होमवकीलमीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज: सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस की याचिका
वकील

मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज: सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस की याचिका

कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज होने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है, मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले यह मामला महत्वपूर्ण हो गया है और इसका फैसला चुनावी प्रक्रिया पर असर डाल सकता है।

11 जून 2026 को 11:28 am बजे
मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज: सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस की याचिका

सौजन्य से:- ABP News

मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज होने का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, देर रात याचिका दाखिल

कांग्रेस का कहना है कि अभी तक कोई ऐसी बात सामने नहीं आई है, जिसमें मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ किसी निजी मामले में किसी कोर्ट ने संज्ञान लिया हो और पहले भेजे गए नोटिस को लंबित मामला नहीं माना जा सकता

कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन ने अपना राज्यसभा नामांकन खारिज किए जाने के खिलाफ बुधवार (10 जून, 2026) देर रात सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. उनके वकील गुरुवार सुबह 10:30 बजे कोर्ट से मामले में दखल की मांग कर सकते हैं.

मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज कर दिया गया. रिटर्निंग ऑफिसर ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की यह आपत्ति स्वाकीर करते हुए नामांकन खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि मीनाक्षा नटराजन ने तेलंगाना में उनके खिलाफ लंबित एक आपराधिक मामले की जानकारी अपने नामांकन पत्र में नहीं दी थी.

कांग्रेस ने नामांकन खारिज किए जाने के फैसले पर आपत्ति जताई है और इसे अवैध बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पर्याप्त संख्या न होने के बावजूद तीसरा राज्यसभा सीट हासिल करने के लिए साजिश रची है. रिटर्निंग ऑफिसर का कहना है कि साल 2025 में हैदराबाद कोर्ट के एक नोटिस पर मीनाक्षी नटराजन ने अपना जवाब दाखिल किया था, लेकिन उन्होंने फॉर्म 26 में इस मामले का कोई जिक्र नहीं किया. उन्होंने कहा कि उनका नामांकन अधूरा है और इस आधार पर यह खारिज किया जाता है.

यह भी पढ़ें:- सबसे लंबे समय तक PM बनने का नरेंद्र मोदी ने बनाया रिकॉर्ड, खुश हो गए ट्रंप, भेजा मैसेज, पीएम मोदी बोले- 'मैं आपके...'

कांग्रेस का कहना है कि नामांकन खारिज किए जाने को कानूनी रूप से गलत ठहराया जा सकता है क्योंकि मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं बनता है. उन्होंने कहा कि अभी तक कोई ऐसी बात सामने नहीं आई है, जिसमें उनके खिलाफ किसी निजी मामले में किसी कोर्ट ने संज्ञान लिया हो और पहले भेजे गए नोटिस को लंबित मामला नहीं माना जा सकता, जिसकी जानकारी नामांकन में देना जरूरी हो. उधर, बीजेपी का यह कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी उम्मीदवारों को अपने खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की जानकारी देना जरूरी है और ऐसा न करके मीनाक्षी नटराजन ने दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया है.

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस-TMC का विलय होगा या नहीं, आ गया दोनों पार्टियों का जवाब, जानें क्या कहा?

(निपुण सहगल के इनपुट के साथ)

Powered by Nyaya 247 News

इसका मतलब क्या है

मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है, जो चुनावी प्रक्रिया और उम्मीदवारों के नामांकन से जुड़े नियमों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है। यह मामला यह तय करने में मदद करेगा कि क्या उम्मीदवारों को अपने नामांकन पत्र में लंबित मामलों की जानकारी देनी होगी या नहीं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव पर असर पड़ेगा और यह तय होगा कि कांग्रेस अपने उम्मीदवार के साथ चुनाव में उतर सकती है या नहीं।

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
उच्च न्यायालयों में बड़ा इजाफा: 30 नए जज नियुक्त, मद्रास उच्च न्यायालय को मिला सबसे बड़ा हिस्सा
वकील

उच्च न्यायालयों में बड़ा इजाफा: 30 नए जज नियुक्त, मद्रास उच्च न्यायालय को मिला सबसे बड़ा हिस्सा

वकील भी मध्यस्थ होने चाहिए, न्यायाधीश शर्मिला देशमुख का मुख्यबिन्दु
वकील

वकील भी मध्यस्थ होने चाहिए, न्यायाधीश शर्मिला देशमुख का मुख्यबिन्दु

वक्फ मुकदमों में कोर्ट फीस पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नोटिस जारी
वकील

वक्फ मुकदमों में कोर्ट फीस पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नोटिस जारी

भारत और गोपनीयता: व्हाट्सएप के एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पर दबाव और भारत की सीमाएं
वकील

भारत और गोपनीयता: व्हाट्सएप के एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पर दबाव और भारत की सीमाएं

सुप्रीम कोर्ट में अभिषेक बनर्जी की नई अपील, आंखों का इलाज विदेश जाने की मांग
वकील

सुप्रीम कोर्ट में अभिषेक बनर्जी की नई अपील, आंखों का इलाज विदेश जाने की मांग

अदालत ने FDA को फटकार लगाई: अमेज़ॅन मामले में 'तलवार से मच्छर मारने' का आरोप
वकील

अदालत ने FDA को फटकार लगाई: अमेज़ॅन मामले में 'तलवार से मच्छर मारने' का आरोप

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश: अखिल भारतीय बार परीक्षा परिणाम के चार सप्ताह में नामांकन संख्या जारी हो
वकील

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश: अखिल भारतीय बार परीक्षा परिणाम के चार सप्ताह में नामांकन संख्या जारी हो

कानूनी ज्ञान में बढ़ाई: लाइवलॉ और क्यूशाला का साप्ताहिक क्विज़ शुरू हो गया
वकील

कानूनी ज्ञान में बढ़ाई: लाइवलॉ और क्यूशाला का साप्ताहिक क्विज़ शुरू हो गया

ताज़ा ख़बरें