सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी ने खुद को बताया बेकसूर
सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर करते हुए खुद को बेकसूर बताया है और कहा है कि उन पर झूठे आरोप लगाकर फंसाया गया है।

सौजन्य से:- Hindustan
‘मुझे फंसाया गया है’, सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में खुद को बताया बेकसूर
सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर करते हुए खुद को बेकसूर बताया है। सोनम ने कहा है कि उसे झूठे आरोप में फंसाया गया है। मेघालय सरकार ने जमानत खारिज करने की दी है याचिका।
राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने खुद को बेकसूर बताते हुए देश की सबसे बड़ी अदालत में अपना पक्ष रखा है। सोनम ने सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दायर करते हुए दावा किया है कि उस पर झूठे आरोप लगाकर फंसाया गया है। सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को इस मामले की सुनवाई होने जा रही है।
सोनम रघुवंशी पर आरोप है कि वह अपने पति राजा रघवुंशी को हनीमून के बहाने मेघायल के शिलॉन्ग में ले गई और वहां प्रेमी के दोस्तों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया था। करीब एक साल तक जेल में रहने के बाद सोनम को निचली अदालत ने जमानत दी थी और मेघायल हाई कोर्ट ने राहत को बरकरार रखा। इसके बाद मेघायल सरकार ने जमानत को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
क्या बो
पिछली सुनवाई पर सर्वोच्च अदालत ने हाई कोर्ट के फैसले पर कुछ सवाल खड़े किए लेकिन सोनम की जमानत को रद्द नहीं किया। अदालत ने कहा कि वह पहले ही बाहर आ चुकी है और इसलिए स्टे लगाने का मतलब जमानत को रद्द करना होगा। अब सोनम रघुवंशी ने जवाबी हलफनामा दायर करते हुए खुद को बेकसूर बताया है। उसने कहा, ‘मैं निर्दोष हूं, मुझे झूठे आरोप लगाकर फंसाया गया है। अभियोजन पक्ष का पूरा केस परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और आरोपों पर आधारित है।’
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोनम बोलीं- मैं बेगुनाह, मुझे झूठे आरोपों में किया गया है फंसाया

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका का आज आदेश जारी किया

यूं सुक येओल के खिलाफ दक्षिण कोरिया की शीर्ष अदालत ने सात साल की जेल की सजा बरकरार रखी

सुप्रीम कोर्ट गिरफ्तारी मेमो टाइपो पर विचार कर रहा है, मेघालय हनीमून हत्या मामला

सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने पर सुनवाई जारी

धर्म परिवर्तन के बाद OBC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला: अकेले मिलने पर तलाक नहीं

बाल विवाह पर सख्ती: शरीया या पर्सनल लॉ के तहत क्या है नियम?
ताज़ा ख़बरें
- वाराणसी में कानून व्यवस्था को लेकर CM योगी सख्त, दिए सख्त निर्देश
- दिल्ली उच्च न्यायालय ने दो पूर्व पीएफआई सदस्यों को जमानत दी
- न्याय की जीत: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बांग्लादेश से लौटे चार भारतीय नागरिक
- संदेह के आधार पर उम्रकैद नहीं
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट के फैसले को कानूनी प्रखरार के साथ ही मानना ही भारतीय सर्वोच्च न्यायालय की शक्ति है'!
- रिश्वत मामले में CBI की मनमानी पर राउज एवेन्यू कोर्ट की कड़ी फटकार
- सिर्फ कानून से नहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी अदालत का दबाव
- तमिलनाडु सरकार को तमामदिन मनाने के खिलाफ हाई कोर्ट का नोटिस

