संदेह के आधार पर उम्रकैद नहीं
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक मामले में उम्रकैद की सजा रद्द कर दी है। कोर्ट ने कहा है कि संदेह साक्ष्य का स्थान नहीं ले सकता।

सौजन्य से:- Jagran
संदेह चाहे जितना गहरा हो साक्ष्य नहीं बन सकता: हाई कोर्ट
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने हत्या के एक मामले में अभियुक्त लड्डन की उम्रकैद की सजा रद्द कर दी है। कोर्ट ने टिप्पणी की कि संदेह कितना भी गहरा हो, वह साक्ष्य ...और पढ़ें
HighLights
- हाई कोर्ट ने लड्डन की उम्रकैद की सजा रद्द की।
- संदेह साक्ष्य का स्थान नहीं ले सकता, कोर्ट की टिप्पणी।
- प्रयागराज के 1987 के हत्या मामले में फैसला।
विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने हत्या मामले में लड्डन नामक अभियुक्त की उम्रकैद यह टिप्पणी करते हुए रद कर दी है कि संदेह चाहे कितना भी गहरा हो, वह साक्ष्य का स्थान नहीं ले सकता। न्यायमूर्ति जेजे मुनीर तथा न्यायमूर्ति विनय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने यह आदेश दिया है।
वर्ष 1987 में प्रयागराज (तब इलाहाबाद) के राजापुर इलाके में नन्हे उर्फ अब्दुल रहमान की हत्या हुई थी। शिकायतकर्ता शकील अहमद के अनुसार उनके भाई की बहन सफीना से पुराने रिश्ते को लेकर रंजिश थी। राजापुर तिराहे पर 21 सितंबर 1987 की रात शाहिद ने नन्हे पर गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया और बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
आरोप था कि लड्डन और रहमत ने भी हवाई फायर किए। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने शाहिद, लड्डन और रहमत को 28 मई 1990 को धारा 302/34 आइपीसी के तहत दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसे हाई कोर्ट में अपील में चुनौती दी गई।
अपील लंबित रहने के दौरान शाहिद और रहमत की मृत्यु हो जाने से उनके खिलाफ अपील निष्प्रभावी हो गई। सिर्फ लड्डन की सुनवाई हुई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद खंडपीठ ने कहा कि घटनास्थल से सिर्फ एक गोली बरामद हुई। लड्डन और रहमत द्वारा हवाई फायर करने के दावे के बावजूद कोई छर्रे, खोखे कारतूस नहीं मिले।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- फर्जी रिमांड आदेश मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, अधिवक्ता और कर्मचारियों पर FIR के आदेश
गवाहों ने स्वीकार किया कि लड्डन की मृतक नन्हे से कोई दुश्मनी नहीं थी। उसकी शाहिद से भी कोई रिश्तेदारी या संबंध नहीं था। धारा 34 आइपीसी के तहत दोषी ठहराने के लिए पूर्व-नियोजित योजना और सामान्य आशय साबित होना जरूरी है, जो इस मामले में नहीं मिला।
लड्डन को केवल शक के आधार पर फंसाया गया था, क्योंकि वह अपनी रिश्तेदार स्मत नाजमा के घर राजापुर आया-जाया करता था। हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटते हुए जमानती बांड भी रद कर दिया है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोनम बोलीं- मैं बेगुनाह, मुझे झूठे आरोपों में किया गया है फंसाया

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका का आज आदेश जारी किया

यूं सुक येओल के खिलाफ दक्षिण कोरिया की शीर्ष अदालत ने सात साल की जेल की सजा बरकरार रखी

सुप्रीम कोर्ट गिरफ्तारी मेमो टाइपो पर विचार कर रहा है, मेघालय हनीमून हत्या मामला

सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने पर सुनवाई जारी

धर्म परिवर्तन के बाद OBC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला: अकेले मिलने पर तलाक नहीं

बाल विवाह पर सख्ती: शरीया या पर्सनल लॉ के तहत क्या है नियम?
ताज़ा ख़बरें
- वाराणसी में कानून व्यवस्था को लेकर CM योगी सख्त, दिए सख्त निर्देश
- दिल्ली उच्च न्यायालय ने दो पूर्व पीएफआई सदस्यों को जमानत दी
- न्याय की जीत: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बांग्लादेश से लौटे चार भारतीय नागरिक
- सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी ने खुद को बताया बेकसूर
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट के फैसले को कानूनी प्रखरार के साथ ही मानना ही भारतीय सर्वोच्च न्यायालय की शक्ति है'!
- रिश्वत मामले में CBI की मनमानी पर राउज एवेन्यू कोर्ट की कड़ी फटकार
- सिर्फ कानून से नहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी अदालत का दबाव
- तमिलनाडु सरकार को तमामदिन मनाने के खिलाफ हाई कोर्ट का नोटिस

