होम›मुकदमे›तमिलनाडु सरकार को तमामदिन मनाने के खिलाफ हाई कोर्ट का नोटिस
मुकदमे

तमिलनाडु सरकार को तमामदिन मनाने के खिलाफ हाई कोर्ट का नोटिस

मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार और शिक्षा विभाग को नोटिस दिया है, जिसमें बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाकर मुख्यमंत्री विजय के जन्मदिन मनाए जाने की शिकायत की गई है। हाई कोर्ट ने तमिलनाडु और शिक्षा विभाग से जवाब मांगा है।

9 जुलाई 2026 को 07:57 am बजे
तमिलनाडु सरकार को तमामदिन मनाने के खिलाफ हाई कोर्ट का नोटिस

सौजन्य से:- जनसत्ता

मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार और शिक्षा विभाग को नोटिस जारी किया। यह नोटिस उस याचिका को लेकर जारी किया गया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि 22 जून को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के जन्मदिन के मौके पर टीवीके कार्यकर्ताओं ने स्कूलों में बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाकर जन्मदिन मनाया।

याचिका में कहा गया है कि शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों को राजनीतिक गतिविधियों में शामिल करना अनुचित है। हाई कोर्ट ने इस मामले में तमिलनाडु और शिक्षा विभाग से जवाब मांगा है।

22 जून, 2026 को मुख्यमंत्री विजय ने अपना 52वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राजनीतिक जगत की कई हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए तमिलनाडु के सीएम विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा था, ‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय जी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था, ‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, थिरु जोसेफ विजय को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और आपके सभी प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं। तमिल लोगों के अधिकारों, सम्मान और आकांक्षाओं की रक्षा करने और राज्य की प्रगति के लिए मिलकर काम करने में मैं आपके साथ हूं।’

मुख्य विपक्षी पार्टी डी. एम. के. के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने छोटे से बधाई संदेश में लिखा कि मैं कामना करता हूं कि आप खुशी और अच्छे स्वास्थ्य के साथ जनता की सेवा करते रहें।

न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
दिल्ली उच्च न्यायालय सहित पांच स्थानों को हिंसक हमले की धमकी
मुकदमे

दिल्ली उच्च न्यायालय सहित पांच स्थानों को हिंसक हमले की धमकी

चेहरे की पहचान को चुनौती देने वाले विरोध प्रदर्शन: भारत का सर्वोच्च न्यायालय सुनेगा मामला
मुकदमे

चेहरे की पहचान को चुनौती देने वाले विरोध प्रदर्शन: भारत का सर्वोच्च न्यायालय सुनेगा मामला

गवर्नर हाउस घेराव के एलान पर हाईकोर्ट का कड़वा जवाब, शांति बनाए रखने का निर्देश
मुकदमे

गवर्नर हाउस घेराव के एलान पर हाईकोर्ट का कड़वा जवाब, शांति बनाए रखने का निर्देश

वार्निंग लेबल लागू करने में देरी को लेकर अदालत ने एफएसएसएआई को फटकारा
मुकदमे

वार्निंग लेबल लागू करने में देरी को लेकर अदालत ने एफएसएसएआई को फटकारा

सुप्रीम कोर्ट ने कोरियन रैना जैसे 5 कॉमेडियन के खिलाफ दर्ज मामले रद्द कर दिए
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने कोरियन रैना जैसे 5 कॉमेडियन के खिलाफ दर्ज मामले रद्द कर दिए

कर विभाग को झटका: ट्रिब्यूनल ने कर विभाग की अपील खारिज कर दी
मुकदमे

कर विभाग को झटका: ट्रिब्यूनल ने कर विभाग की अपील खारिज कर दी

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायधीश का शीर्ष अदालत में हलफनामा: ट्रिब्यूनल की गतिविधियों पर हाईकोर्ट के आदेश को खारिज करना है
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायधीश का शीर्ष अदालत में हलफनामा: ट्रिब्यूनल की गतिविधियों पर हाईकोर्ट के आदेश को खारिज करना है

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल बैंक खातों से प्रतिबंध में नहीं किया हस्तक्षेप
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल बैंक खातों से प्रतिबंध में नहीं किया हस्तक्षेप

ताज़ा ख़बरें