अमेरिकी अदालत में अदाणी को 'सीक्रेट डील' का जवाब देना होगा
गौतम अदाणी इस हफ्ते अमेरिकी अदालत में एक हलफनामा दाखिल करेंगे, जिसमें उन्हें अभियोग वापस लेने से जुड़े किसी संभावित समझौते की जानकारी देनी होगी। अमेरिकी न्याय मंत्रालय ने मामला वापस लेने का अनुरोध किया था और अदाणी को 15 जुलाई तक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया गया है।

सौजन्य से:- Jagran
'क्लीन चिट' पर सस्पेंस! क्या केस वापसी के पीछे थी कोई 'सीक्रेट डील'? अमेरिकी कोर्ट में अदाणी को देना होगा जवाब
गौतम अदाणी इस हफ्ते अमेरिकी अदालत में एक हलफनामा दाखिल करेंगे, जिसमें अभियोग वापस लेने से जुड़े किसी संभावित समझौते की जानकारी देनी होगी। अमेरिकी न्या ...और पढ़ें
HighLights
- अदाणी अमेरिकी अदालत में हलफनामा दाखिल करेंगे
- अभियोग वापसी से जुड़े समझौते की जानकारी देंगे
- न्याय मंत्रालय ने कानूनी आधार न होने पर मामला वापस लिया
नई दिल्ली। भारत के सबसे अमीर शख्स गौतम अदाणी अमेरिकी अदालत में इस हफ्ते एक हलफनामा दाखिल कर सकते हैं, जिसमें उन्हें अभियोग वापस लेने से जुड़े किसी संभावित समझौते की जानकारी के बारे में बताना होगा। अमेरिकी न्याय मंत्रालय ने अदालत से कहा था कि उसने सिक्योरिटीज मामले को केवल इसलिए वापस लेने का अनुरोध किया क्योंकि मामले का कोई कानूनी आधार नहीं बनता। यह हलफनामा अदालत के इस निर्देश के बाद ही दाखिल किया जा रहा है।
अदालत को नहीं दी गई जानकारी
न्याय मंत्रालय के अधिकारी मैककॉट्टर ने 10 पृष्ठ के लिखित हलफनामे में कहा कि मामला वापस लेने का फैसला उन्होंने स्वतंत्र रूप से लिया था। उन्होंने मीडिया की उन खबरों का भी खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि आरोप वापस लेने के बदले प्रतिवादियों ने अमेरिका में निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई थी।
न्यायाधीश ने कहा कि हालांकि, सरकार के इस पक्ष से पहली बार यह संभावना सामने आई है कि किसी प्रकार की सहमति या व्यवस्था रही हो सकती है, हालांकि इसकी जानकारी अदालत को नहीं दी गई।
15 जुलाई तक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश
अदालत ने कहा कि मामले को औपचारिक रूप से खारिज करने से पहले उसे यह संतुष्टि होनी चाहिए कि सरकार के फैसले पर किसी अघोषित समझौते का प्रभाव नहीं था। अदालत ने अदाणी को 15 जुलाई तक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।
इसमें उन्हें यह बताना होगा कि क्या उन्हें अभियोग वापस लेने से जुड़े किसी वादे, प्रस्ताव, समझौते या लाभ की जानकारी है और क्या उन्हें इस बात की जानकारी है कि अभियोग वापस लेने के बदले कोई प्रतिफल या लेन-देन हुआ था। सूत्रों ने बताया कि अदाणी इस सप्ताह हलफनामा दाखिल कर सकते हैं। अदाणी समूह ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि मामला अदालत में विचाराधीन है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट की नागरिक निकायों को फटकार, अवैध निर्माणों पर कड़ा रुख

पेट्रोलियम कानून में संशोधन: वियतनाम की ऊर्जा सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम

दिल्ली में सबका नाम कार्ड: रेखा सरकार ने DUPIC कार्ड को लागू करने की तैयारी की

न्यूनतम अंक: 2026 में शिक्षा व व्यापाक प्रवेश की ताकत

शिक्षा मंत्रालय ने 2026 में शिक्षक प्रशिक्षण, स्वास्थ्य और कानून कार्यक्रमों के लिए न्यूनतम प्रवेश अंक घोषित किए हैं ।

राजधानी हनोई के लिए नए युग की शुरुआत: स्मार्ट शहरी विकास का मार्ग प्रशस्त

कानून और शिक्षा में प्रवेश के लिए न्यूनतम अंक 20 हैं

संस्थाओं में सुधार और कानूनों को लागू करने की केंद्रीय समिति ने निकाले निष्कर्ष
ताज़ा ख़बरें
- कोर्ट का बड़ा फैसला: कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट होगा बहाल, NEET परीक्षा के दौरान हुआ था ब्लॉक
- आवास कानून में संशोधन: सरकार ने रखा प्रस्ताव, जल्द हो सकता है फैसला
- क्रोएशिया का नया रियल एस्टेट ब्रोकरेज कानून: सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में कदम
- प्रमोशन को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट पर कार्रवाई, नई प्रमोशन नीति पर रोक संभव
- सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन, सीवान में द्वितीयक चिकित्सा बोर्ड गठित
- भारत टी20 टीम में रजत पाटीदार के लिए अब भी इंतजार करना होगा: आकाश चोपड़ा
- ब्याज देने के लिए मध्यस्थ की शक्ति: निषेधात्मक धाराएँ का महत्व
- अधिकारियों की लापरवाही के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली नगर निगम की फैकार लगाई

