भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, मुस्लिम समुदाय को अलग नमाज का स्थल
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद में अहम अंतरिम आदेश जारी किया। अदालत ने मुस्लिम पक्ष को विवादित परिसर से सटी अलग खुली जगह पर हर शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच नमाज अदा करने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

सौजन्य से:- आज तक
प्रवेश करें
विज्ञापन
एक्स
मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम अंतरिम आदेश जारी किया. अदालत ने कहा कि मामले का अंतिम फैसला होने तक मुस्लिम पक्ष को विवादित परिसर से सटी अलग खुली जगह पर हर शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच नमाज अदा करने की व्यवस्था की जाए. साथ ही स्पष्ट किया कि यह केवल अंतरिम व्यवस्था होगी और इससे मामले के अंतिम निर्णय पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ, जिसमें न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहन भी शामिल थे. पीठ ने कहा कि यह बेहद संवेदनशील मामला है. इसलिए दोनों पक्षों को धैर्य बनाए रखना चाहिए और अदालत में कही जाने वाली हर बात को सावधानी से रखा जाना चाहिए ताकि किसी तरह का विवाद या गलत संदेश न जाए.
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती
सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की उस याचिका पर सुनवाई की, जिसमें मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 15 मई के फैसले को चुनौती दी गई है. हाईकोर्ट ने अपने फैसले में धार स्थित भोजशाला परिसर को देवी सरस्वती का मंदिर माना था और 2003 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा जारी उस आदेश को रद्द कर दिया था, जिसके तहत हिंदुओं को मंगलवार और मुस्लिम समुदाय को शुक्रवार को नमाज की अनुमति दी गई थी.
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को भी निर्देश दिया कि अदालत की अनुमति के बिना विवादित स्थल पर किसी भी प्रकार का संरचनात्मक बदलाव नहीं किया जाएगा. अदालत ने मध्य प्रदेश सरकार, एएसआई और अन्य पक्षों को नोटिस जारी करते हुए मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए तैयार रहने को कहा. अदालत ने यह भी संकेत दिया कि वह इस मामले की रोजाना सुनवाई कर जल्द समाधान निकालने को तैयार है.
मुस्लिम पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता हुजेफा अहमदी और अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी कि हाईकोर्ट के फैसले से कई सौ वर्षों से चली आ रही व्यवस्था बदल गई है. उनका कहना था कि 2003 से लागू व्यवस्था, जिसमें हिंदू और मुस्लिम समुदाय अलग-अलग दिनों में पूजा और नमाज करते थे, उसे फिलहाल बहाल किया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि सदियों तक दोनों समुदायों का एक ही परिसर में धार्मिक गतिविधियां करना सांप्रदायिक सौहार्द का उदाहरण रहा है.
वहीं, मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने यथास्थिति बहाल करने का विरोध किया. उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद परिस्थितियां बदल चुकी हैं और दो महीने बाद पुरानी व्यवस्था लागू करने से प्रशासनिक कठिनाइयां पैदा होंगी.
विज्ञापन
गौरतलब है कि 15 मई को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर भोजशाला परिसर का धार्मिक स्वरूप देवी सरस्वती के मंदिर का है. अदालत ने यह भी कहा था कि केंद्र सरकार और एएसआई परिसर के प्रबंधन पर निर्णय ले सकते हैं. साथ ही राज्य सरकार से धार जिले में मस्जिद निर्माण के लिए अलग भूमि देने के अनुरोध पर विचार करने को भी कहा था. इसके अलावा हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से लंदन संग्रहालय में रखी मां सरस्वती की प्रतिमा को वापस लाने की मांग पर भी विचार करने का सुझाव दिया था.
अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए मुस्लिम पक्ष के लिए अलग नमाज स्थल उपलब्ध कराने और यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. मामले की अगली सुनवाई जल्द होने की संभावना है, जिसमें विवाद के विभिन्न कानूनी पहलुओं पर विस्तार से विचार किया जाएगा.
---- समाप्त ----
विषय-वस्तुएँ:
ताज़ा हिंदी समाचार »
विज्ञापन
न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आरोपी को जेल में रखने के बाद मुकदमा खींचने की छूट नहीं

शहरी विकास कानून के लिए प्रस्तावों का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू

अमेरिकी अदालत के फैसले से ट्रंप प्रशासन को बड़ी राहत, सीमा पर दीवार का निर्माण जारी

70 की आयु में भी हासिल की स्नातकोत्तर की उपाधि, ज्योतिरादित्य स्कारिया की कहानी

अस्थाई लोक अदालत से मिलेगी सुविधाएं, लेकिन क्या?

कार्नाटक उच्च न्यायालय ने लोकायुक्त पुलिस को बेहद महत्वपूर्ण संकेत दिया

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: नागौर में तीन समझौतों पर सियासत

लोकसभा जांच समिति ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया, कहा- घर में भारी नकदी बंडलों के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं था
ताज़ा ख़बरें
- प्रशासनिक अधिकारियों ने लोक अदालत की तैयारी के लिए बैठक में दिए निर्देश
- पक्षकारों के बीच समझौता कराना लोक अदालत का मूल कर्तव्य
- न्यायमूर्ति पी.वी. कानून में संजय कुमार का करियर और महत्वपूर्ण फैसले
- क्या बी. सी. आई. कानूनी छात्रों को वकालत की जिंदगी से वंचित कर सकती है?
- राजस्थान हाई कोर्ट की इमारत में सुरक्षा का संकट, क्या न्यायपालिका अपने घर को सुरक्षित रख सकती है?
- न्यायिक निश्चितता का संकट: भारत में न्यायपालिका के उलटफेर की आवृत्ति
- सुप्रीम कोर्ट ने बी. सी. आई. के आदेश की आलोचना की, कहा कोई लेना-देना नहीं
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द

