सिया के इनकार ने लोहागढ़ किले के केस को उलझाया, अब पुलिस के सामने बड़ी चुनौती!
सिया के धक्का देने से इनकार ने जांच को मुश्किल बनाया है। पुलिस अब घटनास्थल के पुनर्निर्माण, डिजिटल साक्ष्यों, मोबाइल डेटा, फॉरेंसिक रिपोर्ट और गवाहों के बयानों को अंतिम रूप देने में जुटी है।

सौजन्य से:- Navbharat Times
अपराधियों को सजा दिलाने में 'उज्जवल निकम' का रहा है शानदार रिकार्ड, अब है लोहागढ़ में 'केतन अग्रवाल' मर्डर का पर्दाफाश करने की जिम्मेदारी
जांच का सबसे अहम सवाल - धक्का किसने दिया?
केस में एक बात तो साफ है। केतन अग्रवाल की मौत लोहागढ़ किले की खाई में गिरने से हुई। शुरुआती जांच में पुलिस ने दावा किया कि यह हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या थी। जांच एजेंसियों के अनुसार सिया और चेतन के बीच लगातार संपर्क और घटनास्थल तक साथ पहुंचने के कई संकेत मिले हैं। वहीं, अब पुलिस का कहना है कि प्रत्यक्ष रूप से यह साबित करने वाला कोई सबूत नहीं है कि अंतिम धक्का किसने दिया। इसी कारण सिया ने पूछताछ में खुद धक्का देने से इनकारकिया है। पुलिस इस विरोधाभास को दूर करने के लिए घटनास्थल का रीक्रिएशन करा चुकी है। साथ ही पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति भी मांगी गई है ताकि बयानों की सत्यता की जांच की जा सके।परिस्थितिजन्य साक्ष्य कितने मजबूत हैं?
- इस मामले में कॉल डिटेल, लोकेशन, कथित मुलाकातों और घटनास्थल से जुड़े कई तथ्य सामने आए हैं।
- जांच एजेंसियों का दावा है कि सिया और चेतन के बीच लंबे समय तक बातचीत हुई और घटना से पहले दोनों ने मुलाकात भी की थी।
- पुलिस को यह भी संदेह है कि घटना से पहले कथित तौर पर योजना बनाई गई थी। हालांकि अदालत में केवल संदेह पर्याप्त नहीं होता।
- अभियोजन पक्ष को अदालत में यह साबित भी करना होगा कि यानी सुनियोजित हत्या हुई है।
'तुम जैसे 1000 पति रख सकती हूं' कहने पर कर दिया बीवी का कत्ल, लेकिन हाईकोर्ट ने सजा में दी राहत, जानिए पूरा मामला
सिया के इनकार से उलझ गया केस
भारतीय आपराधिक न्याय प्रणाली में किसी आरोपी का अपराध स्वीकार करना जरूरी नहीं है। यदि आरोपी आरोपों से इनकार करता है तो अभियोजन को स्वतंत्र और विश्वसनीय साक्ष्यों के आधार पर अपराध सिद्ध करना होता है। इस मामले में सिया का धक्का देने से इनकार पुलिस के लिए जांच और मुश्किल होगी। पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति मांगी गई है लेकिन पॉलीग्राफ टेस्ट या लाई-डिटेक्टर टेस्ट स्वयं अंतिम साक्ष्य नहीं माना जाता, बल्कि यह केवल जांच में सहायक माध्यम होता है। अदालत का फैसला मुख्य रूप से प्रत्यक्ष या परिस्थितिजन्य साक्ष्य, फॉरेंसिक रिपोर्ट, डिजिटल डेटा और गवाहों पर आधारित होगा। इसलिए जांच एजेंसी को तथ्यों की मजबूत चेन बनानी होगी, जो अदालत में स्थापित किए जा सकें।'बीवी देर रात फोन पर बात करती है तो चरित्रहीन है' - यह मानना गलत, क्या है मामला और क्यूं ऐसा कहा कोर्ट ने
आगे की जांच और ट्रायल में पुलिस और कानून की चुनौती
- पुलिस अब घटनास्थल के पुनर्निर्माण, डिजिटल साक्ष्यों, मोबाइल डेटा, फॉरेंसिक रिपोर्ट और गवाहों के बयानों को अंतिम रूप देने में जुटी है।
- यदि पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति मिलती है तो उसके रिजल्ट जांच को नई दिशा दे सकते हैं, हालांकि अदालत में उसकी स्वतंत्र साक्ष्य के रूप में सीमित उपयोगिता होगी।
- अभियोजन पक्ष को यह साबित करना होगा कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी और दोनों आरोपियों की भूमिका स्पष्ट थी।
- दूसरी ओर बचाव पक्ष प्रत्यक्ष सबूतों की कमी को अपना सबसे बड़ा आधार बना सकता है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर राजा हत्याकांड में जमानत का आदेश रद्द किया

सोनम रघुवंशी: आजाद या जेल में क्या होगा, सुप्रीम कोर्ट में मेघालय सरकार की याचिका पर शुक्रवार को होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को नोटिस जारी किया, जमानत पर रोक लगाने से इनकार किया

सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा: हम जमानत रद्द करने के इच्छुक नहीं

हरियाणा ने नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में बनाया रिकॉर्ड

झूठा चुनावी हलफनामा अपराध है, जांच अनिवार्य है: सुप्रीम कोर्ट

सरकार के खिलाफ विरोध करने की आवाज दबाने का कोई अधिकार नहीं: बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

बॉम्बे हाई कोर्ट: नागरिकों को सरकार का गुलाम बनाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए
ताज़ा ख़बरें
- गुजारा भत्ता मांगने वाली महिला के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने से बॉम्बे हाई कोर्ट ने इनकार किया
- मद्रास उच्च न्यायालय ने नफरत भरे भाषण की शिकायत पर संज्ञान लेने वाले मजिस्ट्रेट के खिलाफ पूर्व मंत्री पोनमुडी की याचिका खारिज कर दी
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: राज्यपाल की शक्ति सर्वोपरि, सरकार नहीं छीन सकती सजा में छूट
- सरकार के खिलाफ विरोध का अधिकार मौलिक: बॉम्बे हाई कोर्ट
- विध्वंस पर अदालत की निगाही: 'राज्य क्या जवाब देता है', 'जिम्मेदारी क्या है?'
- देश में वीपीएन का इस्तेमाल रोकने के लिए सरकार ला रही नया कानून
- हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस को फटकार लगाई, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन पर प्रतिबंध नहीं लगाया
- सुप्रीम कोर्ट ने दिया ऐतिहासिक फैसला: पत्नी का करियर महत्वाकांक्षा जिम्मेदारी का हिस्सा

