कुशीनगर की स्वाति सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में रिसर्च एसोसिएट बनने का किया इतिहास
कुशीनगर की स्वाति सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में रिसर्च एसोसिएट के पद पर नियुक्ति प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। वह सिद्धार्थ लॉ कॉलेज देहरादून से एलएलबी उत्तीर्ण हैं। उन्होंने एलएलबी के अंतिम वर्ष में ऑनलाइन आवेदन किया था और दो बार के साक्षात्कार में सफल रहीं

सौजन्य से:- हिंदुस्तान
सुप्रीम कोर्ट में रिसर्च एसोसिएट बनी स्वाति सिंह
कुशीनगर के वरिष्ठ अधिवक्ता आरके सिंह की सुपौत्री कुमारी स्वाति सिंह को सुप्रीम कोर्ट में रिसर्च एसोसिएट के रूप में नियुक्त किया गया है। स्वाति ने सिद्धार्थ लॉ कॉलेज से एलएलबी किया और कई चयन प्रक्रियाओं के बाद इस पद पर पहुंची हैं। उनकी सफलता पर अनेक नेताओं और शिक्षकों ने बधाई दी है।
कुशीनगर। निज संवाददाता शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता व गायत्री शक्ति पीठ पडरौना के मुख्य ट्रस्टी आरके सिंह की सुपौत्री व डॉ. आशुतोष सिंह की पुत्री कुमारी स्वाति सिंह सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली में रिसर्च एसोसिएट के पद पर नियुक्त की गई हैं। उनका चयन सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश के अधीन रिसर्च एसोसिएट के पद के लिए चयनित किया गया है।स्वाति सिंह ने सिद्धार्थ लॉ कॉलेज देहरादून से एलएलबी उत्तीर्ण किया है। उन्होंने एलएलबी अंतिम वर्ष में अध्ययन के दौरान अपने चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसमें उन्होंने प्रारंभिक व मुख्य लिखित परीक्षा उत्तीर्ण किया। सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जजेज की बेंच द्वारा किये गए दो बार वृहद साक्षात्कार के बाद स्वाति सिंह सुप्रीम कोर्ट में रिसर्च एसोसिएट के पद पर चयनित हुई।
शहर के सेंट थ्रेसेस इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण स्वाति ने अपनी इस सफलता का श्रेय परिजनों व गुरुजनों को दिया है। उनके माता-पिता दोनों ही यूएनपीजी कॉलेज में कार्यरत हैं। उनकी इस सफलता पर राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह, कुंवर अनिल प्रताप नारायण सिंह, कुंवर आदित्य प्रताप नारायण सिंह, सदर विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, हनुमान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल, डॉ. सुनीता पांडेय, ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा, पूर्व अध्यक्ष शिवकुमारी देवी, श्याम बदन कुशवाहा, कारोबारी अजय गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद शुक्ला, जिला मंत्री विश्व रंजन आनंद व समशेर मल्ल ने प्रसन्नता जाहिर की है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आरोपी को जेल में रखने के बाद मुकदमा खींचने की छूट नहीं

शहरी विकास कानून के लिए प्रस्तावों का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू

अमेरिकी अदालत के फैसले से ट्रंप प्रशासन को बड़ी राहत, सीमा पर दीवार का निर्माण जारी

70 की आयु में भी हासिल की स्नातकोत्तर की उपाधि, ज्योतिरादित्य स्कारिया की कहानी

अस्थाई लोक अदालत से मिलेगी सुविधाएं, लेकिन क्या?

कार्नाटक उच्च न्यायालय ने लोकायुक्त पुलिस को बेहद महत्वपूर्ण संकेत दिया

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: नागौर में तीन समझौतों पर सियासत

लोकसभा जांच समिति ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया, कहा- घर में भारी नकदी बंडलों के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं था
ताज़ा ख़बरें
- प्रशासनिक अधिकारियों ने लोक अदालत की तैयारी के लिए बैठक में दिए निर्देश
- पक्षकारों के बीच समझौता कराना लोक अदालत का मूल कर्तव्य
- न्यायमूर्ति पी.वी. कानून में संजय कुमार का करियर और महत्वपूर्ण फैसले
- क्या बी. सी. आई. कानूनी छात्रों को वकालत की जिंदगी से वंचित कर सकती है?
- राजस्थान हाई कोर्ट की इमारत में सुरक्षा का संकट, क्या न्यायपालिका अपने घर को सुरक्षित रख सकती है?
- न्यायिक निश्चितता का संकट: भारत में न्यायपालिका के उलटफेर की आवृत्ति
- सुप्रीम कोर्ट ने बी. सी. आई. के आदेश की आलोचना की, कहा कोई लेना-देना नहीं
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द

