होमवकीलउत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश पर सुप्रीम कोर्ट ने की कड़ी आपत्ति, जानें विवाद की वजह
वकील

उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश पर सुप्रीम कोर्ट ने की कड़ी आपत्ति, जानें विवाद की वजह

नैनीताल में उत्तराखंड हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश को सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक आदेश पर कड़ी आपत्ति जताई है. कारण यह है कि वह न्यायाधीश पहले इसी कंपनी के वकील के रूप में काम कर चुके थे. अब उन्होंने न्यायाधीश इसी कंपनी से जुड़े मामले में अंतरिम आदेश पारित किया था.

30 जुलाई 2026 को 04:32 pm बजे
उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश पर सुप्रीम कोर्ट ने की कड़ी आपत्ति, जानें विवाद की वजह

सौजन्य से:- ETV Bharat

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पारित किया एक अंतरिम आदेश, सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी आपत्ति, जानिए मामला

उत्तराखंड हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश 'प्रतीक रिसॉर्ट्स एंड बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड' से जुड़े मामले में पारित किया अंतरिम आदेश, सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी आपत्ति

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : July 30, 2026 at 9:38 PM IST

नैनीताल: सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश की ओर से 'प्रतीक रिसॉर्ट्स एंड बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड' से जुड़े मामले में अंतरिम आदेश पारित करने पर कड़ी आपत्ति जताई है. न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा की पीठ ने न्यायिक औचित्य का हवाला देते हुए कहा कि चूंकि उक्त न्यायाधीश पहले एक पुराने मामले (वाद संख्या 1478/2013) में इसी निजी कंपनी के वकील के रूप में पेश हो चुके थे और वर्तमान विवाद भी उसी भूमि से जुड़ा है, इसलिए उन्हें इस मामले की सुनवाई नहीं करनी चाहिए थी.

शीर्ष अदालत ने स्पष्ट शब्दों में रेखांकित किया कि न्याय न केवल होना चाहिए, बल्कि होते हुए दिखना भी चाहिए. अपने किसी पूर्व मुवक्किल के पक्ष या विपक्ष में आदेश पारित करना इस सिद्धांत के अनुकूल नहीं है. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने ये भी नोट किया कि न्यायाधीश के समक्ष दायर मूल रिट याचिकाएं बिल्कुल अलग मुद्दों पर थीं, लेकिन अंतरिम आदेशों के माध्यम से उन्होंने इस मामले के दायरे को काफी बढ़ा दिया था.

अदालत ने कहा कि भले ही ऐसा नेक इरादे से किया गया हो, लेकिन जिन याचिकाओं का संबंधित मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं था, उनमें ऐसा करना उचित नहीं था. पीठ ने सुझाव दिया कि यदि न्यायाधीश को लगता था कि यह मामला जनहित से जुड़ा है, तो वे इसे हाईकोर्ट की जनहित याचिका समिति के समक्ष भेज सकते थे या आवश्यक प्रक्रिया के लिए मुख्य न्यायाधीश को संदर्भित कर सकते थे.

हालांकि, चूंकि हाईकोर्ट की ओर से पेड़ों को न काटने जैसे कुछ अंतरिम आदेश और आश्वासन पहले से प्रभावी हैं, इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने वर्तमान चरण में उन अंतरिम आदेशों में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है और मामले के सभी कानूनी पहलुओं को संबंधित बेंच के विवेक पर छोड़ दिया है.

शीर्ष अदालत ने इस आदेश की प्रति उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भेजने का निर्देश दिया है. ताकि, आपराधिक रिट याचिका संख्या 762/2026 और 1431/2026 को उचित बेंच के समक्ष सूचीबद्ध करने और आवश्यकता पड़ने पर जनहित याचिका शुरू करने के लिए उचित कदम उठाए जा सकें.

ये भी पढ़ें-

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने ‘वंदे मातरम’ के 6 पदों के गायन पर दंड के प्रश्न को जांचने का आश्वासन दिया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने ‘वंदे मातरम’ के 6 पदों के गायन पर दंड के प्रश्न को जांचने का आश्वासन दिया

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के वेतन कटौती व अवमानना आदेश पर रोक लगाई, हिमाचल के बागवानी सचिव को मिली राहत
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के वेतन कटौती व अवमानना आदेश पर रोक लगाई, हिमाचल के बागवानी सचिव को मिली राहत

सुप्रीम कोर्ट ने वैध कारणों से ‘वन्दे मातरम्’ न गाने पर दंड की जाँच को स्वीकृत किया, पर गीत के पदों की संख्या का फैसला संसद के अधिकार में रखा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने वैध कारणों से ‘वन्दे मातरम्’ न गाने पर दंड की जाँच को स्वीकृत किया, पर गीत के पदों की संख्या का फैसला संसद के अधिकार में रखा

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की ऊँची कीमतों को ‘डकैती’ कहा, दवाओं पर मूल्य नियंत्रण की मांग
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की ऊँची कीमतों को ‘डकैती’ कहा, दवाओं पर मूल्य नियंत्रण की मांग

दिल्ली के 33 लाख मतदाताओं को SIR नोटिस: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण व फ़िल्टरिंग का निर्देश
वकील

दिल्ली के 33 लाख मतदाताओं को SIR नोटिस: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण व फ़िल्टरिंग का निर्देश

लोक अदालत ने फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना के मुआवजा क्लेम का निपटारा; बीमा कंपनी को 2.5 लाख रुपये देने का आदेश
वकील

लोक अदालत ने फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना के मुआवजा क्लेम का निपटारा; बीमा कंपनी को 2.5 लाख रुपये देने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली SIR नोटिसों को ‘मशीन‑जनित’ कहा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली SIR नोटिसों को ‘मशीन‑जनित’ कहा

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के वोटर लिस्ट रिव्यू में ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी’ नोटिस को यांत्रिक बताया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के वोटर लिस्ट रिव्यू में ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी’ नोटिस को यांत्रिक बताया

ताज़ा ख़बरें