हिमाचल हाईकोर्ट को तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को भेजी सिफारिश
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में तीन नए न्यायाधीश मिल सकते हैं। इनमें से चिराग भानु सिंह, भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल का नाम है, जिन्हें हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के लिए नियुक्त करने की सिफारिश की गई है।

सौजन्य से:- ETV Bharat
हिमाचल हाईकोर्ट को मिल सकते हैं तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को भेजी सिफारिश
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा केंद्र सरकार को तीन नामों की सिफारिश भेजने के बाद हिमाचल हाईकोर्ट को तीन नए जज मिलने की उम्मीद है.
By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : June 3, 2026 at 3:27 PM IST
शिमला: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय को जल्द ही तीन नए न्यायाधीश मिल सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के लिए तीन नए न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति की सिफारिश की है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के लिए चिराग भानु सिंह, भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल को हाईकोर्ट न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी है. यह फैसला भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्य कांत की अध्यक्षता में हुई सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में लिया गया. अब इन सिफारिशों पर केंद्र सरकार आवश्यक प्रक्रिया पूरी करेगी, जिसके बाद नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया जा सकेगा.
बीते 2 जून को भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक में देश के चार उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की नियुक्ति के संबंध में केंद्र सरकार को सिफारिश भेजी गई. बाद के दौरान हिमाचल हाईकोर्ट के साथ-साथ हाई कोर्ट पंजाब हरियाणा, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट और कर्नाटक उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर सिफारिश की गई है. इसी दौरान कॉलेजियम की ओर से हिमाचल हाईकोर्ट के लिए तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी गई.
हालांकि, हिमाचल हाईकोर्ट में तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर यह केवल सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश है. अंतिम नियुक्ति केंद्र सरकार की मंजूरी और राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद ही प्रभावी होगी. यदि सभी संवैधानिक औपचारिकताएं पूरी हो जाती हैं तो चिराग भानु सिंह, भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के नए न्यायाधीश के रूप में पदभार संभाल सकते हैं.
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में 3 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के बाद लंबित मामलों के निपटारे को भी गति मिलेगी. हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के लिए मुख्य न्यायाधीश समेत कुल 17 न्यायाधीशों के पद स्वीकृत हैं. हालांकि, मौजूदा वक्त में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश समेत कुल 12 स्टिंग जज हैं. वर्तमान में न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं.
इसके अलावा वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल, न्यायमूर्ति संदीप शर्मा पीठासीन हैं. इसके अलावा हाईकोर्ट में एकमात्र महिला न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ के साथ-साथ जस्टिस सुरेश सुशील कुकरेजा, जस्टिस वीरेंद्र सिंह, न्यायमूर्ति रंजन शर्मा, जस्टिस बिपिन चंद्र नेगी, जस्टिस राकेश कैंथला, जस्टिस जियालाल भारद्वाज और जस्टिस रोमेश वर्मा सेवारत हैं.
ये भी पढ़ें:यूएस क्लब गेट को तोड़ने को हिमाचल हाईकोर्ट ने बताया ड्रास्टिक एक्शन, राज्य सरकार और MC शिमला को भेजा नोटिस
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
देवेंद्रकुला वेल्लालर ने SC टैग छोड़कर सामाजिक सम्मान की मांग की

सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: टिकट न होने पर भी ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

अदालत‑एडीआर सहयोग से पारिवारिक विवादों का तेज़ समाधान

सुप्रीम कोर्ट का आदेश: मेरठ में 16,000‑से‑अधिक संपत्तियों पर कार्रवाई

परिवारिक विवादों में न्यायालय‑एडीआर का सहयोगी मॉडल

टिकट न मिलने पर भी 8 लाख का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी परिवार को

टिकट न मिलने पर भी मुआवजा मिलेगा: सुप्रीम कोर्ट ने 8 लाख की रक़म बहाल की

सुप्रीम कोर्ट ने रिहायशी ज़ोन में वाणिज्यिक कार्यवाही पर सील लगाने का कड़ा आदेश
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने चीनी‑एथेनॉल मुआवजा दावों के 103.4 अरब रियाल के मुद्दे को पूर्ण पीठ तक पहुँचाया
- सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में अवैध कॉलोनियों पर सख्त कदम, न्यायिक आयोग बनाकर ध्वस्तीकरण का आदेश
- मोदी सरकार ने OBC ‘क्रीमी लेयर’ नियम लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से दो साल की रियायत माँगी
- अंतर्राष्ट्रीय कानून की स्नातक ने नौकरी छोड़कर सब्जी विक्रय में रोज़ 200 किग्रा बेचना शुरू किया
- केन्द्र सरकार ने OBC क्रीमी लेयर नियम लागू करने के लिए दो साल की राहत की माँग की
- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार हाई कोर्टों में 12 जजों को स्थायी पद दिलवाया
- शरई अदालत में बढ़ते तलाक‑नफका के केस, हर महीने 30 मामले, काउंसलिंग से समाधान
- LiveLaw ने लॉन्च किया ‘ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट’ – न्यायिक अपडेट अब तुरंत

