होमलॉ स्कूलजिद और बदले की भावना से बचें, नहीं तो आपकी जेब खाली हो सकती है
लॉ स्कूल

जिद और बदले की भावना से बचें, नहीं तो आपकी जेब खाली हो सकती है

रेडिट पर शेयर किए गए अनुभव बताते हैं कि तलाक के मामलों में जिद और बदले की भावना कैसे लोगों को नुकसान पहुंचा सकती है और उनकी जेब खाली करवा सकती है। एक पति ने अपनी पूर्व पत्नी से सिर्फ डायपर का खर्च देने की मांग पर कोर्ट से बाहर समझौता करने से मना कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप उसे ज्यादा बच्चों का खर्च देना पड़ा। दूसरी ओर, एक महिला के पूर्व पति ने हर साल चाइल्ड सपोर्ट टूटने के लिए उसे कोर्ट ले जाया और वहां जज ने पति को पहले से भी ज्यादा चाइल्ड सपोर्ट देने का आदेश दिया।

23 जुलाई 2026 को 09:14 am बजे
जिद और बदले की भावना से बचें, नहीं तो आपकी जेब खाली हो सकती है

सौजन्य से:- ndtv.in

Reddit Trending: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट (Reddit) के r/AskReddit फोरम पर एक दिलचस्प सवाल पूछा गया- 'तलाक के मामलों में ऐसा कौन सा मजेदार उदाहरण है, जहां जबरदस्ती केस खींचने वाले जीवनसाथी को कोर्ट में ही अपने किए का सबक मिला?' इसके जवाब में वकीलों और यूजर्स ने अपने ऐसे-ऐसे अनुभव शेयर किए हैं, जो बताते हैं कि जिद और बदले की भावना कैसे लोगों की जेब खाली करवा देती है.

डायपर के पैसे मांगने पर गया कोर्ट

एक वकील ने अपनी लॉ स्कूल की दोस्त का किस्सा शेयर किया. उनकी दोस्त का अपने पूर्व पति के साथ अच्छा तालमेल था और वह उससे सिर्फ बच्चे के डायपर और बुनियादी जरूरतों के सामान में थोड़ी मदद मांग रही थी. लेकिन पूर्व पति इस बात पर भड़क गया और उसने कोर्ट से बाहर समझौता करने से मना कर दिया. वह उल्टा अपनी पूर्व पत्नी को कोर्ट ले गया, लेकिन वहां जज ने सारे तथ्य देखकर उस पर इतना ज्यादा चाइल्ड सपोर्ट लगा दिया जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी.

इस पर एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया- 'कुछ लोग डायपर के 100 डॉलर बचाने के चक्कर में वकील को 10,000 डॉलर दे आते हैं.'

Divorce lawyers of Reddit: What's the most satisfying example of a spouse finally getting their karma in court after making the divorce process a nightmare for everyone involved?

by u/greatbabushka121619 in AskReddit

हर साल कोर्ट घसीटने की जिद पड़ी भारी

एक अन्य यूजर ने अपनी सहेली का मामला बताया, जिसका पूर्व पति हर साल चाइल्ड सपोर्ट की रकम दोबारा तय करवाने के लिए उसे कोर्ट घसीट लेता है. असल में महिला खुद का बिजनेस चलाती है और पति को समझ ही नहीं आता कि उसकी इनकम का हिसाब कैसे होता है. पिछले साल महिला ने कोर्ट के चक्करों से बचने के लिए पुराने रेट पर ही राजी होने की बात कही, लेकिन पति फिर भी कोर्ट चला गया. कोर्ट में जब दोनों की कमाई का हिसाब हुआ, तो पति को पहले से भी ज्यादा चाइल्ड सपोर्ट देने का आदेश मिल गया. इतना ही नहीं, बेवजह केस करने के चक्कर में उसे हजारों डॉलर का कोर्ट का खर्च भी अलग से भरना पड़ा.

लाखों की फीस के बाद भी वहीं पहुंचे

एक अन्य पीड़ित यूजर ने बताया कि उसने अपने तलाक को आसान बनाने के लिए पूर्व पति के सामने बहुत कम पैसों में कोर्ट के बाहर समझौते की पेशकश की थी. लेकिन पति ने बात मानने की जगह केस लड़ना चुना. एक साल तक वकीलों को मोटी फीस देने के बाद जब मुकदमे की सुनवाई का पहला दिन आया, तो उसने आखिरकार समझौते पर दस्तखत कर दिए. हैरान करने वाली बात यह थी कि वह रकम पत्नी की एक साल पुरानी मांग से महज 5,000 डॉलर ही अलग थी. यानी साल भर तनाव झेलने और वकीलों पर लाखों फूंकने के बाद भी हासिल कुछ नहीं हुआ.

(अस्वीकरण: यह कहानी रेडिट पर वायरल हुई एक पोस्ट और उसके बाद मिली सार्वजनिक प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. एनडीटीवी ने पोस्ट में उल्लिखित व्यक्तियों द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
बाराबंकी में राष्ट्रीय लोक अदालत: विधि छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जनता को समझाया प्रक्रिया
लॉ स्कूल

बाराबंकी में राष्ट्रीय लोक अदालत: विधि छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जनता को समझाया प्रक्रिया

सुप्रीम कोर्ट की नई पहल: कानून‑न्याय पर मासिक व्याख्यान श्रृंखला शुरू
लॉ स्कूल

सुप्रीम कोर्ट की नई पहल: कानून‑न्याय पर मासिक व्याख्यान श्रृंखला शुरू

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा के अधूरे प्रोजेक्ट में बिल्डर की देरी का बोझ खरीदारों से हटाया
लॉ स्कूल

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा के अधूरे प्रोजेक्ट में बिल्डर की देरी का बोझ खरीदारों से हटाया

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: BCI को कानून छात्रों के व्यवहार पर कोई शक्ति नहीं
लॉ स्कूल

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: BCI को कानून छात्रों के व्यवहार पर कोई शक्ति नहीं

सुप्रीम कोर्ट में अभी तक कानून के विद्वानों की नियुक्ति नहीं हुई
लॉ स्कूल

सुप्रीम कोर्ट में अभी तक कानून के विद्वानों की नियुक्ति नहीं हुई

SC जस्टिस भुइयां ने NLU दीक्षांत में छात्रों की सवाल पूछने की आज़ादी पर जोर दिया
लॉ स्कूल

SC जस्टिस भुइयां ने NLU दीक्षांत में छात्रों की सवाल पूछने की आज़ादी पर जोर दिया

सवाल पूछना विद्रोह नहीं: न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां ने विश्वविद्यालयों में खुली चर्चा की वकालत की
लॉ स्कूल

सवाल पूछना विद्रोह नहीं: न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां ने विश्वविद्यालयों में खुली चर्चा की वकालत की

BCI Chairman मनन मिश्रा को हटाना आसान नहीं ! BCI अध्यक्ष को कार्यकाल पूरा होने से पहले हटाने के बारे में कानून क्या कहता है
लॉ स्कूल

BCI Chairman मनन मिश्रा को हटाना आसान नहीं ! BCI अध्यक्ष को कार्यकाल पूरा होने से पहले हटाने के बारे में कानून क्या कहता है

ताज़ा ख़बरें