होमअपराधगणेश जुलूस में पथराव के बाद दोहरी कानूनी कार्रवाई: सांसद व दलित युवक दोनों पर FIR
अपराध

गणेश जुलूस में पथराव के बाद दोहरी कानूनी कार्रवाई: सांसद व दलित युवक दोनों पर FIR

अमरडोभा में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान सांसद लक्ष्मीकांत ‘पप्पू’ निषाद की गाड़ी पर भीड़ ने पत्थर फेंके, जिससे उपद्रवियों के खिलाफ FIR दर्ज हुई। इसी दौरान एक दलित युवक ने बताया कि सांसद के समर्थकों ने उसे मारपीट की, अपशब्द बोले और उसकी गाड़ी को नुकसान पहुँचाया, जिससे सांसद एवं उनके अनुयायियों पर IPC और SC/ST अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ। पुलिस अब दोनों शिकायतों के सबूतों की जांच कर रही है।

20 सितंबर 2026 को 08:05 am बजे
गणेश जुलूस में पथराव के बाद दोहरी कानूनी कार्रवाई: सांसद व दलित युवक दोनों पर FIR

सौजन्य से:- ETV Bharat

मूर्ति विसर्जन में पथराव का मामला: सपा सांसद और उपद्रवी दोनों आए कानून के लपेटे में

संतकबीरनगर: गणेश विसर्जन जुलूस में बवाल के बाद क्रॉस FIR

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 20, 2026 at 1:08 PM IST

संतकबीरनगर: जिले के बखिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरडोभा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुआ बवाल अब दोहरे कानूनी चाबुक में बदल गया है. जुलूस के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के वाहन पर हुए पथराव और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है. सांसद की शिकायत पर जहां उपद्रवियों पर शिकंजा कसा गया है, वहीं एक दलित युवक की तहरीर पर सांसद और उनके समर्थकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

क्या है पूरा मामला: पुलिस अभिलेखों के अनुसार, यह घटना 18 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे की है. अमरडोभा में गणेश प्रतिमा विसर्जन का जुलूस निकाला जा रहा था. इसी दौरान डीजे बंद कराए जाने को लेकर आयोजकों और अन्य लोगों के बीच अचानक कहासुनी और विवाद शुरू हो गया. इसी बीच वहां से सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद का वाहन गुजर रहा था. माहौल बिगड़ते ही आक्रोशित भीड़ ने सांसद की गाड़ी को घेर लिया और देखते ही देखते पथराव शुरू कर दिया. इस हमले में सांसद के वाहन का शीशा टूट गया. घटना के बाद सांसद की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने जुलूस में शामिल उपद्रवियों और माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया.

मौके पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज और लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो खंगाले जा रहे हैं. साक्ष्यों और वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों और आरोपियों की पहचान कर निष्पक्ष व सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. संदीप मीणा, एसपी

क्रॉस FIR: दूसरी तरफ, मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब विशाल कुमार (पुत्र जेठू प्रसाद) नामक युवक ने पुलिस को तहरीर दी. विशाल का आरोप है कि विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद होने से अफरा-तफरी का माहौल था. इसी दौरान सांसद की तेज रफ्तार गाड़ी वहां पहुंची और वह उसकी चपेट में आकर गिर गया, जिससे उसे चोटें आईं. शिकायत में आगे आरोप लगाया गया है कि जब उसने और अन्य लोगों ने इस पर विरोध जताया, तो सांसद के समर्थकों से कहासुनी हो गई. इसके बाद सांसद समर्थकों ने उसके साथ मारपीट की, जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकियां दीं. विशाल का यह भी आरोप है कि बाद में सांसद समर्थकों की ओर से हुए ईंट-पत्थर के हमले से ही वहां खड़ी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा. दलित युवक विशाल कुमार की तहरीर के आधार पर बखिरा थाना पुलिस ने सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद और उनके समर्थकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 110, 115(2), 191(2), 351(3) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है.

जांच में जुटी पुलिस: इसके साथ ही मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत धारा 3(1)(घ), 3(1)(ध) और 3(2)(va) भी लगाई गई हैं. एक ही घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज होने के बाद अब पुलिस जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: संत कबीर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस में बवाल; उपद्रवियों ने सपा सांसद की गाड़ी के शीशे तोड़े

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
जसराना में समाजवादी पार्टी ने आयोजित किया PDA एकता सम्मेलन, विभिन्न वर्गों ने किया बड़े पैमाने पर हिस्सा
अपराध

जसराना में समाजवादी पार्टी ने आयोजित किया PDA एकता सम्मेलन, विभिन्न वर्गों ने किया बड़े पैमाने पर हिस्सा

सुप्रीम कोर्ट ने पीओसीएसओ धारा 29‑30 की मान्यताओं को खंडन कर आरोपी को बरी किया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने पीओसीएसओ धारा 29‑30 की मान्यताओं को खंडन कर आरोपी को बरी किया

उच्च न्यायालय के टॉप 20 निर्णय: विवाह, दान, धर्म और न्याय के विविध पहलू
अपराध

उच्च न्यायालय के टॉप 20 निर्णय: विवाह, दान, धर्म और न्याय के विविध पहलू

सुप्रीम कोर्ट को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद’ कहा CJI सूर्यकांत, विकास‑संरक्षण में संतुलन जरूरी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद’ कहा CJI सूर्यकांत, विकास‑संरक्षण में संतुलन जरूरी

अयोध्या बमबाजी‑गोलीकांड पर आजाद ने उठाए कड़े सवाल, कानून‑व्यवस्था की माँग की ठोस जवाबदेही
अपराध

अयोध्या बमबाजी‑गोलीकांड पर आजाद ने उठाए कड़े सवाल, कानून‑व्यवस्था की माँग की ठोस जवाबदेही

मॉदि ने विकासशील देशों को कार्बन उत्सर्जन के बोझ से मुक्त कहा
अपराध

मॉदि ने विकासशील देशों को कार्बन उत्सर्जन के बोझ से मुक्त कहा

गुजरात हाईकोर्ट ने राधेश्याम शाह को 7‑दिन की पैरोल दी, परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए
अपराध

गुजरात हाईकोर्ट ने राधेश्याम शाह को 7‑दिन की पैरोल दी, परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए

डैनम नागेंडर का अस्वीकृति: तंज़ीगढ़ उच्च न्यायालय के निर्णय से विरोधी पक्षपात कानून पर नया प्रकाश
अपराध

डैनम नागेंडर का अस्वीकृति: तंज़ीगढ़ उच्च न्यायालय के निर्णय से विरोधी पक्षपात कानून पर नया प्रकाश

ताज़ा ख़बरें