होममुकदमेसुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की ऊँची कीमत को मरीजों के खिलाफ डकैती कहा
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की ऊँची कीमत को मरीजों के खिलाफ डकैती कहा

सुप्रीम कोर्ट ने बताया कि जिन दवाओं की खुदरा विक्रेताओं को 2,700 रुपये का खर्च आता है, उनकी अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) 27,000 रुपये तक तय की जा रही है, जिसे उन्होंने ‘दिन‑दहाड़े डकैती’ कहा। न्यायाधीशों ने इस कीमतों पर अधिकारियों की चुप्पी की निंदा करते हुए कहा कि मरीज अपनी बीमारी के इलाज के लिये घर‑परिवार की वस्तुएँ बेचने को मजबूर हो रहे हैं, और इस मुद्दे की अगली सुनवाई 29 सितंबर को होगी।

22 सितंबर 2026 को 02:05 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की ऊँची कीमत को मरीजों के खिलाफ डकैती कहा

सौजन्य से:- Hindustan

अदालत से:: कैंसर की जरूरी दवाओं की ज्यादा कीमत वसूलना डकैती: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की अधिक कीमत को मरीजों के साथ डकैती करार देते हुए कहा कि रिटेलर्स को 2,700 रुपये में मिलने वाली दवाओं की एमआरपी 27,000 रुपये तक तय की जा रही है। अदालत ने अधिकारियों की चुप्पी पर सवाल उठाया और इसे करदाताओं के पैसों के साथ धोखाधड़ी बताया।

- अदालत ने कहा, जो दवा रिटेलर्स को 2,700 में मिलती हैं, उनकी एमआरपी 27 हजार तक तय हो रही - अफसरों की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए कोर्ट ने इसे करदाताओं के पैसों के साथ धोखाधड़ी बताया

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

नई दिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कैंसर की जरूरी दवाओं की ज्यादा कीमत को मरीजों के साथ दिन-दहाड़े डकैती करार देते हुए हैरानी जताई है। अदालत ने कहा कि जो दवाइयां रिटेलर्स को 2,700 रुपये में मिलती हैं, उनकी एमआरपी 27 हजार रुपये तक तय की जा रही है। शीर्ष अदालत ने अफसरों की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए इसे करदाताओं के पैसों के साथ धोखाधड़ी बताया है।

चुप्पी पर सवाल

न्यायाधीश विक्रम नाथ और न्यायाधीश संदीप मेहता की पीठ ने कहा, यह हैरान करने वाली बात है कि जिन अधिकारियों को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए, वे चुप हैं। पीठ की यह टिप्पणी दवाओं से जुड़े (जिनमें दवाओं की कीमतों पर सख्त नियंत्रण करना भी शामिल था) दो याचिकाओं की सुनवाई के दौरान की। पीठ ने कहा, एमआरपी उस कीमत से 10 गुना ज्यादा है, जिस पर यह रिटेलर्स को दी जाती है। यदि यह जबरन वसूली नहीं है, तो क्या है। अदालत ने कहा, लोग इलाज के लिए अपने घर और गहने तक बेच देते हैं। यह पूरी तरह से मनमानी है। यह मरीज़ों के साथ दिन-दहाड़े डकैती है। पीठ ने सवाल किया कि मरीजों को इस तरह कैसे धोखा दिया जा सकता है।

अफसरों की चुप्पी हैरान करने वाली

शीर्ष अदालत ने कहा कि यह बहुत हैरानी की बात है कि जिन अधिकारियों को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए, वे चुप हैं। एक याचिकाकर्ता ने पीठ को बताया कि उनकी याचिका में रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर्स द्वारा जेनेरिक दवाएं लिखने का मुद्दा भी उठाया गया है। उन्होंने कहा कि दवाओं की एमआरपी तय करना जरूरी है। केंद्र की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल के.एम. नटराज ने कहा कि सरकार इसे विरोधी मुकदमे के तौर पर नहीं देख रही है। पीठ ने माना कि कीमत तय करना एक बड़ा मुद्दा है। मामले की अगली सुनवाई 29 सितंबर को होगी।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
बारिश में डूबते गुरुग्राम के जल निकासी तंत्र पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी
मुकदमे

बारिश में डूबते गुरुग्राम के जल निकासी तंत्र पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी

कंपनी धोखाधड़ी मामलों में निजी शिकायतें नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की समीक्षा याचिका को ठुकरा दिया
मुकदमे

कंपनी धोखाधड़ी मामलों में निजी शिकायतें नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की समीक्षा याचिका को ठुकरा दिया

राष्ट्रीय जनता दल का एमएमडीआर कानून के विरुद्ध 24 सितंबर को एकदिवसीय धरना
मुकदमे

राष्ट्रीय जनता दल का एमएमडीआर कानून के विरुद्ध 24 सितंबर को एकदिवसीय धरना

झारखंड हाईकोर्ट ने बिहार के शराबबंदी कानून को लागू न करने का आदेश, जब्त पिकअप को शर्तों के साथ मुक्त
मुकदमे

झारखंड हाईकोर्ट ने बिहार के शराबबंदी कानून को लागू न करने का आदेश, जब्त पिकअप को शर्तों के साथ मुक्त

अंडे के हमले पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट में मांगी पुलिस की जवाबदेही
मुकदमे

अंडे के हमले पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट में मांगी पुलिस की जवाबदेही

अल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने पोस्टिंग में देरी से पीजी डॉक्टर के बंधन को रद्द नहीं किया
मुकदमे

अल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने पोस्टिंग में देरी से पीजी डॉक्टर के बंधन को रद्द नहीं किया

नए खाद्य सुरक्षा अधिनियम में कड़ी जवाबदेही और डिजिटल निगरानी को सुदृढ़ किया जाएगा
मुकदमे

नए खाद्य सुरक्षा अधिनियम में कड़ी जवाबदेही और डिजिटल निगरानी को सुदृढ़ किया जाएगा

दिल्ली हाई कोर्ट में सात नए न्यायाधीश, कार्यशक्ति में कमी घटेगी
मुकदमे

दिल्ली हाई कोर्ट में सात नए न्यायाधीश, कार्यशक्ति में कमी घटेगी

ताज़ा ख़बरें