होम›फैसले›मोबाइल फोन में जुआ खेलने का खतरा : सुप्रीम कोर्ट
फैसले

मोबाइल फोन में जुआ खेलने का खतरा : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तकनीकी विकास ने हर मोबाइल फोन को वर्चुअल जुआघर में बदल दिया है, ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के प्रचलन को सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा बताया। सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन गेमिंग और जुए पर प्रतिबंध लगाने के लिए कर्नाटक और तमिलनाडु सरकार के कानून को सही ठहराया।

3 जून 2026 को 03:08 pm बजे
मोबाइल फोन में जुआ खेलने का खतरा : सुप्रीम कोर्ट

सौजन्य से:- Hindustan Hindi News

हर मोबाइल वर्चुअल बन गया है जुआघर : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तकनीकी विकास ने हर मोबाइल फोन को 'वर्चुअल जुआघर' में तब्दील कर दिया है। उन्होंने ऑनलाइन सट्टेबाजी और बड़े पैमाने पर जुए के प्रचलन को सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा बताया।

सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि तकनीकी विकास ने हर मोबाइल फोन को ‘वर्चुअल जुआघर’ में तब्दील कर दिया है। शीर्ष अदालत ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और बड़े पैमाने पर जुए के प्रचलन को सार्वजनिक व्यवस्था, सार्वजनिक शांति और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा बताते हुए यह टिप्पणी की।

जुआ खेलने वाले तक परिणाम सीमित नहीं

शीर्ष अदालत ने कहा कि 69 पन्नों के फैसले में कहा कि ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के नतीजे सिर्फ इसमें शामिल लोगों तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका असर पूरे समाज पर पड़ता है।

डिजिटल क्रांति ने जुए के तरीके को बदला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि तकनीकी विकास के साथ आए डिजिटल क्रांति ने ‘जुआ’ के तरीके को पूरी तरह बदल दिया।

पीठ ने कहा कि सार्वजनिक व्यवस्था न सिर्फ हिंसा या अव्यवस्था से बिगड़ती है, बल्कि उन गतिविधियों से भी बिगड़ती है जो सार्वजनिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती हैं और बड़े पैमाने पर डर या दहशत पैदा करती है।

सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन गेमिंग और जुए पर प्रतिबंध लगाने के लिए कर्नाटक और तमिलनाडु सरकार के कानून को सही ठहराते हुए यह फैसला दिया।

पीठ ने कहा कि दोनों राज्य सरकारों द्वारा बनाए कानून सही हैं जो ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए पर प्रतिबंध लगाते हैं, भले ही वे कौशल वाले खेल ही क्यों न हों।

पीठ ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से जुड़े सामाजिक नुकसानों का सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़ी चिंताओं के साथ पर्याप्त संबंध है।

पूछे गए प्रश्न

लेखक के बारे में

Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
देवेंद्रकुला वेल्लालर ने SC टैग छोड़कर सामाजिक सम्मान की मांग की
फैसले

देवेंद्रकुला वेल्लालर ने SC टैग छोड़कर सामाजिक सम्मान की मांग की

सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: टिकट न होने पर भी ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा
फैसले

सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: टिकट न होने पर भी ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

अदालत‑एडीआर सहयोग से पारिवारिक विवादों का तेज़ समाधान
फैसले

अदालत‑एडीआर सहयोग से पारिवारिक विवादों का तेज़ समाधान

सुप्रीम कोर्ट का आदेश: मेरठ में 16,000‑से‑अधिक संपत्तियों पर कार्रवाई
फैसले

सुप्रीम कोर्ट का आदेश: मेरठ में 16,000‑से‑अधिक संपत्तियों पर कार्रवाई

परिवारिक विवादों में न्यायालय‑एडीआर का सहयोगी मॉडल
फैसले

परिवारिक विवादों में न्यायालय‑एडीआर का सहयोगी मॉडल

टिकट न मिलने पर भी 8 लाख का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी परिवार को
फैसले

टिकट न मिलने पर भी 8 लाख का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी परिवार को

टिकट न मिलने पर भी मुआवजा मिलेगा: सुप्रीम कोर्ट ने 8 लाख की रक़म बहाल की
फैसले

टिकट न मिलने पर भी मुआवजा मिलेगा: सुप्रीम कोर्ट ने 8 लाख की रक़म बहाल की

सुप्रीम कोर्ट ने रिहायशी ज़ोन में वाणिज्यिक कार्यवाही पर सील लगाने का कड़ा आदेश
फैसले

सुप्रीम कोर्ट ने रिहायशी ज़ोन में वाणिज्यिक कार्यवाही पर सील लगाने का कड़ा आदेश

ताज़ा ख़बरें