संभल में ई-रजिस्ट्री कानून के खिलाफ अधिवक्ताओं का अहिंसक प्रदर्शन, काला कानून बताकर वापसी की मांग
संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र में अधिवक्ताओं ने सरकार के ई-रजिस्ट्री कानून के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि यह कानून व्यापारी, किसान, अधिवक्ता और स्टांप वेंडर सभी के हितों के खिलाफ है। अधिवक्ताओं ने इसे 'काला कानून' बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Sambhal
- Sambhal Advocates Protest E Registry Law; Kala Kanoon Demand
संभल में ई-रजिस्ट्री कानून के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन:काला कानून बताकर वापसी की मांग, IG स्टैंप के आश्वासन पर कल फैसला होगा, हड़ताल जारी
- कॉपी लिंक
संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र स्थित उपनिबंधक कार्यालय पर अधिवक्ताओं ने सरकार के ई-रजिस्ट्री कानून के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने इसे 'काला कानून' बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की। उनका कहना है कि यह कानून व्यापारी, किसान, अधिवक्ता और स्टांप वेंडर सभी के हितों के खिलाफ है। यह प्रदर्शन मंगलवार शाम 4 बजे किया गया।
अधिवक्ता मनीष आर्य ने बताया कि समस्त बार एसोसिएशन ई-पंजीकरण के विरोध में प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक यह कानून पूरी तरह वापस नहीं हो जाता। आर्य के अनुसार, ई-पंजीकरण कानून किसानों और व्यापारियों के हित में नहीं है।
मनीष आर्य ने यह भी बताया कि ई-पंजीकरण कानून की वापसी को लेकर अभी तक कोई लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है और न ही उपनिबंधक कार्यालय को कोई आधिकारिक सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि जब तक लिखित आदेश नहीं आ जाता, तब तक वे इसे पूरी तरह से वापस माना नहीं मानेंगे।
अधिवक्ता प्रदीप गुप्ता ने जानकारी दी कि सुबह बार कक्ष में सभी बारों की एक बैठक हुई थी। चंदौसी, गुन्नौर और अमरोहा सहित कई स्थानों से मिली सूचना के अनुसार, आंदोलन आज भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की आईजी स्टैंप महोदया ने आश्वासन दिया है कि आज शाम तक धारा 6 और 7 से संबंधित एक और आदेश जारी किया जाएगा। इस आदेश के जारी होने के बाद सभी अधिवक्ताओं से सलाह-मशविरा कर कल कोई अहम निर्णय लिया जाएगा।
राजीव भटनागर ने भी पुष्टि की कि उनका धरना-प्रदर्शन ई-रजिस्ट्री की नई व्यवस्था के विरोध में चल रहा है। उन्होंने बताया कि आईजी स्टैंप ने कुछ आश्वासन दिए हैं और आज एक और संबंधित पत्र आने की उम्मीद है, जिसके कारण विरोध प्रदर्शन आज भी जारी है।
इस प्रदर्शन में पंचम सिंह, मोहम्मद रियाज, शकील अख्तर, जाकिर हुसैन, शादाब, मुस्तकीम, राम रहीम यादव, विनेश गोयल, फहीम अली खान, लोकेश प्रजापति, प्रेम सिंह, सचिन चौहान, नीतू सैनी, पप्पू यादव, रघुनंदन गिरी, सुरेंद्र पाल यादव, मुस्तकीम रजा जैदी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
ताज़ा ख़बरें
- राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: निकिता गौड़ ने मध्यस्थों से अधिकतम मामलों के निस्तारण का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट के जज ने सीजीआई को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पर दुरुपयोग का आरोप
- मधेपुरा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 9500 मामलों के लिए 14 बेंचों के साथ
- सुप्रीम कोर्ट ने TMC के साइनबोर्ड हटाने के मामले में दखल से इनकार, हाई कोर्ट में सुनवाई जारी
- डॉक्टरों पर हमला करने वाले राजनेताओं की तुरन्त हिरासत की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा बयान
- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अधिवक्ताओं से सहयोग का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट की नई मासिक व्याख्यान श्रृंखला: कानून, न्याय और शिक्षा का सतत मंच
- शेरघाटी में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता मोहीम शुरू

