होम›फैसले›कोर्ट का बड़ा फैसला: कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट होगा बहाल, NEET परीक्षा के दौरान हुआ था ब्लॉक
फैसले

कोर्ट का बड़ा फैसला: कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट होगा बहाल, NEET परीक्षा के दौरान हुआ था ब्लॉक

दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार की ओर से कोई आपत्ति नहीं आने पर कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स अकाउंट को बहाल करने का आदेश दिया है। यह अकाउंट NEET परीक्षा के दौरान ब्लॉक किया गया था। कोर्ट ने कहा कि जब सरकार स्वयं आपत्ति नहीं कर रही है, तो अकाउंट बहाल किया जाना चाहिए।

8 जुलाई 2026 को 04:57 am बजे
कोर्ट का बड़ा फैसला: कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट होगा बहाल, NEET परीक्षा के दौरान हुआ था ब्लॉक

सौजन्य से:- Navbharat Times

दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र की ओर से आपत्ति नहीं होने पर कॉकरोच जनता पार्टी के X अकाउंट को बहाल करने का आदेश दिया। NEET परीक्षा के दौरान ब्लॉक किया गया अकाउंट अब दोबारा शुरू होगा। जंतर मंतर पर CJP और छात्रों का प्रदर्शन भी जारी है।

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर चर्चित ' कॉकरोच जनता पार्टी ' (CJP) के X अकाउंट को जल्द बहाल किया जाएगा। दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार की ओर से कोई आपत्ति नहीं जताने के बाद अकाउंट अनब्लॉक करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि जब सरकार स्वयं आपत्ति नहीं कर रही है तो अकाउंट बहाल किया जाना चाहिए।

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत में सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि अकाउंट को उस समय ब्लॉक किया गया था, जब NEET एग्जाम होने वाले थे। सरकार को आशंका थी कि X पर मौजूद कुछ पोस्ट लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के बीच भ्रम और अफरातफरी फैला सकती हैं। उन्होंने कहा कि अब एग्जाम खत्म हो चुके हैं और अकाउंट बहाल करने पर सरकार को कोई आपत्ति नहीं है। इस पर कोर्ट ने तुरंत अकाउंट अनब्लॉक करने का निर्देश दे दिया।

अभिजीत दिपके की केंद्र को चुनौती

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने केंद्र सरकार के ब्लॉकिंग आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।

सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत X को यह अकाउंट ब्लॉक करने का निर्देश दिया था।

बताया गया था कि यह फैसला इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) से मिले इनपुट के आधार पर लिया था।

'कॉकरोच जनता पार्टी' हाल के महीनों में सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई है।

यह समूह व्यंग्य के जरिए बेरोजगारी, संस्थागत जवाबदेही, मीडिया की आजादी और शिक्षा जैसे मुद्दों पर टिप्पणी करता है।

फिलहाल यह जंतर मंतर पर NEET और अन्य एग्जाम-पेपर लीक मामलों को लेकर प्रदर्शन भी कर रहा है।

मिली राहत

अकाउंट को उस समय ब्लॉक किया गया था, जब NEET एग्जाम होने वाले थे

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने केंद्र सरकार के ब्लॉकिंग आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी

बारिश के बीच भी जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी डटे रहे

वांगचुक के अनशन के 10 दिन पूरे

'बगावत बेरुखी से और भड़केगी वो क्या जानें...' एक शेर कहते हुए सोनम वांगचुक ने सरकार का ध्यान स्टूडेंट्स के आंदोलन की ओर खींचने की कोशिश की। मंगलवार को उन्होंने अपने अनशन के 10 दिन पूरे किए। वह कमजोर नजर आ रहे हैं और उनका वजन 6.5 किलो कम हो चुका है, उनका बीपी और ब्लड शुगर भी कम हुआ है। हालांकि, सोनम ने साफ किया कि शिक्षा में सुधार के लिए उनका अनशन जारी रहेगा। जंतर मंतर के मंच पर जहां सोनम अनशन पर हैं, तो इसी के एक कोने में कुछ स्टूडेंट्स भी अनशन पर बैठे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के धरने के 18 दिन पूरे किए।

लेखक के बारे मेंटीना"टीना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की प्रक्रिया में हैं। फिलहाल वह नेशनल, क्राइम, जंगल न्यूज, गुड न्यूज और लोकल खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

इसके अलावा, एनबीटी की सोशल मीडिया टीम के साथ मिलकर वह लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर यूज़र्स तक प्रभावशाली और भरोसेमंद कंटेंट पहुंचाने का काम कर रही हैं।

टीना ने अपने करियर की शुरुआत ‘फेमिनिज्म इन इंडिया’ से की, जहां उन्होंने समावेशी सोच, जेंडर संवेदनशीलता और सामाजिक मुद्दों को गहराई से समझा। और वहीं, समावेशी दुनिया की परिकल्पना से वाकिफ हुईं।

टीना का सकारात्मक पत्रकारिता और समावेशी लेखन की ओर बेहद झुकाव है। साथ ही, वह सीखने की प्रक्रिया में विश्वास रखती हैं।

टीना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन से स्नातक और डीयू से ही पत्रकारिता में डिप्लोमा भी प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने, गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री हासिल की और डिजिटल मीडिया में कदम रखा।"... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
देवेंद्रकुला वेल्लालर ने SC टैग छोड़कर सामाजिक सम्मान की मांग की
फैसले

देवेंद्रकुला वेल्लालर ने SC टैग छोड़कर सामाजिक सम्मान की मांग की

सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: टिकट न होने पर भी ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा
फैसले

सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: टिकट न होने पर भी ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

अदालत‑एडीआर सहयोग से पारिवारिक विवादों का तेज़ समाधान
फैसले

अदालत‑एडीआर सहयोग से पारिवारिक विवादों का तेज़ समाधान

सुप्रीम कोर्ट का आदेश: मेरठ में 16,000‑से‑अधिक संपत्तियों पर कार्रवाई
फैसले

सुप्रीम कोर्ट का आदेश: मेरठ में 16,000‑से‑अधिक संपत्तियों पर कार्रवाई

परिवारिक विवादों में न्यायालय‑एडीआर का सहयोगी मॉडल
फैसले

परिवारिक विवादों में न्यायालय‑एडीआर का सहयोगी मॉडल

टिकट न मिलने पर भी 8 लाख का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी परिवार को
फैसले

टिकट न मिलने पर भी 8 लाख का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी परिवार को

टिकट न मिलने पर भी मुआवजा मिलेगा: सुप्रीम कोर्ट ने 8 लाख की रक़म बहाल की
फैसले

टिकट न मिलने पर भी मुआवजा मिलेगा: सुप्रीम कोर्ट ने 8 लाख की रक़म बहाल की

सुप्रीम कोर्ट ने रिहायशी ज़ोन में वाणिज्यिक कार्यवाही पर सील लगाने का कड़ा आदेश
फैसले

सुप्रीम कोर्ट ने रिहायशी ज़ोन में वाणिज्यिक कार्यवाही पर सील लगाने का कड़ा आदेश

ताज़ा ख़बरें