होमवकीलसीजेपी आंदोलन पर विदेशी फंडिंग का आरोप, दिल्ली हाईकोर्ट ने जांच के लिए मामला सुनवाई के लिए तैयार किया
वकील

सीजेपी आंदोलन पर विदेशी फंडिंग का आरोप, दिल्ली हाईकोर्ट ने जांच के लिए मामला सुनवाई के लिए तैयार किया

दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें सीजेपी आंदोलन में विदेशी फंडिंग का आरोप लगाया गया है और एनआईए जांच की मांग की गई है। इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को होगी।

23 जुलाई 2026 को 06:13 am बजे
सीजेपी आंदोलन पर विदेशी फंडिंग का आरोप, दिल्ली हाईकोर्ट ने जांच के लिए मामला सुनवाई के लिए तैयार किया

सौजन्य से:- Hindustan

CJP आंदोलन में विदेशी फंडिंग है, NIA से जांच कराई जाए; अदालत PIL पर विचार करने को राजी

सीजेपी आंदोलन पर विदेशी फंडिंग का आरोप लगाते हुए एक जनहित याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में डाली गई है। मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय की बेंच मामले में सुनवाई करेगी।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन जारी है। इस बीच सीजेपी के आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप लगे हैं। दिल्ली हाई कोर्ट जनहित याचिका पर सुनवाई करने को तैयार हो गई है। अदालत मामले की सुनवाई शुक्रवार को करेगी। याचिका में 20 जुलाई को हुए संसद मार्च और सीजेपी प्रदर्शन की एनआईए जांच कराने की मांग की गई है।

दिल्ली हाईकोर्ट 20 जुलाई को सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च की एनआईए जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करने को तैयार हो गई है। याचिका में दावा किया गया है कि यह प्रदर्शन एक सुनियोजित साजिश थी, जिसमें विदेशी फंडिंग से जुड़े लोगों की भूमिका थी। आरोप भी लगाया कि इस प्रदर्शन के कारण शहरवासियों को बंधक जैसी स्थिति में डाल दिया गया।

याचिका में क्या कहा गया है

मामले में याचिका सतीश कुमार अग्रवाल की ओर से अधिवक्ता बरुण सिन्हा ने डाली है। केस की सुनवाई दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की डबल बेंच करेगी। याचिका में कहा गया है कि कथित छात्र आंदोलन ने पूरी दिल्ली को बंधक बना दिया है।

पीएम मोदी ने 5 बड़े ऐलान भी किए

इस बीच पेपर लीक मुद्दे पर दिल्ली में लगातार बढ़ रहे बवाल के बीच पीएम मोदी ने 5 बड़े ऐलान किए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के युवाओं का कल्याण और हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा उनके भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह भी कहा कि प्रश्नपत्र लीक के मामलों में शामिल लोगों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए सरकार ने त्वरित अदालतें स्थापित करने का फैसला किया है।

मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, ''हमारे युवाओं के कल्याण और भविष्य से बढ़कर कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है। हमारे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।'' उन्होंने प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे पर संबंधित प्राधिकारियों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद

दूसरी तरफ लगातार दूसरे दिन दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, आईटीओ और खान मार्केट समेत दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद करने के आदेश दिए हैं। जंतर-मंतर पर सीजेपी के जारी प्रदर्शन में भीड़ बढ़ने के बीच यह कदम उठाया गया है। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए लाइन बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

लेखक के बारे में

Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।

सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।

डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार

वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट

राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज

हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद: सीजेआई सूर्यकांत का SCBA को आश्वासन
वकील

सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद: सीजेआई सूर्यकांत का SCBA को आश्वासन

सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने पर सीजेआई सूर्यकांत का बड़ा बयान
वकील

सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने पर सीजेआई सूर्यकांत का बड़ा बयान

सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद: सीजेआई ने दिया अल्टीमेटम, लंच तक समाधान न हुआ तो खुद देंगे दखल
वकील

सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद: सीजेआई ने दिया अल्टीमेटम, लंच तक समाधान न हुआ तो खुद देंगे दखल

सुप्रीम कोर्ट ने जिला न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाकर 61 वर्ष करने पर विचार करने को कहा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने जिला न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाकर 61 वर्ष करने पर विचार करने को कहा

सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने के खिलाफ चीफ जस्टिस का अल्टीमेटम
वकील

सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने के खिलाफ चीफ जस्टिस का अल्टीमेटम

सुप्रीम कोर्ट में मेट्रो स्टेशन बंद होने का मामला उठा, दोपहर तक नहीं खुला तो अदालत करेगी हस्तक्षेप
वकील

सुप्रीम कोर्ट में मेट्रो स्टेशन बंद होने का मामला उठा, दोपहर तक नहीं खुला तो अदालत करेगी हस्तक्षेप

लखनऊ कोर्ट मारपीट मामला: हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, PIL दर्ज करने को कहा
वकील

लखनऊ कोर्ट मारपीट मामला: हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, PIL दर्ज करने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने दी मेट्रो स्टेशन खुलने की चुनौती, दोपहर तक खुलेगा नहीं तो हस्तक्षेप होगा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दी मेट्रो स्टेशन खुलने की चुनौती, दोपहर तक खुलेगा नहीं तो हस्तक्षेप होगा

ताज़ा ख़बरें