सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने पर सीजेआई सूर्यकांत का बड़ा बयान
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि अगर दोपहर तक सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन नहीं खोला गया तो शीर्ष अदालत दखल देगी। यह फैसला जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शनों के कारण कई मेट्रो स्टेशनों के बंद होने के बाद आया है। मुख्य न्यायाधीश ने वकीलों और अदालत के कर्मचारियों को हो रही दिक्कतों का उल्लेख किया।

सौजन्य से:- Jansatta
Supreme Court News: भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने गुरुवार सुबह कहा कि अगर दोपहर तक सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन नहीं खोला गया तो शीर्ष अदालत दखल देगी। सीजेआई सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह की बात का जवाब दे रहे थे। उन्होंने मेट्रो स्टेशन बंद होने की वजह से वकीलों और कोर्ट के कर्मचारियों को हो रही दिक्कतों की ओर ध्यान दिलाया था।
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के विरोध में जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शनों के कारण जंतर-मंतर के आसपास के कई मेट्रो स्टेशन बंद हैं। विकास सिंह ने कहा कि मेट्रो का इस्तेमाल करने वाले वकीलों और अदालत के कर्मचारियों की स्टेशनों पर ही जांच की जा सकती है ताकि किसी भी तरह की समस्या से बचा जा सके, लेकिन स्टेशन को बंद नहीं किया जाना चाहिए।
मैं दखल दूंगा- मुख्य न्यायाधीश
विकास सिंह ने कहा, “मेट्रो में वकीलों या रजिस्ट्री कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की जा सकती है। इससे हम प्रभावित हो रहे हैं।” इस पर मुख्य न्यायाधीश ने टिप्पणी करते हुए कहा, “अगर लंच तक इसे खोलने के लिए कुछ नहीं हुआ, तो मैं हस्तक्षेप करूंगा।”
उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने न्यायाधीशों को निर्देश जारी किए हैं कि अगर विरोध प्रदर्शनों और उससे पैदा होने वाली कठिनाइयों की वजह से वकील उपस्थित नहीं हो पाते हैं तो आज प्रतिकूल आदेश पारित न करें। मुख्य न्यायाधीश ने कहा, “हमने यह आदेश जारी किया है कि आज गैर-हाजिरी के लिए भी कोई प्रतिकूल आदेश पारित नहीं किया जाएगा।”
विकास सिंह ने कहा, “न्यायिक हस्तक्षेप की आवश्यकता हो सकती है।” इस पर सीजेआई ने भरोसा देते हुए कहा, “जी हां। अगर लंच तक वे मेट्रो स्टेशन नहीं खोलते हैं, तो हम इस मामले को देखेंगे।”
दिल्ली के यह मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने गुरुवार को घोषणा की कि 16 मेंट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। इनमें बाराखंबा रोड, केंद्रीय सचिवालय, दिल्ली गेट इंद्रप्रस्थ, आईटीओ, जनपथ, जोर बाग, खान मार्केट लोक कल्याण मार्ग, मंडी हाउस पटेल चौक, राजीव चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग सेवा तीर्थ, शिवाजी स्टेडियम और सुप्रीम कोर्ट स्टेशन का नाम शामिल है। मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपने रूट की जानकारी जरूर जांच लें और वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने ‘वंदे मातरम’ के 6 पदों के गायन पर दंड के प्रश्न को जांचने का आश्वासन दिया

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के वेतन कटौती व अवमानना आदेश पर रोक लगाई, हिमाचल के बागवानी सचिव को मिली राहत

सुप्रीम कोर्ट ने वैध कारणों से ‘वन्दे मातरम्’ न गाने पर दंड की जाँच को स्वीकृत किया, पर गीत के पदों की संख्या का फैसला संसद के अधिकार में रखा

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की ऊँची कीमतों को ‘डकैती’ कहा, दवाओं पर मूल्य नियंत्रण की मांग

दिल्ली के 33 लाख मतदाताओं को SIR नोटिस: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण व फ़िल्टरिंग का निर्देश

लोक अदालत ने फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना के मुआवजा क्लेम का निपटारा; बीमा कंपनी को 2.5 लाख रुपये देने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली SIR नोटिसों को ‘मशीन‑जनित’ कहा

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के वोटर लिस्ट रिव्यू में ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी’ नोटिस को यांत्रिक बताया
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के प्रीमियम FAR योजना पर सरकार को नोटिस जारी किया
- सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों को मुनाफ़ा‑उपार्जन संस्था नहीं चलाने की चेतावनी
- रॉडाली बारुआ: 2026 एशियन गेम्स टैक्वांदो टीम में तुरंत प्रवेश के लिए दिल्ली हाई कोर्ट से अपील
- बॉम्बे हाई कोर्ट ने विजय माल्या को कोर्ट दस्तावेज़ ऑनलाइन साझा करने से रोक दिया
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा, धार्मिक कारणों से वंदे मातरम् न गाने पर कोई आपराधिक दंड नहीं
- पैत्रिक व स्व-अर्जित संपत्ति में पिता के अधिकार: एक बेटे को सब दे पाना क्या वैध?
- झारखंड हाई कोर्ट ने कहा: बिहार का शराबबंदी कानून यहाँ नहीं लागू, जब्त पिक‑अप वैन को शर्तों के साथ रिहा
- पैतृक बनाम स्व-अर्जित: पिता की सम्पत्ति विभाजन पर सुप्रीम कोर्ट की 2026 तक की दिशा‑निर्देश

