मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू की भावुक विदाई, सिक्किम की पहली महिला सिविल जज मीनाक्षी एम राय होंगी नई पटना हाईकोर्ट चीफ जस्टिस
पटना हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू की भावुक विदाई हुई। उन्होंने अपने पांच महीने के कार्यकाल को यादगार बताया। साहू की जगह पर सिक्किम की पहली महिला सिविल जज मीनाक्षी एम राय नई चीफ जस्टिस होंगी, जिन्होंने विभिन्न पदों पर काम किया है।

सौजन्य से:- Jagran
'अदालत मेरे लिए मंदिर...', जज संगम साहू की भावुक विदाई, कौन हैं पटना हाईकोर्ट की नई Chief Justice मीनाक्षी एम राय
पटना हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू की भावुक विदाई हुई, जिन्होंने अपने कार्यकाल को यादगार बताया। अब न्यायमूर्ति मीनाक्षी एम राय नई मुख्य ...और पढ़ें
HighLights
मुख्य न्यायाधीश संगम साहू की पटना हाईकोर्ट से भावुक विदाई।
न्यायमूर्ति मीनाक्षी एम राय बनेंगी पटना हाईकोर्ट की नई चीफ जस्टिस।
मीनाक्षी एम राय सिक्किम की पहली महिला सिविल जज थीं।
विधि संवाददाता, पटना। पटना हाईकोर्ट में गुरुवार और शुक्रवार दो ऐतिहासिक दिनों के गवाह बने।
एक ओर मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू ने भावुक शब्दों के साथ न्यायपालिका को अलविदा कहा, तो दूसरी ओर नई मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी एम राय के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस बदलाव को न्यायिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में देखा जा रहा है।
भावुक विदाई ने नम कर दीं आंखें
पटना हाईकोर्ट के शताब्दी हाल में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू ने कहा, “मेरे लिए यह अदालत महज एक कार्यालय नहीं, बल्कि एक मंदिर था।”
उनके इस वक्तव्य ने पूरे सभागार को भावुक कर दिया। न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों से भरे हाल में कई लोगों की आंखें नम हो गईं।
पांच महीने के कार्यकाल को बताया यादगार
अपने संबोधन में न्यायमूर्ति साहू ने कहा कि पटना हाईकोर्ट में बिताया गया समय उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण अनुभवों में से एक रहा।
उन्होंने कहा कि अपने पांच महीने के कार्यकाल में उन्होंने न्यायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया। उन्होंने अदालत से अपने जुड़ाव को प्रशासनिक नहीं, बल्कि भावनात्मक रिश्ता बताया।
ओडिशा से पटना तक का न्यायिक सफर
5 जनवरी 1964 को जन्मे संगम कुमार साहू ने कटक में अपनी शिक्षा पूरी की और 1989 में अधिवक्ता के रूप में वकालत शुरू की।
आपराधिक और सेवा मामलों के विशेषज्ञ रहे साहू ने 7 जनवरी 2025 को पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभाला था।
उनके कार्यकाल को सादगी, अनुशासन और न्यायिक प्रतिबद्धता के लिए याद किया जाएगा।
अब मीनाक्षी एम राय के हाथों में कमान
मुख्य न्यायाधीश साहू की सेवानिवृत्ति के बाद अब न्यायमूर्ति मीनाक्षी एम राय पटना हाईकोर्ट की नई मुख्य न्यायाधीश बनेंगी।
उनके सम्मान में शुक्रवार को फुल कोर्ट वेलकम रेफरेंस आयोजित किया जाएगा, जिसमें न्यायाधीशों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और बार संघों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
सिक्किम की पहली महिला सिविल जज से मुख्य न्यायाधीश तक
12 जुलाई 1964 को जन्मी मीनाक्षी एम राय ने दिल्ली विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की।
वर्ष 1990 में वह सिक्किम न्यायिक सेवा में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सह सिविल जज नियुक्त हुईं और इस पद पर पहुंचने वाली सिक्किम की पहली महिला बनीं।
उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रजिस्ट्रार जनरल और विशेष न्यायाधीश जैसे कई अहम पदों पर काम किया है।
एक विदाई, एक स्वागत और न्यायपालिका की नई शुरुआत
पटना हाईकोर्ट में यह सिर्फ नेतृत्व परिवर्तन नहीं, बल्कि एक नई न्यायिक यात्रा की शुरुआत भी है।
जहां संगम कुमार साहू ने अदालत को ‘मंदिर’ बताते हुए भावुक विदाई ली, वहीं मीनाक्षी एम राय के रूप में अदालत को एक अनुभवी और सशक्त नेतृत्व मिलने जा रहा है।
न्यायिक गलियारों में अब नई मुख्य न्यायाधीश से सुधार, पारदर्शिता और न्यायिक दक्षता को लेकर नई उम्मीदें जुड़ गई हैं।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
उच्च न्यायालयों में बड़ा इजाफा: 30 नए जज नियुक्त, मद्रास उच्च न्यायालय को मिला सबसे बड़ा हिस्सा

वकील भी मध्यस्थ होने चाहिए, न्यायाधीश शर्मिला देशमुख का मुख्यबिन्दु

वक्फ मुकदमों में कोर्ट फीस पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नोटिस जारी

भारत और गोपनीयता: व्हाट्सएप के एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पर दबाव और भारत की सीमाएं

सुप्रीम कोर्ट में अभिषेक बनर्जी की नई अपील, आंखों का इलाज विदेश जाने की मांग

अदालत ने FDA को फटकार लगाई: अमेज़ॅन मामले में 'तलवार से मच्छर मारने' का आरोप

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश: अखिल भारतीय बार परीक्षा परिणाम के चार सप्ताह में नामांकन संख्या जारी हो

कानूनी ज्ञान में बढ़ाई: लाइवलॉ और क्यूशाला का साप्ताहिक क्विज़ शुरू हो गया
ताज़ा ख़बरें
- वक्फ मामला: कोर्ट फीस के बिना मुकदमे खारिज करने से चुनिंदा लोग क्यों फायदेमंद हैं?
- स्थायी लोक अदालत: अधिकारियों को जागरूक करने का अभियान
- सुप्रीम कोर्ट में JPSC मामला पहुंचा, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
- कानूनी रूप से जिज्ञासु लोगों के लिए लाइवलॉ और क्यूशाला की चुनौती
- सुप्रीम कोर्ट ने डीपीडीपी अधिनियम और आरटीआई संशोधन पर केंद्र से जवाब मांगा
- पश्चिम बंगाल एसआईआर ट्रिब्यूनल के पूर्व हाई कोर्ट जज ने सुप्रीम कोर्ट में सुरक्षा की मांग
- राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पहाड़ी क्षेत्रों में निर्माण नियमों पर मांगा जवाब
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा, आप अंडे से डरने का क्या है; स्वतंत्रता सेनानियों ने गोलियां खाईं

