होम›अपराध›पंजाब के भ्रष्टाचार मामले में सुप्रीम कोर्ट जस्टिस ने खुद को अलग किया, गाैरव यादव को रेगुलर डीजीपी नियुक्त
अपराध

पंजाब के भ्रष्टाचार मामले में सुप्रीम कोर्ट जस्टिस ने खुद को अलग किया, गाैरव यादव को रेगुलर डीजीपी नियुक्त

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू ने पंजाब सरकार की याचिका से खुद को अलग कर लिया, जबकि हाईकोर्ट ने ओएसडी राजबीर घुमन की याचिका को ठुकरा दिया। राज्य ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के बकाया और मुख्य सचिव के खिलाफ आपराधिक अवमानना के मसले को संबंधित पीठ को भेजने का निर्देश दिया। साथ ही गाैरव यादव को प्रदेश का रेगुलर डीजीपी नियुक्त किया गया।

9 अक्टूबर 2026 को 02:04 pm बजे
पंजाब के भ्रष्टाचार मामले में सुप्रीम कोर्ट जस्टिस ने खुद को अलग किया, गाैरव यादव को रेगुलर डीजीपी नियुक्त

सौजन्य से:- Amar Ujala

Chd-Pb Big News: पंजाब सरकार के केस से सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस हटे, गाैरव यादव रेगुलर डीजीपी बने; बड़ी खबरें

पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार मामले में शुक्रवार को हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में हलचल रही। सीएम के ओएसडी राजबीर घुमन की याचिका पर सुनवाई से हाईकोर्ट ने इन्कार कर दिया और उन्हें उचित मंच पर जाने की सलाह दी। वहीं सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू ने पंजाब सरकार की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। जानें पंजाब चंडीगढ़ की बड़ी खबरें

विस्तार

पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते के बकाया भुगतान से जुड़े मामले में हाई कोर्ट ने आदेशों की कथित अवहेलना और पंजाब के मुख्य सचिव के खिलाफ प्रथम दृष्टया आपराधिक अवमानना के मुद्दे को रोस्टर के अनुसार संबंधित पीठ के समक्ष भेजने का निर्देश दिया है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष ड्यूटी पर तैनात अधिकारी राजबीर सिंह घुमन को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है। पंजाब सरकार ने गाैरव यादव का प्रदेश का रेगुलर डीजीपी नियुक्त कर दिया है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें

पंजाब सीएमओ से जुड़े भ्रष्टाचार केस से जस्टिस शील नागू अलग

पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू ने खुद को अलग कर लिया है। पंजाब सरकार ने सीबीआई जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। पढ़ें पूरी खबर

राजबीर घुमन को राहत नहीं

पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष ड्यूटी पर तैनात अधिकारी राजबीर सिंह घुमन को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है। घुमन ने सीबीआई की ओर से दर्ज प्राथमिकी और उनके पैतृक आवास पर की गई तलाशी को चुनौती दी थी। न्यायमूर्ति जेएस बेदी ने कहा कि मामला उनकी पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए उपयुक्त नहीं है, क्योंकि संबंधित प्राथमिकी हाई कोर्ट की खंडपीठ के आदेश पर दर्ज की गई थी। अदालत ने याचिकाकर्ता को उचित मंच पर जाने की सलाह दी। पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (डीए) के बकाया भुगतान से जुड़े मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हाई कोर्ट के आदेशों की कथित अवहेलना और पंजाब के मुख्य सचिव के खिलाफ प्रथम दृष्टया आपराधिक अवमानना के मुद्दे पर अदालत ने मामले को रोस्टर के अनुसार संबंधित पीठ के समक्ष भेजने का निर्देश दिया है। पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़ में गन पॉइंट पर लूटी कार, पुलिस बीट बॉक्स के सामने वारदात

चंडीगढ़ में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि पुलिस बीट बॉक्स के सामने ही गन पॉइंट पर कार लूट की वारदात को अंजाम दे दिया गया। सेक्टर-46 में वीरवार देर रात करीब 11:30 बजे दो हथियारबंद युवकों ने एक व्यक्ति को रोककर उसकी स्विफ्ट कार लूट ली और मौके से फरार हो गए। वारदात पुलिस बीट बॉक्स से महज कुछ दूरी पर मुख्य सड़क पर हुई। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

गाैरव यादव पंजाब के रेगुलर डीजीपी नियुक्त

गाैरव यादव का पंजाब का रेगुलर डीजीपी नियुक्त कर दिया गया है। पंजाब सरकार ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यूपीएससी ने सरकार को डीजीपी पर रेगुलर पोस्टिंग के लिए तीन नामों का पैनल भेजा था, जिसमें से सरकार ने यादव के नाम पर मुहर लगा दी है। पढ़ें पूरी खबर

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने सिख युवक मोहनजीत सिंह शेरों से जुड़े कथित पुलिस हिरासत में उत्पीड़न और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक को नई दिल्ली तलब किया है। पढ़ें पूरी खबर

ट्रेन संचालन पर विवाद, सुपरिंटेंडेंट ने गार्ड के सिर पर मारा डंडा

जालंधर जिले के लोहियां खास रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संचालन को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि स्टेशन सुपरिंटेंडेंट यशवंत ने ट्रेन मैनेजर (गार्ड) रवि के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
पश्चिमी दिल्ली के 2017 के गोलीबारी मामले में तिस हजारी कोर्ट ने तीन संदिग्धों को बरी किया
अपराध

पश्चिमी दिल्ली के 2017 के गोलीबारी मामले में तिस हजारी कोर्ट ने तीन संदिग्धों को बरी किया

गुरुग्राम जिला अदालत में वकीयों ने परवीन बूरा पर हुए हमले की सज़ा की मांग में हड़ताल कर न्यायिक कार्य रोक दिया
अपराध

गुरुग्राम जिला अदालत में वकीयों ने परवीन बूरा पर हुए हमले की सज़ा की मांग में हड़ताल कर न्यायिक कार्य रोक दिया

मोहाली में सचिन पायलट ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर विपक्षी प्रदर्शनों और पंजाब की व्यवस्था को लेकर तीखी आलोचना की
अपराध

मोहाली में सचिन पायलट ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर विपक्षी प्रदर्शनों और पंजाब की व्यवस्था को लेकर तीखी आलोचना की

सचिन पायलट ने किया तीखा हमला: विपक्ष के प्रदर्शन व पंजाब की कानून व्यवस्था पर मुख्य चुनाव आयुक्त की आलोचना
अपराध

सचिन पायलट ने किया तीखा हमला: विपक्ष के प्रदर्शन व पंजाब की कानून व्यवस्था पर मुख्य चुनाव आयुक्त की आलोचना

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश गोपाला गोवाडा ने SIR फैसले को अवैध और अँडेमोक्रेटिक घोषित कर पुनः विचार की माँग की
अपराध

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश गोपाला गोवाडा ने SIR फैसले को अवैध और अँडेमोक्रेटिक घोषित कर पुनः विचार की माँग की

सुप्रीम कोर्ट ने मेट्रो‑रेल पर व्यापक प्रतिबंध हटाने का आदेश, कहा ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा नहीं’
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने मेट्रो‑रेल पर व्यापक प्रतिबंध हटाने का आदेश, कहा ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा नहीं’

इंडस जल संधि में ‘एबेयनस’ शब्द की अस्पष्ट व्याख्या: न्यायालय का असंतोषजनक निर्णय
अपराध

इंडस जल संधि में ‘एबेयनस’ शब्द की अस्पष्ट व्याख्या: न्यायालय का असंतोषजनक निर्णय

अमेरिका में फ़ायरिंग स्क्वॉड की मौत का लाइव प्रसारण: सदी में पहली बार जनसमक्ष
अपराध

अमेरिका में फ़ायरिंग स्क्वॉड की मौत का लाइव प्रसारण: सदी में पहली बार जनसमक्ष

ताज़ा ख़बरें