होम›फैसले›इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 1 लाख फैसलों का हिन्दी अनुवाद पूरा, जनता के लिए मुफ्त ऑनलाइन उपलब्ध
फैसले

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 1 लाख फैसलों का हिन्दी अनुवाद पूरा, जनता के लिए मुफ्त ऑनलाइन उपलब्ध

हाईकोर्ट ने 23 अगस्त 2023 से शुरू हुई पहल के तहत सभी 1 लाख न्यायिक फैसलों को हिन्दी में अनूदित करके अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नि:शुल्क प्रकाशित कर दिया है। 5 अक्टूबर को मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली के नेतृत्व में ‘द वर्नाक्युलर वॉइस ऑफ जस्टिस’ स्मारिका का विमोचन हुआ, जिसमें SUVAS Cell की भूमिका को उजागर किया गया। इस कदम के साथ सुप्रीम कोर्ट के 363 तथा अन्य हाईकोर्टों के कुछ निर्णयों के भी हिन्दी अनुवाद उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे न्याय की पहुँच आम जनता तक विस्तारित हो रही है।

9 अक्टूबर 2026 को 02:04 pm बजे
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 1 लाख फैसलों का हिन्दी अनुवाद पूरा, जनता के लिए मुफ्त ऑनलाइन उपलब्ध

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Prayagraj

- Allahabad High Court Judgments In Hindi | Free Online Access Launch

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिंदी में अनुवाद किए एक लाख फैसले:वेबसाइट पर मुफ्त पढ़ सकेंगे लोग, न्याय को आम लोगों तक पहुंचाने की पहल

- कॉपी लिंक

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने एक लाख फैसलों का हिंदी में अनुवाद पूरा कर लिया है। ये सभी फैसले हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर मुफ्त उपलब्ध हैं। न्याय को आम लोगों की भाषा में सरल बनाने की दिशा में यह बड़ी उपलब्धि है।

इस मौके पर पांच अक्टूबर को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली के संरक्षण में ‘द वर्नाक्युलर वॉइस ऑफ जस्टिस’ नाम की स्मारिका का विमोचन किया गया। इसमें सुबास प्रकोष्ठ (SUVAS Cell) की ओर से पहले अनुवादित फैसले से लेकर एक लाखवें फैसले तक के सफर को शामिल किया गया है।

मुख्य न्यायाधीश ने अपलोड किया एक लाखवां फैसला हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने हिंदी में अनुवादित एक लाखवें फैसले को वेबसाइट पर अपलोड किया। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा, न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और एआई असिस्टेड लीगल ट्रांसलेशन एडवाइजरी, ई-एचसीआर एवं आईएलआर कमेटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अजित कुमार सहित अन्य न्यायमूर्तिगण मौजूद रहे। इस पहल का उद्देश्य कानूनी समुदाय के साथ आम लोगों को भी न्यायिक फैसलों तक आसानी से पहुंच उपलब्ध कराना है।

2023 में शुरू हुई थी पहल हाईकोर्ट में हिंदी अनुवादित पहला फैसला 23 अगस्त 2023 को अपलोड किया गया था। इसके बाद 12 दिसंबर 2025 को 50 हजारवां अनुवादित फैसला अपलोड किया गया। अब पांच अक्टूबर 2026 तक यह संख्या एक लाख पहुंच गई है। इस काम के लिए 16 अगस्त 2023 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुबास प्रकोष्ठ की स्थापना की गई थी। इसका उद्देश्य तकनीक की मदद से न्यायिक फैसलों को देशज भाषाओं में उपलब्ध कराना और न्याय व्यवस्था को अधिक सरल व सुलभ बनाना है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का भी हो रहा अनुवाद प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, उत्तर प्रदेश से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट के 363 फैसलों का भी हिंदी में अनुवाद किया गया है। इसके अलावा बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेशों के खिलाफ मामलों में सुप्रीम कोर्ट के 28 और आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट से जुड़े मामलों में तीन फैसलों का अनुवाद उपलब्ध है। सितंबर 2026 तक ‘न्यायभाषा-न्याय की किरण’ ई-पत्रिका के सात अंक प्रकाशित किए जा चुके हैं, जबकि ऐतिहासिक फैसलों पर आधारित छह ई-पुस्तिकाएं भी जारी की गई हैं।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
हिसार अदालत ने 18‑साल पुराना दवा घोटाला मामला, गुजरात की लिंकन फ़ार्मास्यूटिकल्स के तीन अधिकारियों को दोषी किया
फैसले

हिसार अदालत ने 18‑साल पुराना दवा घोटाला मामला, गुजरात की लिंकन फ़ार्मास्यूटिकल्स के तीन अधिकारियों को दोषी किया

सुप्रीम कोर्ट ने जारखंड के डीजीपी नियुक्ति नियमों पर पुनर्विचार का आदेश दिया
फैसले

सुप्रीम कोर्ट ने जारखंड के डीजीपी नियुक्ति नियमों पर पुनर्विचार का आदेश दिया

स्मार्ट कानूनी शासन के लिए राष्ट्रीय बड़े स्तर का डेटाबेस परियोजना स्वीकृत
फैसले

स्मार्ट कानूनी शासन के लिए राष्ट्रीय बड़े स्तर का डेटाबेस परियोजना स्वीकृत

रजिस्ट्री से नहीं मिलती स्वचालित मालिकाना हक – खरीद से पहले पूरी टाइटल जाँच जरूरी
फैसले

रजिस्ट्री से नहीं मिलती स्वचालित मालिकाना हक – खरीद से पहले पूरी टाइटल जाँच जरूरी

राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताया पूर्ण भरोसा
फैसले

राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताया पूर्ण भरोसा

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के 50 वार्डों के चुनाव रद्द कर नए मतदान का आदेश दिया
फैसले

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के 50 वार्डों के चुनाव रद्द कर नए मतदान का आदेश दिया

राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले में पूरा भरोसा जताया
फैसले

राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले में पूरा भरोसा जताया

राष्ट्रीय लोक अदालत 10 अक्टूबर को, पुरानी लंबित दायरों पर केंद्रित
फैसले

राष्ट्रीय लोक अदालत 10 अक्टूबर को, पुरानी लंबित दायरों पर केंद्रित

ताज़ा ख़बरें