होम›वकील›स्वतंत्रता दिवस से पहले फिरोजपुर जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी और खाली करवाया
वकील

स्वतंत्रता दिवस से पहले फिरोजपुर जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी और खाली करवाया

स्वतंत्रता दिवस से पहले फिरोजपुर जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिस पर पुलिस ने एहतियातके तौर पर परिसर को खाली करा दिया और बम निरोधक दस्ते ने सघन तलाशी अभियान चलाया।

12 अगस्त 2026 को 05:57 am बजे
स्वतंत्रता दिवस से पहले फिरोजपुर जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी और खाली करवाया

सौजन्य से:- जागरण

स्वतंत्रता दिवस से पहले फिरोजपुर जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली करवाया; शुरू हुई सघन जांच

स्वतंत्रता दिवस से पहले फिरोजपुर जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस ने परिसर खाली कराया और बम निरोधक दस्ते ने सघन जांच शुरू की। ...और पढ़ें

मुख्य बातें

- फिरोजपुर जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

- स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप, परिसर खाली।

- बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने तलाशी अभियान चलाया।

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर। स्वतंत्रता दिवस से पहले फिरोजपुर जिला अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार को सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने एहतियात के तौर पर पूरे न्यायालय परिसर को खाली करवा दिया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते और डॉग् स्क्वायड ने परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

पुलिस ने न्यायालय भवन के अंदर मौजूद लोगों के साथ ही आसपास के क्षेत्र को भी खाली कराया। सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी व्यक्ति को परिसर के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी गई। बम निरोधक दस्ते ने न्यायालय परिसर के अलग-अलग हिस्सों, कमरों और आसपास के स्थानों की जांच की। वहीं श्वान दल की मदद से भी संदिग्ध वस्तुओं और स्थानों की पड़ताल की जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहतीं। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पहले ही पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। ऐसे में अदालत परिसर को धमकी मिलने के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां विशेष सतर्कता बरत रही हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब को वीबी-जी राम जी योजना के तहत मिले 13320000000, पहली किस्त में केंद्र ने जारी किए 440 करोड़ रुपये

कोर्ट परिसर के बाहर खड़े वकील।

दोपहर एक बजे तक न्यायालय का कामकाज बंद

धमकी के बाद न्यायालय की कार्यवाही दोपहर एक बजे तक बंद रखी गई है। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद परिस्थितियों का जायजा लिया जाएगा। इसके बाद ही न्यायालय का कामकाज दोबारा शुरू करने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। परिसर में तैनात पुलिसकर्मी आने-जाने वाले रास्तों पर भी नजर रख रहे हैं।

खबरें और भी

यह भी पढ़ें- भज्जी का पोस्ट किया नशेड़ियों का वीडियो राजस्थान का निकला, AAP ने लगाया पंजाब को बदनाम करने का आरोप

इस साल तीसरी बार मिली धमकी

गौरतलब है कि फिरोजपुर जिला अदालत को इस वर्ष बम से उड़ाने की धमकी मिलने का यह तीसरा मामला बताया जा रहा है। लगातार सामने आ रही ऐसी धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस अधिकारियों की ओर से धमकी किस माध्यम से और कहां से भेजी गई, इसकी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। धमकी के स्रोत का पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है।

न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आरोपी को जेल में रखने के बाद मुकदमा खींचने की छूट नहीं
वकील

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आरोपी को जेल में रखने के बाद मुकदमा खींचने की छूट नहीं

शहरी विकास कानून के लिए प्रस्तावों का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू
वकील

शहरी विकास कानून के लिए प्रस्तावों का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू

अमेरिकी अदालत के फैसले से ट्रंप प्रशासन को बड़ी राहत, सीमा पर दीवार का निर्माण जारी
वकील

अमेरिकी अदालत के फैसले से ट्रंप प्रशासन को बड़ी राहत, सीमा पर दीवार का निर्माण जारी

70 की आयु में भी हासिल की स्नातकोत्तर की उपाधि, ज्योतिरादित्य स्कारिया की कहानी
वकील

70 की आयु में भी हासिल की स्नातकोत्तर की उपाधि, ज्योतिरादित्य स्कारिया की कहानी

अस्थाई लोक अदालत से मिलेगी सुविधाएं, लेकिन क्या?
वकील

अस्थाई लोक अदालत से मिलेगी सुविधाएं, लेकिन क्या?

कार्नाटक उच्च न्यायालय ने लोकायुक्त पुलिस को बेहद महत्वपूर्ण संकेत दिया
वकील

कार्नाटक उच्च न्यायालय ने लोकायुक्त पुलिस को बेहद महत्वपूर्ण संकेत दिया

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: नागौर में तीन समझौतों पर सियासत
वकील

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: नागौर में तीन समझौतों पर सियासत

लोकसभा जांच समिति ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया, कहा- घर में भारी नकदी बंडलों के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं था
वकील

लोकसभा जांच समिति ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया, कहा- घर में भारी नकदी बंडलों के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं था

ताज़ा ख़बरें