पटियाला कोर्ट सुरक्षा घोटाला: धमकी भरा ईमेल आने के बाद अदालत परिसर पूरी तरह से खाली किया गया, जांच शुरू
पटियाला जिला अदालत में बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल कैसे मिली? अदालत परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने ईमेल का स्रोत जानने के लिए जांच शुरू कर दी है।

सौजन्य से:- Jagran
पटियाला की जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही खाली कराया परिसर; जांच शुरू
पटियाला जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद परिसर को खाली करा लिया गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने गहन तलाशी अभियान शुरू कर ...और पढ़ें
HighLights
- पटियाला जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली।
- धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद परिसर खाली कराया गया।
- पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ईमेल स्रोत की जांच कर रही हैं।
जागरण संवाददाता, पटियाला। पटियाला की जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को अदालत परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। एहतियात के तौर पर अदालत परिसर को खाली कराया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
घटना के बाद अदालत परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई। जानकारी के अनुसार जिला अदालत की इमारत को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने किसी भी प्रकार का जोखिम न लेते हुए तत्काल सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिया।
अदालत परिसर में मौजूद वकीलों को अपने-अपने चेंबर खाली करने के लिए कहा गया, जबकि आम लोगों और अन्य कर्मचारियों को भी सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस टीमों ने पूरे परिसर की बारीकी से जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें- हंगामे के बीच शुरू हुआ पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, नीट में जान गंवाने वाले छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि
पटियाला कोर्ट परिसर में जांच करते हुए टीमें।
सीनियर अधिकारियों ने संभाली कमान
मौके पर उप पुलिस अधीक्षक संजीव सिंगला भी पहुंचे और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उनके नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने अदालत परिसर के विभिन्न हिस्सों की जांच की। परिसर में आने-जाने वाले सभी मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
खबरें और भी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी को गंभीरता से लेते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। तलाशी अभियान पूरा होने तक अदालत परिसर में आम लोगों की आवाजाही पर भी नियंत्रण रखा गया।
यह भी पढ़ें- तीन दिन की PRTC-पन बस हड़ताल शुरू, लुधियाना में यात्री हुए परेशान; महिलाओं को निजी बसों का लेना पड़ा सहारा
ईमले का स्रोत जानने में जुटी पुलिस
सुरक्षा एजेंसियां व पुलिस का साइबर सेल एक्टिव हो गया है। ईमेल के स्रोत और उसकी सत्यता की भी जांच की जा रही हैं। साथ ही तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि धमकी भरा संदेश कहां से भेजा गया।
घटना के कारण कुछ समय के लिए अदालत परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वकीलों, कर्मचारियों और वहां पहुंचे लोगों को सुरक्षा कारणों से बाहर निकाल दिया गया। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने ‘वंदे मातरम’ के 6 पदों के गायन पर दंड के प्रश्न को जांचने का आश्वासन दिया

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के वेतन कटौती व अवमानना आदेश पर रोक लगाई, हिमाचल के बागवानी सचिव को मिली राहत

सुप्रीम कोर्ट ने वैध कारणों से ‘वन्दे मातरम्’ न गाने पर दंड की जाँच को स्वीकृत किया, पर गीत के पदों की संख्या का फैसला संसद के अधिकार में रखा

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की ऊँची कीमतों को ‘डकैती’ कहा, दवाओं पर मूल्य नियंत्रण की मांग

दिल्ली के 33 लाख मतदाताओं को SIR नोटिस: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण व फ़िल्टरिंग का निर्देश

लोक अदालत ने फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना के मुआवजा क्लेम का निपटारा; बीमा कंपनी को 2.5 लाख रुपये देने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली SIR नोटिसों को ‘मशीन‑जनित’ कहा

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के वोटर लिस्ट रिव्यू में ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी’ नोटिस को यांत्रिक बताया
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के प्रीमियम FAR योजना पर सरकार को नोटिस जारी किया
- सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों को मुनाफ़ा‑उपार्जन संस्था नहीं चलाने की चेतावनी
- रॉडाली बारुआ: 2026 एशियन गेम्स टैक्वांदो टीम में तुरंत प्रवेश के लिए दिल्ली हाई कोर्ट से अपील
- बॉम्बे हाई कोर्ट ने विजय माल्या को कोर्ट दस्तावेज़ ऑनलाइन साझा करने से रोक दिया
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा, धार्मिक कारणों से वंदे मातरम् न गाने पर कोई आपराधिक दंड नहीं
- पैत्रिक व स्व-अर्जित संपत्ति में पिता के अधिकार: एक बेटे को सब दे पाना क्या वैध?
- झारखंड हाई कोर्ट ने कहा: बिहार का शराबबंदी कानून यहाँ नहीं लागू, जब्त पिक‑अप वैन को शर्तों के साथ रिहा
- पैतृक बनाम स्व-अर्जित: पिता की सम्पत्ति विभाजन पर सुप्रीम कोर्ट की 2026 तक की दिशा‑निर्देश

