विशेष लोक अदालत के लिए प्रचार वाहन रवाना, जागरूकता अभियान को दी हरी झंडी
जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने विशेष लोक अदालत की जागरूकता के लिए प्रचार वाहन रवाना किया। प्रधान जिला जज संतोष कुमार तिवारी ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान विभिन्न गांवों में जाकर लोक अदालत के महत्व और लाभ बताएगा।

सौजन्य से:- Hindustan
Biharsharif News: विशेष लोक अदालत : लोगों को जागरूक करने प्रचार वाहन रवाना
Biharsharif News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने विशेष लोक अदालत की जागरूकता के लिए प्रचार वाहन रवाना किया। प्रधान जिला जज संतोष कुमार तिवारी ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान विभिन्न गांवों में जाकर लोक अदालत के महत्व और लाभ बताएगा। कार्यक्रम में कई न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता भी मौजूद थे।
Biharsharif News: विशेष लोक अदालत : लोगों को जागरूक करने प्रचार वाहन रवाना प्रधान जिला जज ने दिखाई हरी झंडी,18 को विशेष लोक अदालत गांव-गांव जाकर लोगों को किया जा रहा जागरूक फोटो 9मनोज02 - जिला व्यवहार न्यायालय परिसर से प्रचार-वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी व अन्य। शेखपुरा, निज संवाददाता। 18 जुलाई को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जागरूकता प्रचार वाहन रवाना किया गया।
जागरूकता अभियान का उद्देश्य
व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने इस वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया गया कि जागरूकता अभियान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद के निर्देशन और देखरेख में संचालित किया जा रहा है। प्रचार वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों व गांवों में भ्रमण कर आम लोगों को विशेष लोक अदालत के महत्व और इसके लाभ बताएगा।
लोगों को प्रेरित करने की प्रक्रिया
साथ ही, अधिक से अधिक लंबित मामलों के आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से त्वरित निस्तारण के लिए वादियों को प्रेरित करेगा। जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव चंद्रमौली यादव ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार आम नागरिकों को सुलभ, त्वरित एवं कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार सराहनीय कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सिंह, महासचिव विपिन सिंह सहित कई न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता और न्यायालय कर्मी उपस्थित रहे। (शेखपुरा से मनोज कुमार मन्नू)
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
ताज़ा ख़बरें
- राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: निकिता गौड़ ने मध्यस्थों से अधिकतम मामलों के निस्तारण का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट के जज ने सीजीआई को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पर दुरुपयोग का आरोप
- मधेपुरा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 9500 मामलों के लिए 14 बेंचों के साथ
- सुप्रीम कोर्ट ने TMC के साइनबोर्ड हटाने के मामले में दखल से इनकार, हाई कोर्ट में सुनवाई जारी
- डॉक्टरों पर हमला करने वाले राजनेताओं की तुरन्त हिरासत की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा बयान
- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अधिवक्ताओं से सहयोग का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट की नई मासिक व्याख्यान श्रृंखला: कानून, न्याय और शिक्षा का सतत मंच
- शेरघाटी में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता मोहीम शुरू

