बेटियों को कानून की जानकारी देकर सशक्त बनाने की पहल
बागपत के 198 उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों में बेटियों को सशक्त बनाने के लिए कानून की जानकारी दी जाएगी। हर माह के अंतिम शनिवार को बेटियों का जन्मदिन मनाया जाएगा और बेटियां अखबार तैयार करेंगी।

सौजन्य से:- Jagran
सरकारी स्कूलों में बेटियां पढ़ेंगी कानून का पाठ, जन्मदिन पर काटा जाएगा केक; जारी हुआ मीना मंच का कैलेंडर
बागपत के 198 उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों में बेटियों को सशक्त बनाने के लिए कानून की जानकारी दी जाएगी। ...और पढ़ें
HighLights
- 198 स्कूलों में बेटियों को कानून की जानकारी मिलेगी।
- बाल विवाह, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट पर जागरूक किया जाएगा।
- हर माह के अंतिम शनिवार को बेटियों का जन्मदिन मनेगा।
जागरण संवाददाता, बागपत। 198 उच्च प्राथमिक तथा कंपोजिट स्कूलों स्कूलों में बेटियों को सशक्त बनाने की कवायद तेज हो गई। इसी क्रम में बेटियों को कानून की जानकारी देकर सशक्त बनाने का काम होगा। हर माह के अंतिम शनिवार को स्कूलों में सामूहिक रूप से बेटियों का जन्म दिन भी मना करेगा।
समग्र शिक्षा राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने उच्च प्राथमिक स्कूलों के लिए मीना मंच का कैलेंडर जारी कर बागपत समेत सभी बीएसए से अनुपालन का निर्देश दिया। उच्च प्राथमिक तथा कंपोजिट स्कलों में 8वीं तक की छात्राओं को बाल विवाह, घरेलू हिंसा, गुड टच, बेड टच तथा पाक्सो एक्ट, पुलिस हेल्पलाइन व चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, दहेज प्रथा की बुराई तथा एफआइआर तथा मौलिक अधिकारों की जानकारी देने का काम होगा।
बेटियों को पास के रेलवे स्टेशन, पुलिस स्टेशन, कलक्ट्रेट समेत विभिन्न सरकारी कार्यालयों तथा अस्पतालों तथा अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराने का निर्देश दिया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रति भी बेटियों में दिलचस्पी पैदा करने का काम होगा। अच्छी बात यह है कि हर माह के अंतिम शनिवार को उसे महीने में जन्मी सभी बेटियों का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाए। इससे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का सपना साकार भी होगा।
बेटियां निकालेंगी अखबार
राज्या परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने बीएसए को भेजे पत्र में कहा कि बेटियों को विभिन्न स्थानों की विजिट कराने के बाद प्राप्त सूचनाओं के आधार पर उनसे अखबार तैयार कराया जाएगा। बेटियों में जिज्ञासा पैदा कर उनकी प्रतिभा को निखारना उद्देश्य है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट का आदेश: सात राज्यों में निचली अदालतों के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 62 साल

सुप्रीम कोर्ट के जज ने पुलिस के लाठीचार्ज पर की कड़ी फटकार, निष्पक्षता की अपील

बॉम्बे हाईकोर्ट ने चेतावनी दी, चाँद पर पहुँचा भारत फिर भी जाति‑भेद बना रहे जाल

जेल लोक अदालत में दो मामलों की सुनवाई, एक पर रिहाई का आदेश

इगलास में महिलाओं के लिए विधिक साक्षरता शिविर: अधिकारों और आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी गई - Iglas News

Himachal: हाईकोर्ट की सरकार पर कड़ी टिप्पणी: कहा- वित्तीय संकट की आड़ में अदालतों के गठन, पदों की बहाली नहीं रोक सकती सरकार

NEET-UG परीक्षा: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को राधाकृष्णन और नीलेकणि समितियों के सुधारों पर उठाए गए कदमों पर हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया

सुप्रीम कोर्ट की क्षेत्रीय बेंच: आसान न्याय की क्या आवश्यकता?
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट का मैतेयी और कुकी समुदायों से शांति बहाली की अपील
- शरिया कानून: ब्रिटिश अखबार की दोहरी मानसिकता से खुद को बचाएं, अपने देश में चाहिए: रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल
- उदयपुर झीलों में नावों के दायरे को बढ़ाने का विरोध, विशेषज्ञों ने सुप्रीम कोर्ट की नजीर के उल्लंघन का आरोप लगाया
- शहरी विकास कानून: राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा का सर्वोपरि सिद्धांत
- यूरोपीय संघ का कृत्रिम बुद्धिमत्ता कानून: व्यवहारिकता की ओर एक कदम
- नगर निगम शुरू करने जा रहा सर्वे, भोपाल के 1 लाख घरों में छुपी कमर्शियल एक्टिविटी
- पैदल चलने पर पुनर्विचार: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, भारत पैदल चलने वालों का देश है
- विदेशी फंडिंग कानून: शशि थरूर ने सरकार को घेरा, कहा- यह लोकतंत्र विरोधी

