अररिया में आज विशेष लोक अदालत का आयोजन
अररिया व्यवहार न्यायालय परिसर में आज शनिवार को एक विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य चेक बाउंस से जुड़े मामलों का त्वरित, सरल और आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निपटारा करना है। इससे पक्षकारों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलेगी।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Araria
- Araria Special Lok Adalat | Check Bounce Case Settlement & Legal Update
अररिया में आज विशेष लोक अदालत आयोजित:चेक बाउंस मामलों का सुलह से होगा निष्पादन, कर्मियों को दिए गए दिशा-निर्देश
- कॉपी लिंक
अररिया व्यवहार न्यायालय परिसर में आज शनिवार को एक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य धारा 138 के अंतर्गत लंबित चेक बाउंस मामलों का निष्पादन करना है।
इस विशेष लोक अदालत का लक्ष्य चेक बाउंस से जुड़े मामलों का त्वरित, सरल और आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निपटारा करना है। इससे पक्षकारों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिल सकेगी।
इसके लिए अररिया व्यवहार न्यायालय में एक विशेष बेंच का गठन किया गया है, जो केवल एनआई अधिनियम की धारा 138 से संबंधित मामलों की सुनवाई और निष्पादन करेगी। विशेष लोक अदालत का शुभारंभ शनिवार सुबह 10 बजे व्यवहार न्यायालय परिसर में होगा। न्यायालय प्रशासन ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी
संबंधित न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि मामलों का निष्पादन सुचारु और समयबद्ध तरीके से हो सके। लोक अदालत में उन मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनमें दोनों पक्ष समझौते के लिए सहमत हैं।
सुलह के माध्यम से विवादों के निपटारे से न केवल समय और धन की बचत होती है, बल्कि न्यायालयों में लंबित मामलों की संख्या कम करने में भी सहायता मिलती है।
मामलों के त्वरित निपटारे का आदेश
जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने संबंधित पक्षकारों से अपील की है कि वे अपने मामलों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए विशेष लोक अदालत में उपस्थित होकर समझौते के माध्यम से विवाद का निपटारा कराएं। लोक अदालत में पारित निर्णय अंतिम होता है और इसके विरुद्ध सामान्यतः अपील का प्रावधान नहीं होता, जिससे पक्षकारों को शीघ्र न्याय प्राप्त होता है।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा समय-समय पर आयोजित ऐसी विशेष लोक अदालतों का उद्देश्य न्याय को आम लोगों के लिए अधिक सुलभ, सरल और प्रभावी बनाना है। अररिया में आयोजित यह विशेष लोक अदालत भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
ताज़ा ख़बरें
- राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: निकिता गौड़ ने मध्यस्थों से अधिकतम मामलों के निस्तारण का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट के जज ने सीजीआई को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पर दुरुपयोग का आरोप
- मधेपुरा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 9500 मामलों के लिए 14 बेंचों के साथ
- सुप्रीम कोर्ट ने TMC के साइनबोर्ड हटाने के मामले में दखल से इनकार, हाई कोर्ट में सुनवाई जारी
- डॉक्टरों पर हमला करने वाले राजनेताओं की तुरन्त हिरासत की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा बयान
- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अधिवक्ताओं से सहयोग का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट की नई मासिक व्याख्यान श्रृंखला: कानून, न्याय और शिक्षा का सतत मंच
- शेरघाटी में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता मोहीम शुरू

