भीम में विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत से 9 मामले निस्तारित, 9 लाख का समझौता भी हुआ
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने भीम में विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन किया, जिसमें 9 मामलों का निस्तारण हुआ और बैंक ऋण संबंधी मामलों में 9.05 लाख का समझौता हुआ।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Rajsamand
- Barar
- Bhim Lok Adalat: Bank Loan Disputes Settled, 9 Lakh Compromise Reached
भीम में विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत:9 मामलों का निस्तारण, बैंक ऋण संबंधी प्रकरणों में 9.05 लाख का समझौता भी हुआ
- कॉपी लिंक
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद की अध्यक्ष अल्का शर्मा के निर्देश पर शनिवार को न्यायालय परिसर भीम में विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 138 एनआई एक्ट और बैंक ऋण संबंधी कुल 9 प्रकरण
लोक अदालत के सफल संचालन के लिए एक विशेष पीठ का गठन किया गया था। इसमें अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भीम मनी वालिया को अध्यक्ष और पैनल अधिवक्ता हेमेन्द्र सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया।
सहमति और राजीनामे के माध्यम से सुलझाए विवाद
लोक अदालत से पहले, 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामलों में पक्षकारों को नोटिस जारी किए गए थे। आपसी सहमति और राजीनामे के माध्यम से विवादों के समाधान के लिए उनकी प्री-काउंसलिंग भी कराई गई।
इस लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को त्वरित और सरल न्याय का लाभ मिला। उन्होंने आपसी सहमति से अपने विवादों को समाप्त किया, जो लोक अदालत की मूल भावना के अनुरूप है।
इस अवसर पर विशेष लोक अदालत पीठ के सदस्यों के अलावा बार एसोसिएशन भीम के अध्यक्ष चैन सिंह, अन्य अधिवक्तागण और न्यायालय कर्मचारी भी उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि वे आपसी समझौते योग्य मामलों के निस्तारण के लिए लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने ‘वंदे मातरम’ के 6 पदों के गायन पर दंड के प्रश्न को जांचने का आश्वासन दिया

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के वेतन कटौती व अवमानना आदेश पर रोक लगाई, हिमाचल के बागवानी सचिव को मिली राहत

सुप्रीम कोर्ट ने वैध कारणों से ‘वन्दे मातरम्’ न गाने पर दंड की जाँच को स्वीकृत किया, पर गीत के पदों की संख्या का फैसला संसद के अधिकार में रखा

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की ऊँची कीमतों को ‘डकैती’ कहा, दवाओं पर मूल्य नियंत्रण की मांग

दिल्ली के 33 लाख मतदाताओं को SIR नोटिस: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण व फ़िल्टरिंग का निर्देश

लोक अदालत ने फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना के मुआवजा क्लेम का निपटारा; बीमा कंपनी को 2.5 लाख रुपये देने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली SIR नोटिसों को ‘मशीन‑जनित’ कहा

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के वोटर लिस्ट रिव्यू में ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी’ नोटिस को यांत्रिक बताया
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के प्रीमियम FAR योजना पर सरकार को नोटिस जारी किया
- सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों को मुनाफ़ा‑उपार्जन संस्था नहीं चलाने की चेतावनी
- रॉडाली बारुआ: 2026 एशियन गेम्स टैक्वांदो टीम में तुरंत प्रवेश के लिए दिल्ली हाई कोर्ट से अपील
- बॉम्बे हाई कोर्ट ने विजय माल्या को कोर्ट दस्तावेज़ ऑनलाइन साझा करने से रोक दिया
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा, धार्मिक कारणों से वंदे मातरम् न गाने पर कोई आपराधिक दंड नहीं
- पैत्रिक व स्व-अर्जित संपत्ति में पिता के अधिकार: एक बेटे को सब दे पाना क्या वैध?
- झारखंड हाई कोर्ट ने कहा: बिहार का शराबबंदी कानून यहाँ नहीं लागू, जब्त पिक‑अप वैन को शर्तों के साथ रिहा
- पैतृक बनाम स्व-अर्जित: पिता की सम्पत्ति विभाजन पर सुप्रीम कोर्ट की 2026 तक की दिशा‑निर्देश

