होमअपराधझामुमो ने एमएमडीआर संशोधन कानून को 'काला' कहा, केंद्र से वापसी की माँग की
अपराध

झामुमो ने एमएमडीआर संशोधन कानून को 'काला' कहा, केंद्र से वापसी की माँग की

झामुमो ने मुसाबनी में प्रखंड कार्यालय में धरना देते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा और एमएमडीआर संशोधन कानून को 'काला कानून' कह कर केंद्र सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून नहीं हटाया गया तो झामुमो खनिज परिवहन को रोकने के लिए आंदोलन करेगा, इसके बाद बस स्टैंड पर माल्यार्पण और बाइक रैली आयोजित की गई।

19 सितंबर 2026 को 02:05 pm बजे
झामुमो ने एमएमडीआर संशोधन कानून को 'काला' कहा, केंद्र से वापसी की माँग की

सौजन्य से:- Prabhat Khabar

केंद्र काला कानून वापस ले, अन्यथा झारखंड से खनिज नहीं ले जाने देंगे : बारी मुर्मू

मुसाबनी में प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपती बारी मुर्मू और अन्य.

झामुमो ने एमएमडीआर संशोधन कानून को 'काला कानून' बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. नेताओं ने राज्य हित में कानून वापस लेने की मांग की, नहीं तो आंदोलन की चेतावनी दी.

मुसाबनी : एमएमडीआर संशोधन कानून के विरोध में झामुमो ने शनिवार को मुसाबनी में प्रदर्शन किया. प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना देने के बाद झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. बीडीओ की अनुपस्थिति में प्रधान सहायक को ज्ञापन दिया गया. इसके बाद मुसाबनी बस स्टैंड स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाइक रैली निकाली गयी. इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कानून वापस लेने की मांग की गयी.

केंद्र पर भेदभाव का आरोप, एमएमडीआर को बताया ‘काला कानून’

धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने की. जिला परिषद अध्यक्ष सह कार्यक्रम की पर्यवेक्षक बारी मुर्मू ने एमएमडीआर कानून को केंद्र सरकार का ‘काला कानून’ बताया. उन्होंने केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के हितों से जुड़े मुद्दों पर झामुमो चुप नहीं बैठेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कानून वापस नहीं लिया गया, तो झामुमो खनिज परिवहन को रोकने के लिए आंदोलन करेगा.

सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी

पूर्व जिला पार्षद बाघराय मार्डी ने कहा कि केंद्र सरकार यदि एमएमडीआर कानून वापस नहीं लेती है, तो झामुमो कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे. सौरभ चक्रवर्ती ने भी केंद्र सरकार से कानून वापस लेने की मांग की. धरना समाप्त होने के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं ने मुसाबनी बस स्टैंड पहुंचकर सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद बाइक रैली निकाली गयी. रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाये और एमएमडीआर कानून के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की.

मौके पर ये थे मौजूद

कार्यक्रम में हरीश भकत, मुखिया रामचंद्र मुर्मू, कानू टुडू, संजीवन पातर, गौरांग महाली, लोबीन सबर, गणेश टुडू, सुभाष मुर्मू, जगदीश बास्के, मुन्ना सिंह, गोरा पूर्ति, बासु सोरेन, मोहम्मद अफरोज, पालू माझी, दामू माहली, कमलकांत भट्टाचार्य समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे.

आपके शहर में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी की प्रभावशीलता पर सवाल उठाए, गुजरात में 600 से अधिक मौतें और महाराष्ट्र के दो नियम रद्द
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी की प्रभावशीलता पर सवाल उठाए, गुजरात में 600 से अधिक मौतें और महाराष्ट्र के दो नियम रद्द

झामुमो के नेतृत्व में एमएमडीआर संशोधन विरोधी धरना-रैली
अपराध

झामुमो के नेतृत्व में एमएमडीआर संशोधन विरोधी धरना-रैली

पटना हाई कोर्ट ने नालंदा में प्रशासनिक दुरुपयोग को चौंकाने वाली सजा दी – नवजात गायब मामले से लेकर प्रतिबंध रद्दीकरण तक
अपराध

पटना हाई कोर्ट ने नालंदा में प्रशासनिक दुरुपयोग को चौंकाने वाली सजा दी – नवजात गायब मामले से लेकर प्रतिबंध रद्दीकरण तक

धनबाद कोर्ट ने रंजय सिंह हत्याकांड में 9 साल बाद हर्ष सिंह व मामा को बरी किया
अपराध

धनबाद कोर्ट ने रंजय सिंह हत्याकांड में 9 साल बाद हर्ष सिंह व मामा को बरी किया

सिक्ख कार्यकर्ता जगतर सिंह जौहाल को नौ वर्ष कैद के बाद मिली जमानत
अपराध

सिक्ख कार्यकर्ता जगतर सिंह जौहाल को नौ वर्ष कैद के बाद मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने रैफेल सुरक्षा बल के पूर्व अधिकारी को भ्रष्टाचार केस में बरी कर दिया, सीबीआई की जांच पर प्रश्न
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने रैफेल सुरक्षा बल के पूर्व अधिकारी को भ्रष्टाचार केस में बरी कर दिया, सीबीआई की जांच पर प्रश्न

सुप्रीम कोर्ट ने दो दशकों पुराने भ्रष्टाचार मामले में अधिकारी को बरी किया, सीबीआई की त्वरित जाँच पर प्रश्न
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने दो दशकों पुराने भ्रष्टाचार मामले में अधिकारी को बरी किया, सीबीआई की त्वरित जाँच पर प्रश्न

बार काउंसिल को वकीलों की मीडिया में केस चर्चा पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए: जस्टिस अभय ओका
अपराध

बार काउंसिल को वकीलों की मीडिया में केस चर्चा पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए: जस्टिस अभय ओका

ताज़ा ख़बरें