सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा अपीलों के निपटारे का ब्योरा, अगली सुनवाई 25 अगस्त को
सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित अपीलों के निपटारे का ब्योरा मांगा है। शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग से अपीलों के निपटारे का विस्तृत ब्योरा देने को कहा है, ताकि यह पता चले कि अपील पर क्या कार्रवाई हो रही है।

सौजन्य से:- जागरण
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा अपीलों के निपटारे का ब्योरा, 25 अगस्त को अगली सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित अपीलों के निपटारे का ब्योरा मांगा है। ...और पढ़ें
मुख्य बातें
- सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से बंगाल में ब्योरा मांगा।
- मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) अपीलों के निपटारे की जानकारी मांगी।
- पीडीएस लाभों का मुद्दा कलकत्ता हाईकोर्ट में उठाने को कहा।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित मामलों और एसआईआर के दौरान नाम हटाए जाने के विरुद्ध दाखिल अपीलों को अपीलीय ट्रिब्युनलों द्वारा निपटाए जाने का चुनाव आयोग से ब्योरा मांगा है। शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग को निपटाई गई अपीलों के आंकड़े पेश करने को कहा है।
ये निर्देश प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने बंगाल में अपीलीय ट्रिब्युनलों के कामकाज का मुद्दा उठाने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान मंगलवार को दिए। सुप्रीम कोर्ट ने आयोग से कहा कि आपको अब तक निपटाए गए मामलों की संख्या बतानी होगी, क्योंकि केवल अपील दाखिल करना पर्याप्त नहीं है। अपील पर क्या कार्रवाई हो रही है, यह भी देखना होगा।
हालांकि कोर्ट ने यह भी कहा कि मतदाता सूची से हटाए गए लोगों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के लाभों से वंचित किए जाने से संबंधित शिकायत को कलकत्ता हाई कोर्ट के समक्ष एक अलग मामले में उठाना होगा।
जस्टिस बागची ने याचिकाकर्ता से कहा कि अगर आप अपनी याचिका का दायरा सार्वजनिक वितरण प्रणाली तक बढ़ाते हैं तो हम इस पर विचार नहीं कर पाएंगे। इसे हाई कोर्ट में जाना होगा। लेकिन अगर आप अपीलीय न्यायाधिकरणों की निगरानी की बात रहे हैं, तो हम इस पर विचार करेंगे।
कोर्ट कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें अपीलीय ट्रिब्युनल में लंबित एसआईआर से जुड़े मामलों का जल्द निपटारा करने की मांग की गई थी। कोर्ट ने याचिका पर नोटिस जारी करते हुए आयोग से अपीलीय ट्रिब्युनल द्वारा निपटाए गए मामलों का ब्योरा मांगा।
खबरें और भी
कोर्ट ने इस याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तिथि तय कर दी है। इससे पहले याचिका पर बहस करते हुए अधीर रंजन चौधरी के वकील ने दलील दी थी कि एसआआर में हुई कटौतियों का इस्तेमाल लोगों को पीडीएस से वंचित करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने अपीलीय ट्रिब्युनलों में अपीलों पर धीमी प्रगति का भी उल्लेख किया।
न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आरोपी को जेल में रखने के बाद मुकदमा खींचने की छूट नहीं

शहरी विकास कानून के लिए प्रस्तावों का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू

अमेरिकी अदालत के फैसले से ट्रंप प्रशासन को बड़ी राहत, सीमा पर दीवार का निर्माण जारी

70 की आयु में भी हासिल की स्नातकोत्तर की उपाधि, ज्योतिरादित्य स्कारिया की कहानी

अस्थाई लोक अदालत से मिलेगी सुविधाएं, लेकिन क्या?

कार्नाटक उच्च न्यायालय ने लोकायुक्त पुलिस को बेहद महत्वपूर्ण संकेत दिया

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: नागौर में तीन समझौतों पर सियासत

लोकसभा जांच समिति ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया, कहा- घर में भारी नकदी बंडलों के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं था
ताज़ा ख़बरें
- प्रशासनिक अधिकारियों ने लोक अदालत की तैयारी के लिए बैठक में दिए निर्देश
- पक्षकारों के बीच समझौता कराना लोक अदालत का मूल कर्तव्य
- न्यायमूर्ति पी.वी. कानून में संजय कुमार का करियर और महत्वपूर्ण फैसले
- क्या बी. सी. आई. कानूनी छात्रों को वकालत की जिंदगी से वंचित कर सकती है?
- राजस्थान हाई कोर्ट की इमारत में सुरक्षा का संकट, क्या न्यायपालिका अपने घर को सुरक्षित रख सकती है?
- न्यायिक निश्चितता का संकट: भारत में न्यायपालिका के उलटफेर की आवृत्ति
- सुप्रीम कोर्ट ने बी. सी. आई. के आदेश की आलोचना की, कहा कोई लेना-देना नहीं
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द

