न्यायाधिकरण सुधार अधिनियम के तहत 248 सदस्यों के कार्यकाल में विस्तार, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि न्यायाधिकरण सुधार अधिनियम, 2026 के अंतर्गत 248 न्यायाधिकरण सदस्यों का कार्यकाल पाँच वर्ष पूरा होने या आयु सीमा तक पहुँचने तक बढ़ाया जाएगा। अब तक 229 सदस्यों के विस्तार के आदेश जारी हो चुके हैं, जबकि शेष 19 के लिए आदेश जारी किए जा रहे हैं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के तीन सदस्यों का भी अंतरिम रूप से कार्यकाल बढ़ा दिया गया है, जब तक नई नियुक्तियां नहीं हो जातीं।

सौजन्य से:- Jagran
नए कानून के तहत ट्रिब्यूनल के 248 सदस्यों का बढ़ाया गया कार्यकाल, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि न्यायाधिकरण सुधार अधिनियम, 2026 के तहत 248 न्यायाधिकरण सदस्यों का कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है।
HighLights
- सरकार ने 248 न्यायाधिकरण सदस्यों का कार्यकाल बढ़ाया
- सुप्रीम कोर्ट को न्यायाधिकरण सुधार अधिनियम की जानकारी दी
- एनजीटी के तीन सदस्यों का कार्यकाल भी अंतरिम रूप से बढ़ा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि विभिन्न न्यायाधिकरणों के 248 सदस्यों को न्यायाधिकरण सुधार अधिनियम, 2026 के तहत कार्यकाल बढ़ाने के योग्य पाया गया है और उनकी सेवा में विस्तार किया जा रहा है।
सरकार ने कहा कि नए कानून के तहत योग्य पाए गए न्यायाधिकरण के सदस्य तब तक अपने पद पर बने रहेंगे, जब तक वे तय पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा नहीं कर लेते या अधिकतम आयु सीमा तक नहीं पहुंच जाते।
चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने यह संज्ञान लिया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के तीन सदस्य (दो न्यायिक और एक तकनीकी) आज अपना कार्यालय छोड़ रहे हैं और इससे इस न्यायाधिकरण के कामकाज पर विपरीत असर पड़ेगा।
पीठ ने अंतरिम उपाय के रूप में एनजीटी के तीन सदस्यों का कार्यकाल तब तक के लिए बढ़ा दिया, जब तक उनके पदों पर नई नियुक्तियां नहीं हो जातीं।
सुनवाई के दौरान अटार्नी जनरल ने पीठ को सूचित किया कि नए कानून की धारा 24 के तहत विभिन्न न्यायाधिकरणों के 248 सदस्यों को सेवा विस्तार देने के योग्य पाया गया है।
इनमें से 229 सदस्यों के कार्यकाल बढ़ाने के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं, जबकि शेष 19 सदस्यों के लिए आदेश जारी किए जा रहे हैं।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली के PG हॉस्टल हादसे का मामला, ऑडिट की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा ऑडिट पर ध्यान दें, दिल्ली इमारत ढहने का मामला 10 सितंबर को सुनवाई के लिए तय

सुप्रीम कोर्ट: बरी करने का आदेश तभी उलटा जा सकता है जब ट्रायल कोर्ट का दृष्टिकोण विकृत हो

सुप्रीम कोर्ट ने डीएलएफ प्राइमस में ब्रोशर‑उल्लेखित योजना के उल्लंघन पर सीबीआई को प्रारम्भिक जांच का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हिंसा करने वाले राजनेताओं को तुरन्त हिरासत में रखने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने लखनऊ में अवैध इमारतों की धीमी सीलिंग पर कड़ी नाराज़गी जताई

सुप्रीम कोर्ट ने डीएलएफ प्राइमस में ब्रोशर के अनुसार निर्माण का निर्देश दिया

सुप्रीम कोर्ट की टीम ने लखनऊ में 51 अवैध व्यावसायिक निर्माणों का सर्वे किया
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफ़ारिश पर केंद्र ने 8 हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस नियुक्त किये
- सुप्रीम कोर्ट को HPC की अनुपालन रिपोर्ट: अरावली की सीमा 100 मीटर ऊंचाई से नहीं, इकोसिस्टम‑आधारित निर्धारण होगा
- बारिश की बूँदों में भी शास्त्रीनगर की महिलाओं ने धरना नहीं छोड़ा, 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई तय
- 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत: ट्रैफिक जुर्माना, बिजली‑पानी के बिल सहित कई मुद्दों का त्वरित निपटारा
- बारिश में भी शास्त्रीनगर की महिलाएँ धरना देती रहीं, 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई तय
- भारत‑रूस ने न्यायिक सहयोग को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई
- अरावली संरक्षण में नई मांग: सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने रिपोर्ट का समय 28 फ़रवरी 2027 तक बढ़ाने की याचिका दायर की
- लाइव लॉ अकादमी ने एम एंड ए पर नया कैप्सूल कोर्स शुरू किया

