विशेष लोक अदालत: 21, 22, 23 अगस्त को देखें अदला बदली
कुशीनगर में विशेष लोक अदालत 21, 22, और 23 अगस्त को आयोजित होगी। पक्षकार सुलह वार्ताओं में भाग लेने के लिए आमंत्रित हैं। इस अभियान का उद्देश्य न्याय को सरल और सुलभ बनाना है।

सौजन्य से:- Live Hindustan
21, 22 व 23 अगस्त को लगेगी विशेष लोक अदालत
कुशीनगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 2026 में समाधान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य न्याय को सरल और सुलभ बनाना है। यह विशेष लोक अदालत 21, 22, और 23 अगस्त को आयोजित होगी। पक्षकार सुलह वार्ताओं में भाग ले सकते हैं।
कुशीनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के सचिव भुवन ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण अभियान का उद्धेश्य न्याय को सरल, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से जन-जन तक पहुंचाना तथा आपसी सहमति एवं संवाद के माध्यम से लम्बित वादों का निस्तारण करना है। इस अभियान का शुभारम्भ पिछले 21 अप्रैल 2026 से किया जा चुका है तथा इसका समापन 21, 22 एवं 23 अगस्त को आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत के रूप में होगी। इस विशेष लोक अदालत में सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित उपयुक्त वादों को शामिल किया जायेगा。
सुलह वार्ताएँ
उन्होंने बताया कि पक्षकारों के मध्य सुलह-समझौते के लिए पूर्व सुलह बैठकों एवं वार्ताओ का आयोजन राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरणों व समितियों के मध्यस्थता केन्द्रों में किया जा रहा है, जहां पर प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी पक्षकारों को आवश्यक सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
व्यक्तिगत और वर्चुअल सम्मिलन
सचिव ने कहा कि पक्षकार इन सुलह वार्ताओ में व्यक्तिगत रूप से अथवा वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हो सकते हैं। सचिव द्वारा अधिवक्तागण वादकारियों एवं जनसामान्य से अपील की गई है कि वह इस अभियान में बढ़कर-चढ़कर सहभागिता करें तथा आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण समाधान की। इस अभिनव पहल को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
ताज़ा ख़बरें
- राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: निकिता गौड़ ने मध्यस्थों से अधिकतम मामलों के निस्तारण का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट के जज ने सीजीआई को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पर दुरुपयोग का आरोप
- मधेपुरा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 9500 मामलों के लिए 14 बेंचों के साथ
- सुप्रीम कोर्ट ने TMC के साइनबोर्ड हटाने के मामले में दखल से इनकार, हाई कोर्ट में सुनवाई जारी
- डॉक्टरों पर हमला करने वाले राजनेताओं की तुरन्त हिरासत की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा बयान
- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अधिवक्ताओं से सहयोग का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट की नई मासिक व्याख्यान श्रृंखला: कानून, न्याय और शिक्षा का सतत मंच
- शेरघाटी में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता मोहीम शुरू

