सुप्रीम कोर्ट ने 2008 अहमदाबाद बमकाण्ड के बरेलवी की फांसी को स्थगित किया
अदालत ने अहमद बावा उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी, जो 38 फांसी वाले दोषियों में से एक हैं, की सजा पर रोक का आदेश दिया। बरेलवी ने गुजरात हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी, जबकि 2008 के हमले में 56 लोगों की मौत और 200 से अधिक घायल हुए थे। इस फैसले के बाद गुजरात सरकार को बरेलवी की याचिका पर जवाब देने का नोटिस जारी किया गया।

सौजन्य से:- Live Law Hindi
2008 Ahmedabad Blasts : सुप्रीम कोर्ट ने दोषी की फांसी की सज़ा पर रोक लगाई
Shahadat
1 Oct 2026 1:11 PM IST
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अहमद बावा उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी की सज़ा पर रोक लगाई। बरेलवी उन 38 दोषियों में से एक है जिन्हें 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सज़ा सुनाई गई।
जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने यह आदेश बरेलवी की उस याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया, जिसमें उसने गुजरात हाईकोर्ट के उस फ़ैसले को चुनौती दी थी, जिसने उसकी सज़ा और मौत की सज़ा बरकरार रखी।
बरेलवी की ओर से पेश वकील ने कहा कि उसे दोषी ठहराने का आधार पूरी तरह से साज़िश का आरोप है।
कोर्ट ने फांसी पर रोक लगाते हुए गुजरात सरकार को बरेलवी की चुनौती पर नोटिस जारी किया।
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट 26 जुलाई 2008 को हुए, जब अहमदाबाद के अलग-अलग हिस्सों में कई धमाके हुए थे, जिनमें 56 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से ज़्यादा लोग घायल हो गए।
गुजरात की एक स्पेशल कोर्ट ने फरवरी 2022 में इस मामले में 49 आरोपियों को दोषी ठहराया। कोर्ट ने 38 दोषियों को मौत की सज़ा सुनाई और बाकी 11 दोषियों को उम्रकैद की सज़ा दी। कोर्ट ने 28 अन्य आरोपियों को बरी किया।
इसके बाद दोषियों और सज़ाओं को गुजरात हाईकोर्ट में चुनौती दी गई, जिसने मौत की सज़ा की पुष्टि करने की कार्यवाही पर भी विचार किया।
जुलाई, 2026 में गुजरात हाईकोर्ट ने सभी 38 दोषियों की सज़ा और मौत की सज़ा बरकरार रखा और बाकी 11 दोषियों को सुनाई गई उम्रकैद की सज़ा की पुष्टि की।
Case : AHMED BAWA @ ABBU ABUBAKAR BARELVI v. THE STATE OF GUJARAT AND ORS.|. Diary No. 58302-2026
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
कोलकाता हाई कोर्ट ने महुआ मोइत्रा को हेट स्पीच केस में दी मध्यस्थ सुरक्षा, 2027 तक जारी रहेगी

सुप्रीम कोर्ट ने त्रिनमूल कांग्रेस के चार बैंक खातों की जमानती पर कोई आदेश नहीं दिया

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रीना मोड के चार बैंक खातों की फ्रीज पर राहत नहीं दी, हाई कोर्ट से तेज़ सुनवाई का निर्देश

हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया पर सॉफ्टवेयर‑पहले के रवैये को किया कड़ा विरोध

बॉम्बे हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग पर फटकार लगाई, SIR में छूटे मतदाताओं पर सवाल

बॉम्बे हाई कोर्ट ने X कॉर्प को सीरम इंस्टिट्यूट व अदार पूनवाला को बदनाम करने वाले वीडियो को हटाने का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया: आरोपी अनरेल्ड दस्तावेज़ों का भी ट्रायल में प्रयोग कर सकता है

हिमाचल हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को लीव‑भुगतान में देरी पर अदालत में व्यक्तिगत हाजिरी का आदेश दिया
ताज़ा ख़बरें
- एलपीजी सिलेंडर रीफिल के लिए आधार‑बायोमेट्रिक अनिवार्यता पर हाई कोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा
- सूचना न मिलने, अचानक हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने IPS‑CAPF contempt याचिकाओं की विशेष बेंच में सूचीबद्धी पर सवाल उठाए
- दिल्ली हाई कोर्ट ने ऐप‑आधारित टैक्सियों में महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए कंपनियों को नोटिस भेजा
- 2.06 अंक की कमी पर जयमिन पटेल की UPSC लड़ाई, हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक
- सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफ़रोज़ की प्रिवेंटिव डिटेंशन हटाई, उत्तर प्रदेश सरकार पर 10 लाख रुपये जुर्माना
- क्या CSI की आंतरिक आदेश पर भी लिखित याचिका दायर हो सकती है? मदरास हाई कोर्ट ने बड़ी बेंच का अनुरोध किया
- सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली में पटाखों पर आंशिक प्रतिबंध अपनाया, पूर्ण बैन नहीं
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा: बस कंडक्टर से राज्य सचिव तक, हर नागरिक को न्याय की समान पहुंच

