होमवकीलविशेष लोक अदालत का आयोजन: चेक बाउंस मामलों की सुनवाई के लिए तीन बेंच गठित
वकील

विशेष लोक अदालत का आयोजन: चेक बाउंस मामलों की सुनवाई के लिए तीन बेंच गठित

पूर्णिया में 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तीन बेंच गठित की हैं, जिनमें न्यायिक पदाधिकारी और पैनल अधिवक्ता शामिल होंगे और चेक बाउंस मामलों की सुनवाई करेंगे। आपसी सहमति से विवाद सुलझाने की अपील की गई है।

17 जुलाई 2026 को 06:13 pm बजे
विशेष लोक अदालत का आयोजन: चेक बाउंस मामलों की सुनवाई के लिए तीन बेंच गठित

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Bihar

- Purnia

- Purniaeast

- Purnia Special Lok Adalat Today | Cheque Bounce Case Hearing Court

पूर्णिया में 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत लगेगा:पूर्णिया में आज लगेगी विशेष लोक अदालत, तीन बेंच गठित; NALSA के निर्देश पर टीम गठित

- कॉपी लिंक

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), पूर्णिया की ओर से 18 जुलाई (शनिवार) को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह अदालत सुबह 10 बजे से व्यवहार न्यायालय, पूर

तीन बेंचों का किया गया गठन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि विशेष लोक अदालत के सफल संचालन के लिए तीन पीठ (बेंच) गठित की गई हैं। इनका संचालन पूर्व निर्धारित न्यायालय कक्ष के बजाय लोक अदालत भवन में होगा। संबंधित न्यायालयों के लिपिकों को मामलों से जुड़े अभिलेख निर्धारित बेंचों तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

न्यायिक पदाधिकारी और पैनल अधिवक्ता करेंगे सुनवाई

गठित बेंचों में न्यायिक पदाधिकारी और पैनल अधिवक्ताओं को सदस्य बनाया गया है। एक बेंच में न्यायिक दंडाधिकारी पीयूष चावला एवं पैनल अधिवक्ता महेश चंद्र द्विवेदी शामिल रहेंगे, जो सीजेएम, एसीजेएम-1, एसीजेएम-2, एसडीजेएम तथा जेएम प्रथम श्रेणी की अदालतों से संबंधित चेक बाउंस मामलों की सुनवाई करेंगे। दूसरी बेंच में न्यायिक पदाधिकारी अक्षय नारंग एवं पैनल अधिवक्ता राजीव कुमार शामिल रहेंगे।

बैंकों को रिपोर्ट जमा करने का निर्देश

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार ने सभी बैंकों को अपने-अपने मामलों के निष्पादन की अंतिम रिपोर्ट शाम 4:30 बजे तक प्राधिकरण कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है। इसके बाद समेकित प्रतिवेदन बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना को भेजा जाएगा।

आपसी सहमति से विवाद सुलझाने की अपील

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चेक बाउंस मामलों से जुड़े सभी पक्षकारों से विशेष लोक अदालत में समय पर उपस्थित होकर आपसी सहमति से अपने विवादों का शीघ्र और सौहार्दपूर्ण समाधान करने की अपील की है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा
वकील

गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल
वकील

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया
वकील

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप
वकील

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार
वकील

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप
वकील

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
वकील

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना

ताज़ा ख़बरें