चंडीगढ़ जिला अदालत के पास मल्टीलेवल पार्किंग तैयार, 18 जुलाई को होगा उद्घाटन
चंडीगढ़ के सेक्टर-43 में 1500 वाहनों की क्षमता वाली मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन 18 जुलाई को सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत करेंगे, लेकिन इसका संचालन कौन करेगा, यह अभी तक तय नहीं हो पाया है।

सौजन्य से:- Jagran
चंडीगढ़ जिला अदालत के पास मल्टीलेवल पार्किंग तैयार; 18 को CJI करेंगे उद्घाटन, चलाएगा कौन तय नहीं?
चंडीगढ़ के सेक्टर-43 में 1500 वाहनों की क्षमता वाली मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन 18 जुलाई को सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत करेंगे। हालांकि, इसे कौन चलाएगा ...और पढ़ें
HighLights
- 18 जुलाई को सीजेआई करेंगे सेक्टर-43 पार्किंग का उद्घाटन।
- 1500 गाड़ियों की क्षमता वाली मल्टीलेवल पार्किंग तैयार।
- बार एसोसिएशन वकीलों के लिए पार्किंग में प्राथमिकता मांग रही।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत और चंडीगढ़ ज्यूडिशियल अकेडमी के बीच खाली पड़ी करीब साढ़े चार एकड़ जमीन पर मल्टीलेवल पार्किंग बनकर तैयार हो गई है। चीफ जस्टिस आफ इंडिया (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत पार्किंग का उद्घाटन करेंगे। पार्किंग के बनने से वकीलों और जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
हालांकि इस पार्किंग को कौन चलाएगा, यह अभी तक तय नहीं हो पाया है। यूटी प्रशासन के साथ-साथ जिला बार एसोसिएशन को भी अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, बार एसोसिएशन का कहना है कि इस पार्किंग पर पहला हक वकीलों का होगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक चौहान का कहना है कि वकीलों ने 13 साल पार्किंग के लिए संघर्ष किया है। इसलिए यह पार्किंग वकीलों के लिए ही होगी। करीब चार साल पहले यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने इस प्रोजेक्ट को शुरू किया था।
जिला अदालत में रोजाना हजारों लोग आते हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में वकील भी यहां काम करने के लिए आते हैं। वकीलों के लिए जिला अदालत परिसर में पार्किंग बनी है, लेकिन उसकी क्षमता काफी कम है।
इस कारण आम लोगों के साथ-साथ वकीलों को भी पार्किंग के लिए काफी परेशान होना पड़ता है। अदालत के बाहर और बस स्टैंड के बाहर भी गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिस कारण यहां अक्सर ट्रैफिक जाम भी रहता है।
खबरें और भी
यह सुविधाएं मिलेंगी
- 1500 के करीब गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी
- बेसमेंट समेत चार मंजिलों पर खड़ी हो सकेंगी गाड़ियां
- 80 करोड़ की लागत से हुआ निर्माण
- 30 जुलाई 2022 को गृहमंत्री अमित शाह ने किया था शिलान्यास
- साढ़े चार एकड़ में बनी पार्किंग
प्रधान बोले-वकीलों ने 13 साल किया संघर्ष
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट अशोक चौहान का कहना है कि 2013 में जिला अदालत को सेक्टर-17 से सेक्टर-43 में शिफ्ट कर दिया गया था। हम तब से यहां मल्टीलेवल पार्किंग के लिए संघर्ष कर रहे थे। यहां पार्किंग हमेशा से बड़ी समस्या रही है।
करीब 1200 वकील रोजाना जिला अदालत में आते हैं और पार्किंग में ही उनका काफी समय बर्बाद हो जाता है। हमारी प्रशासन से मांग है कि इस पार्किंग को वकीलों के लिए रिजर्व किया जाए।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
ताज़ा ख़बरें
- राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: निकिता गौड़ ने मध्यस्थों से अधिकतम मामलों के निस्तारण का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट के जज ने सीजीआई को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पर दुरुपयोग का आरोप
- मधेपुरा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 9500 मामलों के लिए 14 बेंचों के साथ
- सुप्रीम कोर्ट ने TMC के साइनबोर्ड हटाने के मामले में दखल से इनकार, हाई कोर्ट में सुनवाई जारी
- डॉक्टरों पर हमला करने वाले राजनेताओं की तुरन्त हिरासत की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा बयान
- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अधिवक्ताओं से सहयोग का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट की नई मासिक व्याख्यान श्रृंखला: कानून, न्याय और शिक्षा का सतत मंच
- शेरघाटी में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता मोहीम शुरू

