श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद: श्रीमुख्य न्यायाधीश की पीठ करेगी विचार
सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी, हिंदू पक्ष की विभिन्न याचिकाओं को सामिल करने या अलग सुनवाई करने पर विचार होगा।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Mathura
- Krishna Janmabhoomi Idgah Dispute | Supreme Court Hearing Today
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज:हिंदू पक्ष की याचिकाओं पर होगा मंथन, सूट नंबर-17 को रिप्रेजेंटेटिव सूट मानने पर उठे सवाल
- कॉपी लिंक
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज 12 अगस्त को महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है। सुनवाई के दौरान मुख्य विवाद के साथ-साथ इस मुद्दे पर भी विचार किया जाएगा कि हिंदू पक्ष की ओर से दायर विभिन्न याचिकाओं में से किसे रिप्रे
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पहले सूट नंबर-17 को प्रतिनिधिक वाद के रूप में स्वीकार किया था। हालांकि, अन्य हिंदू पक्षकारों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि उनकी याचिकाएं अलग-अलग तथ्यों, मुद्दों और कानूनी दलीलों पर आधारित हैं। ऐसे में केवल एक याचिका को पूरे हिंदू पक्ष का प्रतिनिधि नहीं माना जा सकता।
15 जुलाई को हुई थी पिछली सुनवाई इस मामले में पिछली सुनवाई 15 जुलाई को हुई थी। उस दौरान भी मुख्य विवाद के अलावा यह प्रश्न प्रमुखता से उठा था कि हिंदू पक्ष की ओर से दाखिल विभिन्न वादों में से किसे प्रतिनिधिक वाद माना जाए।
सुप्रीम कोर्ट की पीठ करेगी समीक्षा मामले की सुनवाई जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस संजीव सचदेवा की पीठ के समक्ष प्रस्तावित है। पीठ हिंदू पक्ष की याचिकाओं के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर चल रहे सुलह-समझौते से जुड़े प्रयासों और उनकी प्रगति की भी समीक्षा कर सकती है।
हिंदू और मुस्लिम पक्ष की दलील पढ़िए... हिंदू पक्ष की ओर से दायर याचिकाओं में दावा किया गया है कि शाही ईदगाह का ढाई एकड़ का एरिया मस्जिद नहीं है। वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि का गर्भगृह है। सभी याचिका एक नेचर की हैं। इसलिए एक साथ सुनी जाएं।
मुस्लिम पक्ष ने दलील दी है कि 1968 में हुए समझौते के तहत मस्जिद के लिए जगह दी गई थी। 60 साल बाद समझौते को गलत बताना ठीक नहीं। इसलिए हिंदू पक्ष की याचिकाएं सुनवाई योग्य नहीं हैं।
क्या है पूरा विवाद? यह पूरा विवाद 13.37 एकड़ जमीन के मालिकाना हक को लेकर है। 11 एकड़ जमीन पर श्रीकृष्ण मंदिर है और 2.37 एकड़ हिस्सा शाही ईदगाह मस्जिद के पास है। हिंदू पक्ष इस 2.37 एकड़ जमीन पर जन्मभूमि होने का दावा करता रहा है। 1670 में औरंगजेब के शासन में यहां शाही ईदगाह मस्जिद बनाई गई थी।
1944 में ये पूरी जमीन उद्योगपति जुगल किशोर बिड़ला ने खरीद ली। 1951 में उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट बनाया, जिसे ये जमीन दे दी गई। ट्रस्ट के पैसे से 1958 में नए सिरे से मंदिर बनकर तैयार हुआ। फिर एक नई संस्था बनी, जिसका नाम रखा गया श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान। इस संस्था ने साल- 1968 में मुस्लिम पक्ष से समझौता किया कि जमीन पर मंदिर-मस्जिद दोनों रहेंगे। हालांकि, इस समझौते का न तो कभी कानूनी वजूद रहा और न ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट ने इस समझौते को कभी माना।
हिंदू पक्ष अब इस मस्जिद को हटाने की मांग करता है तो वहीं मुस्लिम पक्ष प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट की दलील देता है।
2020 में पहली याचिका से अब तक क्या-क्या हुआ, पढ़िए...
25 सितंबर 2020 को इस विवाद में मथुरा की जिला अदालत में पहली याचिका दायर हुई। लखनऊ की वकील रंजना अग्निहोत्री ने याचिका में शाही ईदगाह मस्जिद को मंदिर परिसर से हटाने की मांग की थी।
30 सितंबर 2020 को एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज छाया शर्मा ने याचिका को ये कहकर खारिज कर दिया था कि भगवान श्रीकृष्ण के पूरी दुनिया में असंख्य भक्त एवं श्रद्धालु हैं। अगर हर भक्त की याचिका पर सुनवाई की इजाजत देंगे तो न्यायिक एवं सामाजिक व्यवस्था चरमरा जाएगी।
30 सितंबर 2020 को ही इस मामले में पुनर्विचार याचिका दायर की गई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने याचिका को स्वीकार कर लिया। इसके बाद अब तक हिंदू पक्ष की तरफ से कुल 18 याचिकाएं दायर की गईं।
26 मई 2023 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मथुरा विवाद से जुड़े सभी मामलों को अपने पास ट्रांसफर करा लिया।
14 दिसंबर 2023 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ईदगाह मस्जिद का सर्वे कराने की अनुमति दी।
15 दिसंबर 2023 को मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। SC ने याचिका खारिज करते हुए सर्वे की इजाजत दे दी।
1 अगस्त 2024 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की मंदिर विवाद से जुड़ी 18 याचिकाओं को सुनवाई के लिए मंजूर करते हुए एक साथ सुनवाई का आदेश दिया।
---------------------------------
यह खबर भी पढ़िए...
अतीक के करीबियों ने टोल गेट तोड़ा, दबंगई का CCTV, प्रयागराज में उमर के काफिले की गाड़ियों ने पुलिसवालों को कुचलना चाहा, रील बनाई
माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर से जुड़ा एक और विवाद सुर्खियों में है। उमर के करीबियों ने टोल प्लाजा पर दबंगई और गुंडई दिखाई, जिसका CCTV सामने आया है। असल में अतीक के छोटे बेटे अबान की मौत के बाद सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने के लिए लखनऊ जेल से उमर को प्रयागराज लाया जा रहा था। यहां पढ़ें पूरी खबर
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, झारखंड के 211 विशेष शिक्षकों को बड़ी राहत

सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना की याचिका पर होगी सुनवाई, पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न केंद्रस्थान पर है

ओडिशा डीजीपी चयन पर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

केंद्र और CBI से जवाब तलब: सुप्रीम कोर्ट ने तोड़-मरोड़कर प्रसारित कांट्रोवर्सी पर कार्रवाई की मांग

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत: अधिक मामलों का निपटारा लक्ष्य

मप्र हाई कोर्ट ने इंदौर की बच्ची के इलाज के लिए 9.55 करोड़ रुपये मांगे

ओडिशा डीजीपी नियुक्ति विवाद: सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला, 12 अगस्त को होगी सुनवाई

पश्चिम बंगाल में मतदाताओं के नाम हटाने की अपीलों पर तेजी लाने का आहवान
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा अपीलों के निपटारे का ब्योरा, अगली सुनवाई 25 अगस्त को
- दिल्ली उच्च न्यायालय ने ओसीआई कार्डधारक को भारत आने की अनुमति देने से इनकार किया
- सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से हटाए गए लोगों के लिए तेज निपटान का आदेश दिया
- फर्जी वकील की हो सीबीआई जांच, न्यायाधीशों का कर पेमेंट का विवाद
- सुप्रॉम कोर्ट ने याचिका के आधार पर सरकार और सीबीआई को नोटिस जारी किया
- सिद्धार्थनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां पूरी, अधिक मामलों के निस्तारण पर जोर
- सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी वकीलों, कॉकरोच जनता पार्टी की गतिविधियों की जांच की मांग करने वाली याचिका पर जवाब मांगा
- भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष की 5 याचिकाओं परtoday सुनवाई

