होमवकीलसुप्रीम कोर्ट में भगवान जगन्नाथ पर बनी फिल्म महाप्रभु जगन्नाथ की रिलीज पर लगी रोक की सुनवाई
वकील

सुप्रीम कोर्ट में भगवान जगन्नाथ पर बनी फिल्म महाप्रभु जगन्नाथ की रिलीज पर लगी रोक की सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट भगवान जगन्नाथ पर बनी एनिमेटेड फिल्म महाप्रभु जगन्नाथ की रिलीज पर लगी रोक के खिलाफ सुनवाई करेगा। फिल्म निर्माता कंपनी एले एनिमेशन प्राइवेट लिमिटेड ने ओडिशा हाई कोर्ट के अंतरिम आदेश को चुनौती दी है जिसके तहत फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई गई थी।

16 जुलाई 2026 को 03:14 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट में भगवान जगन्नाथ पर बनी फिल्म महाप्रभु जगन्नाथ की रिलीज पर लगी रोक की सुनवाई

सौजन्य से:- Jagran

'महाप्रभु जगन्नाथ' फिल्म की रिलीज पर रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 17 जुलाई को सुनवाई, ओडिशा हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती

सुप्रीम कोर्ट भगवान जगन्नाथ पर बनी एनिमेटेड फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज पर लगी रोक के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा। ...और पढ़ें

HighLights

- सुप्रीम कोर्ट में फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' पर सुनवाई।

- ओडिशा हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई थी।

- निर्माता कंपनी एले एनिमेशन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भगवान जगन्नाथ के जीवन पर आधारित एनिमेटेड फिल्म महाप्रभु जगन्नाथ की रिलीज पर लगी रोक के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार, 17 जुलाई को सुनवाई करेगा।

फिल्म निर्माता कंपनी एले एनिमेशन प्राइवेट लिमिटेड ने ओडिशा हाई कोर्ट के उस अंतरिम आदेश को चुनौती दी है, जिसके तहत फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई गई थी। यह फिल्म 17 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।

सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ, जिसमें जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना शामिल हैं, मामले की सुनवाई करेगी।

वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत ने सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग की थी और गुरुवार को मामला सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे शुक्रवार के लिए तय किया।

इससे पहले ओडिशा हाई कोर्ट ने कहा था कि भगवान जगन्नाथ के चित्रण को लेकर उठाई गई आपत्तियां गंभीर प्रकृति की हैं और फिल्म के प्रदर्शन से पहले उनका विस्तृत न्यायिक परीक्षण आवश्यक है।

यह आदेश महेश कुमार साहू, डा. प्रमोद कुमार आचार्य और उमाशंकर आचार्य की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान पारित किया गया था।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- अदालत और थाने में 'चरित्रहीन' जैसे शब्द नहीं चलेंगे, सुप्रीम कोर्ट ने नई जेंडर गाइडबुक को दी मंजूरी

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा
वकील

गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल
वकील

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया
वकील

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप
वकील

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार
वकील

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप
वकील

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
वकील

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना

ताज़ा ख़बरें