होमवकीलइलाहाबाद हाई कोर्ट में अब फोटो एफिडेविट के लिए और भी महंगा, पहली अगस्त से ये है नई दर
वकील

इलाहाबाद हाई कोर्ट में अब फोटो एफिडेविट के लिए और भी महंगा, पहली अगस्त से ये है नई दर

इलाहाबाद हाई कोर्ट में मुकदमों की पैरवी के लिए आने वाले वादकारियों को फोटो एफिडेविट के लिए अब पहली अगस्त से अधिक शुल्क देना होगा। अब इसके लिए 700 रुपये देने होंगे।

29 जुलाई 2026 को 01:53 am बजे
इलाहाबाद हाई कोर्ट में अब फोटो एफिडेविट के लिए और भी महंगा, पहली अगस्त से ये है नई दर

सौजन्य से:- Jagran

इलाहाबाद हाई कोर्ट में वादकारियों को 1 अगस्त से फोटो एफिडेविट बनवाना पड़ेगा महंगा, देना पड़ेगा अधिक शुल्क

इलाहाबाद हाई कोर्ट में वादकारियों को 1 अगस्त से फोटो एफिडेविट के लिए अब 700 रुपये चुकाने होंगे, जो पहले 600 रुपये था। बढ़ी हुई राशि में से 575 रुपये अ ...और पढ़ें

HighLights

- अब लगेंगे 700 रुपये, 575 अधिवक्ता निधि में जाएंगे

- एचसीबीए ने फोटो एफिडेविट शुल्क में बदलाव की दी सूचना

- मुकदमों की पैरवी को आने वाले वादकारियों की समस्या

विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट में मुकदमों की पैरवी के लिए आने वाले वादकारियों को फोटो एफिडेविट मद में पहली अगस्त से अधिक शुल्क देना होगा। अब इसके लिए 700 रुपये देने होंगे। फोटो आइडेंटीफिकेशन सेंटर संचालित करने वाले हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद (एचसीबीए) ने फोटो एफिडेविट शुल्क में बदलाव की सूचना 27 जुलाई को जारी की। एचसीबीए के महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ने इस आशय की विज्ञप्ति जारी की।

वादकारी को फोटो खिंचवाने पर देने होंगे 700 रुपये

नई दरें शनिवार पहली अगस्त 2026 से लागू होंगी। मुकदमों में पैरवी करने वाले व्यक्ति यानी वादकारी को फोटो खिंचवाने पर 700 रुपये की रसीद दी जाएगी। नियत की गई राशि में 575 रुपये अधिवक्ता निधि के रूप में संबंधित अधिवक्ता सदस्य के बैंक खाते में स्थानांतरित किए जाएंगे, जबकि शेष 125 रुपये हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद के खाते में जमा होंगे।

अब तक 600 रुपये लगता था शुल्क

अब तक फोटो एफिडेविट के लिए शुल्क छह सौ रुपये लिया जाता था। इसमें भी 125 रुपये बार एसोसिएशन के खाते में जाते थे। प्रति कार्यदिवस पर औसतन 2000-2200 फोटो एफिडेविट बनाए जाते हैं। सेंटर पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुट जाती है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने ‘वंदे मातरम’ के 6 पदों के गायन पर दंड के प्रश्न को जांचने का आश्वासन दिया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने ‘वंदे मातरम’ के 6 पदों के गायन पर दंड के प्रश्न को जांचने का आश्वासन दिया

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के वेतन कटौती व अवमानना आदेश पर रोक लगाई, हिमाचल के बागवानी सचिव को मिली राहत
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के वेतन कटौती व अवमानना आदेश पर रोक लगाई, हिमाचल के बागवानी सचिव को मिली राहत

सुप्रीम कोर्ट ने वैध कारणों से ‘वन्दे मातरम्’ न गाने पर दंड की जाँच को स्वीकृत किया, पर गीत के पदों की संख्या का फैसला संसद के अधिकार में रखा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने वैध कारणों से ‘वन्दे मातरम्’ न गाने पर दंड की जाँच को स्वीकृत किया, पर गीत के पदों की संख्या का फैसला संसद के अधिकार में रखा

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की ऊँची कीमतों को ‘डकैती’ कहा, दवाओं पर मूल्य नियंत्रण की मांग
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की ऊँची कीमतों को ‘डकैती’ कहा, दवाओं पर मूल्य नियंत्रण की मांग

दिल्ली के 33 लाख मतदाताओं को SIR नोटिस: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण व फ़िल्टरिंग का निर्देश
वकील

दिल्ली के 33 लाख मतदाताओं को SIR नोटिस: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण व फ़िल्टरिंग का निर्देश

लोक अदालत ने फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना के मुआवजा क्लेम का निपटारा; बीमा कंपनी को 2.5 लाख रुपये देने का आदेश
वकील

लोक अदालत ने फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना के मुआवजा क्लेम का निपटारा; बीमा कंपनी को 2.5 लाख रुपये देने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली SIR नोटिसों को ‘मशीन‑जनित’ कहा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली SIR नोटिसों को ‘मशीन‑जनित’ कहा

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के वोटर लिस्ट रिव्यू में ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी’ नोटिस को यांत्रिक बताया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के वोटर लिस्ट रिव्यू में ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी’ नोटिस को यांत्रिक बताया

ताज़ा ख़बरें