होमसंविधानजातिगत भेदभाव रोकने के UGC नियमों पर टली सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 4 हफ्ते बाद फिर होगी जिरह
संविधान

जातिगत भेदभाव रोकने के UGC नियमों पर टली सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 4 हफ्ते बाद फिर होगी जिरह

Sign In Advertisement X देश के उच्च शिक्षण संस्थानों (यूनिवर्सिटी और कॉलेजों) में जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा बनाए गए…

20 अगस्त 2026 को 12:55 pm बजे
जातिगत भेदभाव रोकने के UGC नियमों पर टली सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 4 हफ्ते बाद फिर होगी जिरह

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

देश के उच्च शिक्षण संस्थानों (यूनिवर्सिटी और कॉलेजों) में जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा बनाए गए नए नियमों को लेकर कानूनी जंग जारी है. इन नियमों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज देश की सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई टल गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने अब इस मामले को 4 हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया है. अदालत ने यूजीसी को अपना हलफनामा (जवाब) दाखिल करने और उसकी एक-एक प्रति सभी याचिकाकर्ताओं को सौंपने का निर्देश दिया है.

क्यों टली आज की सुनवाई?

अदालत में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से यह शिकायत दर्ज कराई गई कि केंद्र सरकार और UGC की तरफ से दाखिल किए गए जवाब की कॉपी उन्हें अभी तक मुहैया नहीं कराई गई है.

इस पर संज्ञान लेते हुए शीर्ष अदालत ने स्पष्ट आदेश दिया कि यूजीसी पहले अपना जवाब याचिकाकर्ताओं को सौंपे, ताकि वे उसका अध्ययन कर सकें. अब इस मामले की अगली सुनवाई 4 हफ्ते बाद होगी. गौरतलब है कि इससे पहले हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने UGC के इन नए नियमों के क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक लगाते हुए केंद्र और यूजीसी से जवाब तलब किया था.

Advertisement

क्या है विवाद और नियम 3(C) पर क्यों मचा है बवाल?

यूजीसी ने उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने और भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य से 13 जनवरी 2026 को नए नियम अधिसूचित किए थे. हालांकि, इन नियमों के लागू होते ही इसका विरोध शुरू हो गया. याचिकाओं में सबसे ज्यादा आपत्ति UGC के नियम 2026 के प्रावधान 3(C) पर जताई गई है. याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि यह प्रावधान पूरी तरह से मनमाना और भेदभावपूर्ण है.

याचिका में दावा किया गया है कि यह नियम संविधान द्वारा नागरिकों को दिए गए समानता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के मौलिक अधिकारों का हनन करता है. याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि यह नया प्रावधान विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम, 1956 की मूल भावना के खिलाफ है और इससे कुछ वर्गों के छात्रों को उच्च शिक्षा के समान अवसरों से वंचित होना पड़ सकता है.

---- समाप्त ----

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
राष्ट्रीय विधानसभा ने संशोधित पेट्रोलियम कानून को आधिकारिक तौर पर पारित कर दिया।
संविधान

राष्ट्रीय विधानसभा ने संशोधित पेट्रोलियम कानून को आधिकारिक तौर पर पारित कर दिया।

'धार्मिक स्वतंत्रता सार्वजनिक कानून व्यवस्था से ऊपर नहीं' पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर बड़ा फैसला
संविधान

'धार्मिक स्वतंत्रता सार्वजनिक कानून व्यवस्था से ऊपर नहीं' पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर बड़ा फैसला

नए सीमा शुल्क कानून से कागजी कार्रवाई को बार-बार जमा करने और दोबारा जमा करने की अंतहीन प्रक्रिया का अंत हो जाएगा।
संविधान

नए सीमा शुल्क कानून से कागजी कार्रवाई को बार-बार जमा करने और दोबारा जमा करने की अंतहीन प्रक्रिया का अंत हो जाएगा।

23 अगस्त को राष्ट्रीय सभा ने छह मसौदा कानूनों को पारित किया और संशोधित दंड संहिता पर चर्चा की।
संविधान

23 अगस्त को राष्ट्रीय सभा ने छह मसौदा कानूनों को पारित किया और संशोधित दंड संहिता पर चर्चा की।

प्रांतीय राष्ट्रीय सभा के प्रतिनिधियों ने अचल संपत्ति व्यवसाय संबंधी कानून में संशोधन के लिए सुझाव दिए।
संविधान

प्रांतीय राष्ट्रीय सभा के प्रतिनिधियों ने अचल संपत्ति व्यवसाय संबंधी कानून में संशोधन के लिए सुझाव दिए।

उप प्रधानमंत्री ने अनुरोध किया कि 14 मसौदा कानूनों से संबंधित फाइलों को 24 अगस्त से पहले अंतिम रूप दे दिया जाए।
संविधान

उप प्रधानमंत्री ने अनुरोध किया कि 14 मसौदा कानूनों से संबंधित फाइलों को 24 अगस्त से पहले अंतिम रूप दे दिया जाए।

प्रांतीय राष्ट्रीय सभा के प्रतिनिधियों ने अचल संपत्ति व्यवसाय संबंधी कानून में संशोधन के लिए नीतिगत दिशा-निर्देशों पर चर्चा की।
संविधान

प्रांतीय राष्ट्रीय सभा के प्रतिनिधियों ने अचल संपत्ति व्यवसाय संबंधी कानून में संशोधन के लिए नीतिगत दिशा-निर्देशों पर चर्चा की।

पटना हाई कोर्ट ने 300 श्रद्धालुओं के जुलूस से इनकार किया, कहा- सार्वजनिक व्यवस्था धर्म से ऊपर है
संविधान

पटना हाई कोर्ट ने 300 श्रद्धालुओं के जुलूस से इनकार किया, कहा- सार्वजनिक व्यवस्था धर्म से ऊपर है

ताज़ा ख़बरें