सुप्रीम कोर्ट ने दीवाली के पटाखों पर कुल प्रतिबंध नहीं किया, लेकिन उपयोग के समय पर रोक लगाई
कोर्ट ने कहा कि पूरी तरह बैन लगाने से सार्वजनिक भावनाओं को ठेस पहुँचेगी, जबकि 24 घंटे जलाने की अनुमति भी नहीं दी जाएगी; इसलिए पटाखों के लिये निश्चित समय सीमा निर्धारित करने की आवश्यकता है। ग्रीन क्रैकर्स के शोर, उत्सर्जन और सुरक्षा मानकों के पालन पर छूट की संभावना जताई गई, और बेरियम‑आधारित पटाखों के मुद्दे पर 15 अक्टूबर को सुनवाई होगी।

सौजन्य से:- Jagran
दीवाली पर पटाखे जला सकते हैं या नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने बैन लगाने से किया इनकार, लेकिन रखी एक शर्त
सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया है, लेकिन चौबीसों घंटे आतिशबाजी की अनुमति भी नहीं दी।
HighLights
- सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से किया इनकार।
- लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए समय तय होगा।
- ग्रीन पटाखों पर शर्तों के साथ विचार संभव, बेरियम पर सुनवाई 15 अक्टूबर को।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि पटाखों पर पूरी तरह रोक लगाने से लोगों की भावनाएं आहत होंगी, इसलिए कोर्ट न तो इन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाएगा और न ही चौबीसों घंटे आतिशबाजी की इजाजत देगा।
जस्टिस एमएम सुंदेशन और जस्टिस पीबी वराले की बेंच ने कहा कि पटाखे चलाने के लिए समय तय करके बीच का रास्ता निकाला जाना चाहिए।
'न पूरी तरह बैन लगाएंगे, न 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत देंगे'
उन्होंने कहा कि हम न तो इस पर पूरी तरह बैन लगाने के लिए तैयार हैं और न ही हम उन्हें दिन के 24 घंटे पटाखे फोड़ने की इजाजत देंगे। पूरी तरह बैन लगाने से लोगों की भावनाएं आहत होंगी और पूरे दिन पटाखे फोड़ने की इजाजत देने से बुजुर्गों, बीमारों और बच्चों समेत सभी जीवित प्राणियों पर बुरा असर पड़ेगा।
बेंच ने मौखिक रूप से कहा कि हमें कोई ऐसा समाधान निकालता होगा जिससे हम पटाखे फोड़ने के लिए एक तय समय दे सकें।
ग्रीन क्रैकर्स पर शर्तों से साथ किया जा सकता है विचार
सुनवाई के दौरान, एडिशनल सॉलिसीटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने एक नोट पेश किया जिसमें कहा गया कि CSIR-NEERI की सिफारिश के अनुसार, खास अगली पीढ़ी के जुड़े हुए ग्रीन क्रैकर्स के मामले में सीमित और शर्तों के साथ छूट पर विचार किया जा सकता है, बशर्ते ने शोर, उत्सर्जन और सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करें और कुछ शर्तों को पूरा करें।
नोच में आगे कहा गया कि इन खास पटाखों को तभी इस्तेमाल करने की इजाजत दी जा सकती है जब उन्हें सही लाइसेंस वाले निर्माताओं ने बनाया हो, वे 125dB(AI)/145dB(C) पीक की तय शेर सीमा का पालन करते हों और प्रतिबंधित केमिकल न हों।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह पटाखों में बेरियम के इस्तेमाल से जुड़े मुद्दे पर 15 अक्तूबर को विचार करेगा।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट सर्वे में उजागर: हर 11 छात्रों में से 1 को आया आत्महत्या का विचार

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस की जांच पर लगाई तीखी फटकार, CBI को सौंपने की माँग

क़ानून तो कड़े, पर जमीन पर सुरक्षा का अभाव: दिल्ली से दूर‑दराज़ तक समान कहानी

SC ने फायरक्रैकर्स पर समय-सीमा तय करके पूर्ण प्रतिबंध से इंकार किया

सुप्रीम कोर्ट ने तय किया कि अभियुक्त को प्रॉसिक्यूशन के अप्रयुक्त दस्तावेज़ों की प्रतिलिपि हेतु उचित चरण में मांग का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने जमानत में निजी नैतिकता को बाहर रखा, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का आदेश रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का जमानत आदेश रद्द: फैसले को केवल तथ्यों के आधार पर रखें

कोरबा के सामूहिक दुष्कर्म में दो आरोपियों को 20 साल की कठोर सजा
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस कैंडिडेट की बंधक याचिका पर 'खारिज' संकेत दिया, फैसला सोमवार को होगा
- मेरठ के ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान‑साहिल को दोषी करार, सजा का फैसला अभी बाकी
- सुप्रीम कोर्ट ने नंदिग्राम बाय-इलेक्शन में मीलन प्रधान के बीचस्थ रिहाई पर दलील को सोमवार तक स्थगित किया
- सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को 'नॉनसेंस' कहा, जांच में हेरफेर पर चेतावनी
- सुप्रीम कोर्ट ने फायरक्रैकर्स पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं किया, संतुलित समाधान की दिशा में कदम
- हाई कोर्ट ने LPU दंगों पर रिपोर्ट का आग्रह किया, जिम्मेदार कौन?
- सुप्रीम कोर्ट ने वाहन सुरक्षा के मौजूदा नियमों की पुष्टि की, नई आदेश नहीं दिया
- हॉस्पिटल शेयरों पर तीव्र गिरावट: क्यों हुआ यह संकट?

