सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस कैंडिडेट की बंधक याचिका पर 'खारिज' संकेत दिया, फैसला सोमवार को होगा
पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि याचिका खारिज होगी, पर आदेश सोमवार (5 अक्टूबर) को दिया जाएगा। इस बीच, कलकत्ता हाईकोर्ट ने 20 अक्टूबर तक शर्तों के साथ बंधक प्रदान किया है, जिससे वह 6 अक्टूबर को होने वाले नंदीग्राम उपचुनाव में प्रचार कर सकेंगे।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- National
- Supreme Court Hearing | West Bengal Congress Candidate Bail Controversy
बंगाल- कांग्रेस कैंडिडेट को मिली जमानत पर सरकार कोर्ट पहुंची:सुप्रीम कोर्ट बोला- आपकी याचिका खारिज होगी, लेकिन हम ऐसा सोमवार को करेंगे
- कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल की भाजपा सरकार बुधवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंची।
सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट से कहा कि मिलन प्रधान हत्या के केस में गिरफ्तार किए गए हैं। उन्हें चुनाव लड़ने के नाम पर हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी। इसलिए इस मामले पर जल्द सुनवाई होनी चाहिए।
इस पर टिप्पणी करते हुए चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा- कल कई मामले सुनवाई के लिए पहले से लगे हैं। हम आपको आश्वस्त कर सकते हैं कि आपकी याचिका खारिज होगी, लेकिन हम यह कल नहीं सोमवार यानी 5 अक्टूबर को ऐसा करेंगे।
हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ 20 अक्टूबर तक की अंतरिम जमानत दी है
प्रधान को 2007 में दर्ज छह आपराधिक मामलों में अंतरिम जमानत मिली है। इनमें हत्या, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के उल्लंघन के आरोप शामिल हैं। कलकत्ता हाईकोर्ट ने 29 सितंबर को उन्हें 20 अक्टूबर तक अंतरिम जमानत दी थी। इससे वे 6 अक्टूबर को होने वाले नंदीग्राम उपचुनाव के लिए प्रचार कर सकेंगे।
हाईकोर्ट ने मिलन प्रधान को 21 अक्टूबर को ट्रायल कोर्ट के सामने सरेंडर करने का निर्देश दिया है। छहों आपराधिक मामलों में उन्हें 20-20 हजार रुपए का जमानती बॉन्ड जमा करना होगा।
कोर्ट ने प्रधान को अपना मोबाइल नंबर जांच अधिकारी को देने का भी निर्देश दिया है। जांच अधिकारी उम्मीदवार को दिन में दो बार फोन कर सकेंगे।
अधिकारी के सीट छोड़ने के बाद उपचुनाव
नंदीग्राम सीट मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 2026 के विधानसभा चुनाव में जीती थी। उन्होंने कोलकाता की भवानीपुर सीट से भी जीत दर्ज की। इसके बाद सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट छोड़ दी। चुनाव आयोग ने इसी सीट पर उपचुनाव की घोषणा की।
बंगाल की राजनीति में खास जगह रही है नंदीग्राम की
नंदीग्राम का पश्चिम बंगाल की राजनीति में खास स्थान रहा है। 2007 में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले जमीन अधिग्रहण विरोधी आंदोलन में सुवेंदु अधिकारी ने मदद की थी।
ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने 2011 में 34 साल पुरानी वाम मोर्चा सरकार को हटाकर सत्ता हासिल की। नंदीग्राम आंदोलन इस राजनीतिक बदलाव से जुड़े प्रमुख घटनाक्रमों में गिना जाता है।
शुभेंदु अधिकारी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर ही ममता बनर्जी को 1,956 वोटों से हराया था।
----------------------
ये खबर भी पढ़ें…
4 राज्यों में उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को वोटिंग:9 अक्टूबर को नतीजे; बंगाल की 2 विधानसभा और असम की एक लोकसभा सीट शामिल
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 6 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 9 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। पूरी खबर पढ़ें…
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने दीवाली के पटाखों पर कुल प्रतिबंध नहीं किया, लेकिन उपयोग के समय पर रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने जमानत में निजी नैतिकता को बाहर रखा, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का आदेश रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का जमानत आदेश रद्द किया, निजी नैतिकता से नहीं होना चाहिए फैसला

कोरबा के सामूहिक दुष्कर्म में दो आरोपियों को 20 साल की कठोर सजा

मेरठ के ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान‑साहिल को दोषी करार, सजा का फैसला अभी बाकी

सुप्रीम कोर्ट ने नंदिग्राम बाय-इलेक्शन में मीलन प्रधान के बीचस्थ रिहाई पर दलील को सोमवार तक स्थगित किया

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को 'नॉनसेंस' कहा, जांच में हेरफेर पर चेतावनी

सुप्रीम कोर्ट ने फायरक्रैकर्स पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं किया, संतुलित समाधान की दिशा में कदम
ताज़ा ख़बरें
- हाई कोर्ट ने LPU दंगों पर रिपोर्ट का आग्रह किया, जिम्मेदार कौन?
- सुप्रीम कोर्ट ने वाहन सुरक्षा के मौजूदा नियमों की पुष्टि की, नई आदेश नहीं दिया
- रांची अदालत ने JPSC परीक्षा घोटाले के तीन मुख्य आरोपी की जमानत याचिकाएँ खारिज
- ठाणे में शिवसेना‑UBT नेता पर गोली, विपक्ष ने सरकार को ‘कानून व्यवस्था विफल’ का आरोप
- उमर ख़ालिद‑शरजील इमाम की जमानत की तीसरी याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने फिर इनकार किया
- उमर ख़ालिद व शारजील इमाम की जमानत याचिकाओं को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज किया
- पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस के नंदिग्राम प्रत्याशी की जमानत रद्दी की मांग की
- सुप्रीम कोर्ट की सख़्त चेतावनी से हॉस्पिटल शेयरों पर कड़ी मार

