होम›अपराध›सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को 'नॉनसेंस' कहा, जांच में हेरफेर पर चेतावनी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को 'नॉनसेंस' कहा, जांच में हेरफेर पर चेतावनी

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने यूपी पुलिस के एक मामले में संभावित हेरफेर को निंदित किया और कहा कि यदि ऐसे कार्य जारी रहे तो पुलिस को भंग कर CBI को जांच सौंपने का आदेश दे सकती है। न्यायालय ने पुलिस को 'हर चीज में एजेंडा' का आरोप लगाते हुए भरोसे की कमी पर भी सवाल उठाए।

30 सितंबर 2026 को 12:04 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को 'नॉनसेंस' कहा, जांच में हेरफेर पर चेतावनी

सौजन्य से:- The Lallantop

“हर चीज में आपका कोई न कोई एजेंडा होता है.” सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस को फटकार लगाते हुए यह टिप्पणी की. कोर्ट ने एक मामले की जांच को लेकर पुलिस के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई. शीर्ष अदालत ने ये भी कहा कि वह यूपी में सभी जांच का काम सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) को सौंपने का आदेश भी दे सकती है.

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को भंग करने की चेतावनी दी, 'नॉनसेंस' तक कह दिया

Supreme Court slams UP police: सुप्रीम कोर्ट में यूपी पुलिस की एक जांच में कथित 'हेरफेर' को लेकर एक मामला पहुंचा. इस पर कोर्ट ने पुलिस की फटकार लगाई. कहा, "हर चीज में आपका कोई न कोई एजेंडा होता है."

बुधवार, 30 सितंबर को जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस संजीव सचदेवा की बेंच एक बाइक सवार से जुड़े मामले की सुनवाई कर रही थी. बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने अपनी याचिका में बताया कि उसने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था. बावजूद इसके पुलिस ने 'अज्ञात व्यक्ति' के खिलाफ FIR दर्ज की.

"यह ‘नॉनसेंस’ कहीं तो रुकनी चाहिए"जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस संजीव सचदेवा की बेंच ने जांच के तरीकों पर सवाल उठाते हुए कहा,

"हर चीज में आपका कोई न कोई एजेंडा होता है. अगर आप मामलों को इस तरह से संभालेंगे तो लोग आप पर कैसे भरोसा करेंगे? बेहतर होगा कि हम UP पुलिस की सभी जांच CBI को सौंप दें. हम UP पुलिस को भंग भी कर सकते हैं. यह ‘नॉनसेंस’ कहीं न कहीं रुकनी चाहिए."

रिपोर्ट के मुताबिक, याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि उसने पहले हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. हाई कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने चार्जशीट में आरोपी का नाम शामिल किया. बाद में उसे क्लीन चिट दे दी.

यूपी पुलिस के वकील से कोर्ट ने क्या पूछा?याचिकाकर्ता ने बताया कि पहले बाइक पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी. लेकिन बाद में उसे 'अचानक' एक रजिस्ट्रेशन नंबर दे दिया गया. ये सभी आरोप सुनने के बाद बेंच ने यूपी पुलिस का पक्ष रख रहे वकील से सवाल पूछा,

“(क्या) अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई? जब व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया गया था, तो आपने 'अंजान' क्यों लिखा? अगर मोटरसाइकिल सवार को मौके पर ही पकड़ लिया गया था तो आपने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ FIR क्यों दर्ज की? लोग पुलिस पर कैसे भरोसा करेंगे?”

ये भी पढ़ें: नया वोटर बनने के लिए पिता-दादा की जानकारी दिए बिना भरें फॉर्म-6, पर पेंच बस एक है

सुनवाई के दौरान बेंच ने पूछा,

"आप आरोपी को मौके पर ही पकड़ लेते हैं, लेकिन FIR में उसका नाम नहीं लिखना चाहते. शायद अगर सब कुछ ठीक रहा, तो आप नाम बदल सकते हैं. किसी और का नाम डाल सकते हैं. आपको अलग-अलग FIR में आरोपियों की लिस्ट रखनी चाहिए. जिस पर कम FIR हों उसका नाम शामिल कर सकते हैं. क्या वहां ऐसा ही होता है?"

पीठ ने कहा कि पकड़े गए संदिग्ध का नाम शुरुआती FIR में खाली छोड़ना, मामले की जानकारी में हेरफेर करना, कानून लागू करने वाली एजेंसियों पर जनता के भरोसे को पूरी तरह खत्म कर देता है.

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस की तरफ से दाखिल हलफनामे को भी संतोषजनक नहीं माना. बेंच ने मामले की अगली सुनवाई में संबंधित पुलिस अधिकारी को कोर्ट में मौजूद रहने के लिए कहा है. उन्हें ये भी बताने का निर्देश दिया गया कि आरोपी का नाम FIR में शामिल क्यों नहीं था.

बता दें कि हलफनामे के पैरा 6 में बाइक चलाने वाले का नाम तुषार बताया गया है.

वीडियो: पिता NDA समर्थित सांसद, बेटा SP के टिकट पर राज्यसभा उम्मीदवार... कौन हैं धनराज नाथवानी?

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
मेरठ के ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान‑साहिल को दोषी करार, सजा का फैसला अभी बाकी
अपराध

मेरठ के ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान‑साहिल को दोषी करार, सजा का फैसला अभी बाकी

सुप्रीम कोर्ट ने नंदिग्राम बाय-इलेक्शन में मीलन प्रधान के बीचस्थ रिहाई पर दलील को सोमवार तक स्थगित किया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने नंदिग्राम बाय-इलेक्शन में मीलन प्रधान के बीचस्थ रिहाई पर दलील को सोमवार तक स्थगित किया

सुप्रीम कोर्ट ने फायरक्रैकर्स पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं किया, संतुलित समाधान की दिशा में कदम
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने फायरक्रैकर्स पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं किया, संतुलित समाधान की दिशा में कदम

हाई कोर्ट ने LPU दंगों पर रिपोर्ट का आग्रह किया, जिम्मेदार कौन?
अपराध

हाई कोर्ट ने LPU दंगों पर रिपोर्ट का आग्रह किया, जिम्मेदार कौन?

सुप्रीम कोर्ट ने वाहन सुरक्षा के मौजूदा नियमों की पुष्टि की, नई आदेश नहीं दिया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने वाहन सुरक्षा के मौजूदा नियमों की पुष्टि की, नई आदेश नहीं दिया

रांची अदालत ने JPSC परीक्षा घोटाले के तीन मुख्य आरोपी की जमानत याचिकाएँ खारिज
अपराध

रांची अदालत ने JPSC परीक्षा घोटाले के तीन मुख्य आरोपी की जमानत याचिकाएँ खारिज

ठाणे में शिवसेना‑UBT नेता पर गोली, विपक्ष ने सरकार को ‘कानून व्यवस्था विफल’ का आरोप
अपराध

ठाणे में शिवसेना‑UBT नेता पर गोली, विपक्ष ने सरकार को ‘कानून व्यवस्था विफल’ का आरोप

उमर ख़ालिद‑शरजील इमाम की जमानत की तीसरी याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने फिर इनकार किया
अपराध

उमर ख़ालिद‑शरजील इमाम की जमानत की तीसरी याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने फिर इनकार किया

ताज़ा ख़बरें