सुप्रीम कोर्ट ने कहा: उत्तर कुंजी में स्पष्ट गलती होने पर ही अदालतों को हस्तक्षेप करना चाहिए
सुप्रीम कोर्ट ने प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्तर कुंजी को सामान्यतः सही मानते हुए कहा कि न्यायालय केवल तभी दखल दे सकते हैं जब त्रुटि स्पष्ट और सिद्ध हो, अनुमान पर नहीं। इस फैसले में यूपीएसएसएससी की अपील स्वीकृत कर इलाहाबाद हाई कोर्ट के अतिरिक्त अंक आदेश को रद्द किया गया।

सौजन्य से:- Jagran
अदालतों को उत्तर कुंजी को सही मानना चाहिए, दखल तभी दें जब गलती साफ और स्पष्ट हो; सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्तर कुंजी पर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है, जिसमें कहा गया है कि अदालतें केवल ...और पढ़ें
HighLights
- अदालतें उत्तर कुंजी में स्पष्ट गलती पर ही हस्तक्षेप करें।
- सुप्रीम कोर्ट ने यूपीएसएसएससी की अपील स्वीकार की।
- इलाहाबाद हाई कोर्ट का अतिरिक्त अंक देने का आदेश रद्द।
माला दीक्षित, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्तर कुंजी (आंसर की) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला दिया है। कोर्ट ने कहा है कि अदालतें परीक्षा संस्थाओं द्वारा तय उत्तरों में तभी हस्तक्षेप कर सकती हैं जब गलती इतनी स्पष्ट और प्रत्यक्ष हो कि उसे साबित करने के लिए किसी अनुमान या तर्क की जरूरत न पड़े।
महज किसी दूसरे विकल्प के भी सही होने की संभावना या प्रश्न की वैकल्पिक व्याख्या के आधार पर उत्तर कुंजी नहीं बदली जा सकती। यह फैसला जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस विजय बिश्नोई की पीठ ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अपील स्वीकार करते हुए दिया।
शीर्ष न्यायालय ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को रद कर दिया, जिसमें उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा आयोजित ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा में एक उम्मीदवार को विवादित प्रश्न के लिए एक अतिरिक्त अंक देने और नियुक्ति की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था।
मामला 2016 में ग्राम विकास अधिकारी के 3133 पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा से जुड़ा था। विवाद एक सामान्य ज्ञान के प्रश्न को लेकर था। प्रश्न था कि निम्न में कौन सा युग्म गलत है। विकल्पों में बाबरनामा-बाबर, शाहजहांनामा- मोहम्मद ताहिर, हुमायूंनामा- हुमायूं और तुजुक-ए-जहांगीरी-जहांगीर दिए गए थे।
आयोग ने विकल्प बी यानी शाहजहांनामा-मोहम्मद ताहिर को सही उत्तर माना था जबकि अभ्यर्थी ने सी विकल्प चुना था, कि हुमायूंनामा हुमायूं ने नहीं, बल्कि गुलबदन बेगम ने लिखा था, इसलिए सी गलत युग्म है।
अभ्यर्थी ने हाई कोर्ट में रिट दाखिल की और एकलपीठ ने देरी के आधार पर रिट खारिज कर दी। इसके बाद खंडपीठ ने भी उसकी अपील खारिज कर दी लेकिन हाई कोर्ट ने पुनर्विचार याचिका स्वीकार कर ली।
हाई कोर्ट ने विशेषज्ञ की राय के आधार पर माना कि पढ़ने वाले के नजरिये के आधार पर दोनों विकल्प सही हो सकते हैं और एक अतिरिक्त अंक अभ्यर्थी को देने का आदेश दिया।
विशेषज्ञ की रिपोर्ट में कहा गया था कि यदि किताब और लेखक के आधार पर जोड़ी को देखा जाए तो सी सही विकल्प होगा क्योंकि हुमायूंनामा हुमायूं ने नहीं लिखा था। लेकिन अगर किताब और जिस व्यक्ति के बारे में वह लिखी गई है उसके हिसाब से देखा जाए तो बी गलत युग्म होगा यानी सही उत्तर बी होगा।
विशेषज्ञ के अनुसार पढ़ने वाले के नजरिये के आधार पर दोनों विकल्प सही हो सकते हैं। खंडपीठ के इस आदेश से असंतुष्ट होकर आयोग सुप्रीम कोर्ट आया था।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रश्न में यह कहीं नहीं बताया गया था कि किताब और व्यक्ति की जोड़ी लेखक के आधार पर मिलानी है। ऐसे में अगर आयोग ने किताब और उससे संबंधित व्यक्ति के आधार पर बी को गलत युग्म माना तो इसे मनमाना या अतार्किक नहीं कहा जा सकता।
शीर्ष न्यायालय ने कहा कि विशेषज्ञ रिपोर्ट भी यह निर्णायक रूप से नहीं बताती कि बी गलत था और सी एकमात्र सही उत्तर था। रिपोर्ट ने केवल अलग-अलग आधार पर दोनों विकल्पों को सही बताया था। कहा कि अभ्यर्थी ने प्रश्न में अपनी ओर से लेखक को आधार मान लिया था। यह उसकी अपनी धारणा थी और इसे परीक्षा संस्था की स्पष्ट गलती नहीं माना जा सकता।
कोर्ट ने कहा कि प्रश्न को उसी रूप में देखा जाना चाहिए जैसा वह है, न कि जैसा किसी अभ्यर्थी या अदालत की राय में उसे होना चाहिए।
शीर्ष न्यायालय ने पूर्व फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि उत्तर कुंजी को सामान्यत: सही माना जाएगा। संदेह की स्थिति में लाभ परीक्षा संस्था को मिलेगा। हालांकि यदि प्रश्न गलत हो, एक प्रश्न के दो सही उत्तर हों जबकि केवल एक विकल्प चुनना हो, या आयोग ने स्पष्ट रूप से गलत उत्तर को सही माना हो, तो अदालत उचित स्थिति में हस्तक्षेप कर सकती है।
कोर्ट ने ये भी कहा कि उत्तर कुंजी पर आपत्ति के लिए निर्धारित प्रक्रिया और समय सीमा का पालन करना महत्वपूर्ण है। देरी से की गई चुनौती को भी अदालतों को देखना चाहिए, क्योंकि इससे पूरी परीक्षा और चयन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने नकली मेडिकल डिग्री की PIL को खारिज किया, याचिकाकर्ता को बार‑बार दायरियों पर फटकार

फोर्टिस ने फोरेंसिक ऑडिट आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी

श्रीदेवी की चेन्नई जमीन के मुक़दमे में सुप्रीम कोर्ट ने बोनी कपूर व बेटियों को नोटिस भेजा

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आयुष मलिक की व्यक्तिगत धार्मिक स्वतंत्रता को मान्यता देते हुए फैसला सुनाया

सुप्रीम कोर्ट ने सेवानिवृत्त सैनिकों के विकलांगता पेंशन मामलों में केंद्र के 271 दावे खारिज किए

UPI पर 0.4% शुल्क को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट में रद्दीकरण की मांग

हरियाणा हाई कोर्ट ने पीजीटी शिक्षकों की कैडर अनुभव और स्थानांतरण अंक पुनर्गणना का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट में आयकर धारा 147A की संवैधानिकता पर केंद्र की चुनौती
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने 2023 के वन संरक्षण अधिनियम की वैधता पर ही सुनवाई सीमित की, राज्यों को वन‑जैसी जमीन का रिकॉर्ड बनाना अनिवार्य
- सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों में सैनिटरी पैड को कम्पोस्टेबल बना दिया, ओक्सो‑बायोडिग्रेडेबल नहीं
- सुप्रीम कोर्ट ने आलमगीर आलम की डिस्चार्ज याचिका को खारिज किया
- दिल्ली उच्च न्यायालय ने ITAT पर ‘अत्यधिक जल्दबाजी’ और ‘लापरवाही’ का आरोप लगाया
- सुप्रीम कोर्ट ने श्रीदेवी की शोलिंगनालूर जमीन पर मध्यस्थता का सुझाव दिया
- हाईकोर्ट ने लोक अदालत के एकतरफा मुआवजा आदेश को रद्द किया, ठेकेदार को दायित्व से मुक्त नहीं किया जा सकता
- सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश को मान्य किया, 400‑से‑अधिक अभ्यर्थियों को 90 दिनों में नियुक्ति का निर्देश
- सुप्रीम कोर्ट में UPI लेन‑देन पर MDR नियम को चुनौती, 0.4% शुल्क को रद्द या स्थगित की माँग

