सुप्रीम कोर्ट ने श्रीदेवी की शोलिंगनालूर जमीन पर मध्यस्थता का सुझाव दिया
सुप्रीम कोर्ट ने शोलिंगनालूर में स्थित 4.77 एकड़ जमीन से जुड़े विवाद को आपसी बातचीत से सुलझाने का निर्देश दिया और एक पूर्व हाई कोर्ट जज को मध्यस्थ नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा। हाई कोर्ट ने 1988 की बिक्री को समय‑सीमा से बाहर मानते हुए याचिकाकर्ताओं के दावे को खारिज किया था, जबकि कोर्ट ने अगली सुनवाई तक जमीन की मौजूदा स्थिति बरकरार रखने का आदेश दिया।

सौजन्य से:- abplive.com
श्रीदेवी की संपत्ति को लेकर विवाद, SC ने मध्यस्थता से समाधान का दिया सुझाव
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की संपत्ति को लेकर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता से समाधान का सुझाव दिया है. यह मामला चेन्नई के शोलींगनलूर इलाके 4.77 एकड़ जमीन से जुड़ा हुआ है.
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की पारिवारिक संपत्ति से जुड़े एक विवाद को सुप्रीम कोर्ट ने आपसी बातचीत के जरिए सुलझाने का सुझाव दिया है. चेन्नई के शोलींगनलूर इलाके की करीब 4.77 एकड़ जमीन को लेकर चल रहे विवाद पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह हाई कोर्ट के किसी पूर्व जज को मध्यस्थ नियुक्त करेगा.
1988 में खरीदी गई जमीन
मामला चेन्नई के शोलींगनलूर इलाके में ईस्ट कोस्ट रोड के पास की करीब 4.77 एकड़ जमीन से जुड़ा है. श्रीदेवी, उनकी मां और बहन ने 1988 में चार अलग-अलग सेल डीड के जरिए यह जमीन खरीदी थी. 2018 में श्रीदेवी की मृत्यु हुई. 2023 में इस संपत्ति से जुड़े राजस्व रिकॉर्ड में श्रीदेवी के पति बोनी कपूर और उनकी बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर का नाम दर्ज किया गया. यहां अभी फिलहाल बोनी कपूर के परिवार का एक फार्म हाउस है.
क्या है विवाद?
राजस्व रिकॉर्ड में नाम परिवर्तन के बाद एक महिला एम.सी. शिवकामी, उसके भाई एम सी नटराजन और माँ चंद्रभानु ने चेंगलपट्टू की सिविल कोर्ट में मामला दायर किया. उन्होंने दावा किया कि 1988 में हुई बिक्री अवैध है. वह 1943 में इस जमीन को खरीदने वाले एम.सी. संबंद मुदलियार के वंशज हैं. उनका संपत्ति पर 1/5 हिस्सा है.
हाई कोर्ट का आदेश
निचली अदालत में दाखिल मुकदमे को कपूर परिवार की तरफ से मद्रास हाई कोर्ट में चुनौती दी गई. इस साल मई में हाई कोर्ट की जस्टिस टी.वी. तमिलसेल्वी की बेंच ने बोनी कपूर और उनकी बेटियों को राहत दी. बेंच ने निचली में दाखिल सिविल सूट को खारिज कर दिया. हाई कोर्ट ने कहा कि 1988 में हुई बिक्री को करीब 40 साल बाद चुनौती दी गई है. यह दावा कानून में तय समय-सीमा यानी लिमिटेशन के चलते स्वीकार नहीं किया जा सकता.
हाई कोर्ट ने यह भी कहा था कि मुकदमा दाखिल करने वालों की तरफ से कुछ अहम तथ्यों को सामने नहीं रखा गया. उन लोगों का कानूनी वारिस होने का दावा और वारिस प्रमाण पत्र पहले ही रद्द किया जा चुका था. ऐसे में उनकी तरफ से मुकदमा दाखिल होना कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है.
याचिकाकर्ताओं की दलील
शिवकामी और दूसरे याचिकाकर्ताओं ने हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. उन्होंने दलील दी कि हाई कोर्ट की तरफ से मिनी ट्रायल किया गया. अगर उनका दावा गलत भी है, तो उसे निचली अदालत सुनवाई के बाद खारिज कर सकती थी. हाई कोर्ट ने मामले में अति सक्रियता दिखाई. एम सी मुदलियार के बेटे चंद्रशेखरन ने 2 शादियां की थीं. एक शादी को कानूनन अमान्य बताकर उससे पैदा हुई संतानों का हक खत्म नहीं किया जा सकता है.
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
जस्टिस के. विश्वनाथन और जस्टिस अरुण पल्ली की बेंच ने संपत्ति को लेकर यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है. यानी अगली सुनवाई तक जमीन की मौजूदा स्थिति में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर को होगी. कोर्ट ने पक्षकारों को मध्यस्थता प्रक्रिया में शामिल होने और आपसी बातचीत से विवाद सुलझाने की सलाह दी है.
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों में सैनिटरी पैड को कम्पोस्टेबल बना दिया, ओक्सो‑बायोडिग्रेडेबल नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने आलमगीर आलम की डिस्चार्ज याचिका को खारिज किया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने ITAT पर ‘अत्यधिक जल्दबाजी’ और ‘लापरवाही’ का आरोप लगाया

हाईकोर्ट ने लोक अदालत के एकतरफा मुआवजा आदेश को रद्द किया, ठेकेदार को दायित्व से मुक्त नहीं किया जा सकता

सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश को मान्य किया, 400‑से‑अधिक अभ्यर्थियों को 90 दिनों में नियुक्ति का निर्देश

कोटक महिंद्रा बैंक ने लखनऊ में सील हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर किया मामला

भिवानी में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से निपटेंगे लंबित विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने ITAT की लापरवाही पर कड़ी निंदा, पटंजाली के टैक्स अपीलों के सभी सात आदेश रद्द
ताज़ा ख़बरें
- भोपाल के आवासीय इलाकों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुनवाई स्थगित, 190 बंद दुकानों को फिर खोल दिया गया
- सुप्रीम कोर्ट ने न्यायाधिकरणों के खाली पदों को भरने तक सेवानिवृत्त सदस्यों के कार्यकाल में विस्तार की सलाह दी
- ट्रम्प ने सुप्रीम कोर्ट पर प्रहार किया, मध्यावधि चुनाव में डाक‑मत जारी रखने की मंजूरी पर नाराज़
- सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनल रिक्तियों को रोकने के लिए रिटायर सदस्यों को 1‑2 महीने का कार्यकाल विस्तार का सुझाव दिया
- लखनऊ में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग पर योगी सेना का मार्च
- हाईकोर्ट ने संबंध छुपाने की कोशिश पर सुरक्षा याचिका खारिज की
- जैक‑97 निजी कारणों से सुनवाई में नहीं हो पाए, मामला 22 सितंबर तक टाला गया
- पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वाधीन भारद्वाज को तीन सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत प्रदान की

