होममुकदमेUPI पर 0.4% शुल्क को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट में रद्दीकरण की मांग
मुकदमे

UPI पर 0.4% शुल्क को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट में रद्दीकरण की मांग

वित्त मंत्रालय द्वारा 14‑सितंबर को जारी नोटिफिकेशन और 15‑सितंबर के MDR फ्रेमवर्क के तहत 2,000 रुपये से अधिक के व्यापारी UPI लेन‑देनों पर 0.4% शुल्क लगाना असंवैधानिक बताया गया है। अंजन दत्ता द्वारा दायर याचिका में इन दोनों नियमों को रद्द करने की मांग की गई है, जबकि सरकार का कहना है कि शुल्क केवल बड़े व्यापारियों पर लागू होगा और 15 अक्टूबर से प्रभावी होगा।

16 सितंबर 2026 को 03:04 pm बजे
UPI पर 0.4% शुल्क को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट में रद्दीकरण की मांग

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

UPI के जरिए दो हजार रुपये से अधिक के पेमेंट पर चार्ज लगाए जाने के वित्त मंत्रालय के 14 सितंबर नोटिफिकेशन को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. अंजन दत्ता की ओर से दाखिल की गई इस याचिका में कहा गया है कि 14 सितंबर को चार्ज के लिए जारी किया गया नोटिफिकेशन और 15 सितंबर को MDR फ्रेमवर्क के लिए जारी किए गए दोनों नोटिफिकेशन को रद्द किया जाए, क्योंकि ये दोनों ही असंवैधानिक संशोधन पर आधारित हैं.

दरअसल वित्त मंत्रालय की ओर से भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 की धारा 10A के तहत अधिसूचना जारी की गई है. इस याचिका में सरकार की 14 सितंबर की अधिसूचना और 15 सितंबर को घोषित किए गए MDR फ्रेमवर्क को पूरी तरह रद्द करने की मांग की गई है. केंद्र सरकार और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 15 सितंबर 2026 को एक नया फ्रेमवर्क पेश किया था.

इसके तहत 15 अक्टूबर 2026 से व्यापारियों पर 2,000 रुपये से अधिक के UPI पेमेंट के लिए 0.4% शुल्क (MDR) लागू करने का फैसला लिया गया था. याचिकाकर्ता ने सरकार के इस कदम को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.

याचिका में लगाए गए ये तीन आरोप

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल कर केंद्र सरकार के 2,000 रुपये से ज्यादा के कुछ UPI मर्चेंट पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने के फैसले को चुनौती दी गई है. याचिका में कहा गया है कि सरकार ने यह चार्ज लगाने से पहले न तो पर्याप्त कानूनी प्रक्रिया अपनाई, न पूरी पारदर्शिता बरती और न ही आम लोगों से राय ली.

उधर सरकार ने साफ किया है कि यह शुल्क केवल मर्चेंट्स के लिए है. आम उपभोक्ताओं के लिए पर्सन-टू-पर्सन (P2P) ट्रांजेक्शन और 2,000 रुपये तक के मर्चेंट पेमेंट पूरी तरह से मुफ्त बने रहेंगे. सरकार ने 'पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007' की धारा 10A के तहत नियमों में संशोधन करके 2,000 रुपये से अधिक के डिजिटल भुगतानों पर यह चार्ज लगाने का कानूनी रास्ता साफ किया था, जिसे अब कोर्ट में चुनौती दी गई है.

यह भी पढ़िएः ₹2000, ₹3000, ₹10000 और ₹50000... किसपर कितना लगेगा UPI चार्ज? समझें गणित

15 अक्टूबर से प्रभावी माना जाएगा नया नियम

केंद्र सरकार ने यूपीआई पेमेंट पर MDR चार्ज लागू कर दिया है. यह चार्ज चुनिंदा व्यापारियों पर लागू किया गया है. आम आदमी या ग्राहक और छोटे व्यापारियों पर यह चार्ज नहीं लगेगा. सर्कुलर के अनुसार, जिन कारोबारियों की मंथली यूपीआई से पेमेंट 1 लाख रुपये से ज्यादा का है, उनपर ये चार्ज लागू किया जाएगा. यूपीआई चार्ज का ये नया नियम 15 अक्टूबर से प्रभावी माना जाएगा.

Advertisement

सर्कुलर में कहा गया है कि अगर आप एक बड़े कारोबारी हैं तो आपको अधिकतम 300 रुपये का मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) देना होगा. इससे ज्यादा का एमडीआर नहीं वसूला जाएगा. सरकार ने 2000 रुपये तक का पेमेंट हासिल करने पर किसी भी तरह का कोई भी MDR चार्ज नहीं लागू किया है. अगर आप इससे ज्यादा का पेमेंट प्राप्त करते हैं तो आपको एमडीआर देना पड़ेगा, जो आपके पेमेंट का 0.4 फीसदी होगा.

---- समाप्त ----

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने नकली मेडिकल डिग्री की PIL को खारिज किया, याचिकाकर्ता को बार‑बार दायरियों पर फटकार
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने नकली मेडिकल डिग्री की PIL को खारिज किया, याचिकाकर्ता को बार‑बार दायरियों पर फटकार

फोर्टिस ने फोरेंसिक ऑडिट आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी
मुकदमे

फोर्टिस ने फोरेंसिक ऑडिट आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: उत्तर कुंजी में स्पष्ट गलती होने पर ही अदालतों को हस्तक्षेप करना चाहिए
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: उत्तर कुंजी में स्पष्ट गलती होने पर ही अदालतों को हस्तक्षेप करना चाहिए

श्रीदेवी की चेन्नई जमीन के मुक़दमे में सुप्रीम कोर्ट ने बोनी कपूर व बेटियों को नोटिस भेजा
मुकदमे

श्रीदेवी की चेन्नई जमीन के मुक़दमे में सुप्रीम कोर्ट ने बोनी कपूर व बेटियों को नोटिस भेजा

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आयुष मलिक की व्यक्तिगत धार्मिक स्वतंत्रता को मान्यता देते हुए फैसला सुनाया
मुकदमे

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आयुष मलिक की व्यक्तिगत धार्मिक स्वतंत्रता को मान्यता देते हुए फैसला सुनाया

सुप्रीम कोर्ट ने सेवानिवृत्त सैनिकों के विकलांगता पेंशन मामलों में केंद्र के 271 दावे खारिज किए
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने सेवानिवृत्त सैनिकों के विकलांगता पेंशन मामलों में केंद्र के 271 दावे खारिज किए

हरियाणा हाई कोर्ट ने पीजीटी शिक्षकों की कैडर अनुभव और स्थानांतरण अंक पुनर्गणना का आदेश दिया
मुकदमे

हरियाणा हाई कोर्ट ने पीजीटी शिक्षकों की कैडर अनुभव और स्थानांतरण अंक पुनर्गणना का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट में आयकर धारा 147A की संवैधानिकता पर केंद्र की चुनौती
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट में आयकर धारा 147A की संवैधानिकता पर केंद्र की चुनौती

ताज़ा ख़बरें