सुप्रीम कोर्ट ने वन परिभाषा पर सुनवाई को 2023 के कानून तक सीमित किया, राज्यों को रिकॉर्ड बनाने का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने 2023 के वन संरक्षण संशोधन कानून में ‘वन’ की नई परिभाषा की संवैधानिक वैधता पर ही सुनवाई सीमित रखी और व्यक्तिगत जमीन के विवाद हाईकोर्ट को सौंपे। साथ ही, सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को वन‑जैसी, अवर्गीकृत और सामुदायिक वन भूमि का समग्र रिकॉर्ड तैयार करने हेतु विशेषज्ञ पैनल गठित करने का निर्देश दिया गया।

सौजन्य से:- Amar Ujala
वन की परिभाषा पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला: कहा- 2023 के कानून की वैधता पर ही होगी सुनवाई; राज्यों से क्या कहा?
वन की परिभाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 2023 के कानून की संवैधानिक वैधता तक अपनी सुनवाई सीमित रखने की बात कही है। अलग-अलग जमीन के विवाद हाईकोर्ट देखेंगे। अदालत ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से वन जैसी जमीन, अवर्गीकृत और सामुदायिक वन भूमि का रिकॉर्ड तैयार करने को कहा है। 2023 की नई परिभाषा और 1996 के टीएन गोदावर्मन फैसले में क्या अंतर है और इसका वन भूमि पर क्या असर पड़ सकता है?
विस्तार
वन की परिभाषा को लेकर 2023 में किए गए बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई का दायरा साफ कर दिया। अदालत ने कहा कि वह फिलहाल 2023 के वन संरक्षण संशोधन कानून में ‘वन’ की परिभाषा की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाले मामले तक ही सीमित रहेगी। वहीं किसी खास जमीन के वन होने या न होने से जुड़े विवादों की सुनवाई हाईकोर्ट करेंगे। अदालत ने उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विशेषज्ञ समिति बनाने का निर्देश भी दिया है, जिन्होंने अभी तक ऐसी समिति गठित नहीं की है।
सुप्रीम कोर्ट 2023 के कानून में क्या देखेगा?
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने सेवानिवृत्त वन अधिकारी अशोक शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह बात कही। पीठ में न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना भी शामिल हैं। अशोक शर्मा ने 2023 के कानून में वन की परिभाषा को चुनौती दी है। उनका कहना है कि नई परिभाषा से 1996 में टीएन गोदावर्मन मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से तय वन की समझ कमजोर हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह 1996 में दिए गए अपने फैसले में वन की परिभाषा को आधार बनाकर यह देखेगा कि संसद की ओर से तय नई परिभाषा में कोई विरोधाभास है या नहीं।
ये भी पढ़ें- ईपीएफओ कर्मचारी ध्यान दें: सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, पीएफ में क्या बदला और क्या नहीं; यहां जानें
1996 के फैसले से नई परिभाषा का क्या संबंध?
याचिकाकर्ताओं ने अदालत में दलील दी कि 1996 के टीएन गोदावर्मन फैसले के अनुसार ‘वन’ को उसके सामान्य या शब्दकोशीय अर्थ में समझा जाना चाहिए। उनका कहना है कि 2023 के बदलाव के बाद वन संरक्षण कानून में ऐसी जमीनों के बाहर होने की स्थिति बन सकती है जो वास्तव में वन जैसी हैं, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में वन के रूप में दर्ज नहीं हैं। याचिकाकर्ताओं ने आशंका जताई कि उजड़े हुए वन और निजी वन जैसी जमीनों को दूसरे कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और इससे कुल वन क्षेत्र प्रभावित हो सकता है।
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से क्या कहा गया?
सुप्रीम कोर्ट ने उन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विशेषज्ञ पैनल गठित करने को कहा है, जिन्होंने अभी तक ऐसा नहीं किया है। इन समितियों को जमीन का समेकित रिकॉर्ड तैयार करना होगा। इसमें वन जैसी जमीन, विशेषज्ञ समिति की ओर से चिन्हित क्षेत्र, अवर्गीकृत वन भूमि और सामुदायिक वन भूमि शामिल होगी। अदालत ने कहा कि यह प्रक्रिया वन संरक्षण नियम, 2023 के नियम 16(1) के तहत पूरी की जानी चाहिए। इसी रिकॉर्ड के आधार पर यह तय करने में मदद मिलेगी कि 2023 के वन संरक्षण कानून के प्रावधान किन जमीनों पर लागू होंगे।
अलग-अलग जमीन के विवाद कौन सुलझाएगा?
सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि किसी व्यक्तिगत जमीन के टुकड़े से जुड़े विवादों की सुनवाई हाईकोर्ट में होगी। अदालत ने तमिलनाडु में 59 एकड़ जमीन से जुड़े मामले को मद्रास हाईकोर्ट भेज दिया। याचिकाकर्ताओं का दावा था कि जमीन कृषि और बागान के लिए खरीदी गई थी, लेकिन 1922 की अधिसूचना के कारण वह अब भी निजी वन के रूप में दर्ज है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में जमीन के पुराने इस्तेमाल, भौगोलिक स्थिति और दूसरे संबंधित तथ्यों को देखते हुए हाईकोर्ट फैसला करेंगे।
1.99 लाख वर्ग किलोमीटर वन भूमि का मुद्दा क्या?
फरवरी 2024 में सुप्रीम कोर्ट के सामने यह दावा रखा गया था कि 2023 में बदली गई वन की परिभाषा के कारण करीब 1.99 लाख वर्ग किलोमीटर वन भूमि कानून के दायरे से बाहर हो सकती है और दूसरे कामों के लिए उपलब्ध हो सकती है। इसके बाद अदालत ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से उनके क्षेत्र की वन भूमि का विवरण केंद्र को देने को कहा था। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को वन जैसी जमीन, अवर्गीकृत वन भूमि और सामुदायिक वन भूमि की जानकारी अपनी वेबसाइट पर डालने को कहा गया था। वहीं नवंबर 2023 में केंद्र ने अदालत से कहा था कि 1996 के टीएन गोदावर्मन फैसले में वन की परिभाषा के दायरे को कम करने का उसका कोई इरादा नहीं है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट में आयकर धारा 147A की संवैधानिकता पर केंद्र की चुनौती

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों में सैनिटरी पैड को कम्पोस्टेबल बना दिया, ओक्सो‑बायोडिग्रेडेबल नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने आलमगीर आलम की डिस्चार्ज याचिका को खारिज किया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने ITAT पर ‘अत्यधिक जल्दबाजी’ और ‘लापरवाही’ का आरोप लगाया

सुप्रीम कोर्ट ने श्रीदेवी की शोलिंगनालूर जमीन पर मध्यस्थता का सुझाव दिया

हाईकोर्ट ने लोक अदालत के एकतरफा मुआवजा आदेश को रद्द किया, ठेकेदार को दायित्व से मुक्त नहीं किया जा सकता

सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश को मान्य किया, 400‑से‑अधिक अभ्यर्थियों को 90 दिनों में नियुक्ति का निर्देश

कोटक महिंद्रा बैंक ने लखनऊ में सील हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर किया मामला
ताज़ा ख़बरें
- भिवानी में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से निपटेंगे लंबित विवाद
- दिल्ली हाई कोर्ट ने ITAT की लापरवाही पर कड़ी निंदा, पटंजाली के टैक्स अपीलों के सभी सात आदेश रद्द
- भोपाल के आवासीय इलाकों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुनवाई स्थगित, 190 बंद दुकानों को फिर खोल दिया गया
- सुप्रीम कोर्ट ने न्यायाधिकरणों के खाली पदों को भरने तक सेवानिवृत्त सदस्यों के कार्यकाल में विस्तार की सलाह दी
- ट्रम्प ने सुप्रीम कोर्ट पर प्रहार किया, मध्यावधि चुनाव में डाक‑मत जारी रखने की मंजूरी पर नाराज़
- सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनल रिक्तियों को रोकने के लिए रिटायर सदस्यों को 1‑2 महीने का कार्यकाल विस्तार का सुझाव दिया
- लखनऊ में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग पर योगी सेना का मार्च
- सुप्रीम कोर्ट में UPI ट्रांजेक्शन शुल्क को चुनौती, 0.4% MDR पर विवाद

