फोर्टिस ने फोरेंसिक ऑडिट आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी
फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड ने दाइची सैंक्यो केस में दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त फोरेंसिक ऑडिटर के आदेश को चुनौती देते हुए विशेष अनुमति याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की है। हाईकोर्ट ने 3,500 करोड़ रुपये के मध्यस्थता निर्णय के तहत शेयर लेनदेन की जाँच के लिए एस. रामानंद अय्यर एंड कंपनी को छह माह में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। यह याचिका मलविंदर मोहन सिंह एवं शिविंदर मोहन सिंह से जुड़े पूर्व प्रवर्तकों के मामले से जुड़ी है।

सौजन्य से:- Hindustan
फोरेंसिक ऑडिट मामले में फोर्टिस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड ने दाइची सैंक्यो मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के फोरेंसिक ऑडिट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। कंपनी ने विशेष अनुमति याचिका दायर की है। हाईकोर्ट ने दाइची सैंक्यो के पक्ष में 3,500 करोड़ रुपये के मध्यस्थता निर्णय के संबंध में फोरेंसिक ऑडिटर की नियुक्ति की थी।
फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड ने दाइची सैंक्यो मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के फोरेंसिक ऑडिट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसने बुधवार को शीर्ष अदालत में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर की है। यह याचिका ‘दाइची सैंक्यो कंपनी लिमिटेड बनाम मलविंदर मोहन सिंह एवं अन्य से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के 31 अगस्त, 2026 को दिए गए आदेश के खिलाफ दायर की गई है। हाईकोर्ट ने जापानी दवा कंपनी दाइची सैंक्यो के पक्ष में पारित 3,500 करोड़ रुपये के मध्यस्थता पंचाट निर्णय से जुड़े शेयर लेनदेन की जांच के लिए एक फोरेंसिक ऑडिटर नियुक्त किया था।
यह मामला फोर्टिस के पूर्व प्रवर्तकों मलविंदर मोहन सिंह और शिविंदर मोहन सिंह से जुड़ा है। अदालत ने फॉरेंसिक ऑडिट के लिए एस. रामानंद अय्यर एंड कंपनी को नियुक्त किया था और छह महीने के भीतर जांच पूरी करने का निर्देश दिया था।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने नकली मेडिकल डिग्री की PIL को खारिज किया, याचिकाकर्ता को बार‑बार दायरियों पर फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: उत्तर कुंजी में स्पष्ट गलती होने पर ही अदालतों को हस्तक्षेप करना चाहिए

श्रीदेवी की चेन्नई जमीन के मुक़दमे में सुप्रीम कोर्ट ने बोनी कपूर व बेटियों को नोटिस भेजा

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आयुष मलिक की व्यक्तिगत धार्मिक स्वतंत्रता को मान्यता देते हुए फैसला सुनाया

सुप्रीम कोर्ट ने सेवानिवृत्त सैनिकों के विकलांगता पेंशन मामलों में केंद्र के 271 दावे खारिज किए

UPI पर 0.4% शुल्क को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट में रद्दीकरण की मांग

हरियाणा हाई कोर्ट ने पीजीटी शिक्षकों की कैडर अनुभव और स्थानांतरण अंक पुनर्गणना का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट में आयकर धारा 147A की संवैधानिकता पर केंद्र की चुनौती
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने 2023 के वन संरक्षण अधिनियम की वैधता पर ही सुनवाई सीमित की, राज्यों को वन‑जैसी जमीन का रिकॉर्ड बनाना अनिवार्य
- सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों में सैनिटरी पैड को कम्पोस्टेबल बना दिया, ओक्सो‑बायोडिग्रेडेबल नहीं
- सुप्रीम कोर्ट ने आलमगीर आलम की डिस्चार्ज याचिका को खारिज किया
- दिल्ली उच्च न्यायालय ने ITAT पर ‘अत्यधिक जल्दबाजी’ और ‘लापरवाही’ का आरोप लगाया
- सुप्रीम कोर्ट ने श्रीदेवी की शोलिंगनालूर जमीन पर मध्यस्थता का सुझाव दिया
- हाईकोर्ट ने लोक अदालत के एकतरफा मुआवजा आदेश को रद्द किया, ठेकेदार को दायित्व से मुक्त नहीं किया जा सकता
- सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश को मान्य किया, 400‑से‑अधिक अभ्यर्थियों को 90 दिनों में नियुक्ति का निर्देश
- राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

