सुप्रीम कोर्ट की बात, रानी-प्रिया कपूर विवाद आपसी सहमति से सुलझ सकता है
सुप्रीम कोर्ट ने उम्मीद जताई है कि दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की मां रानी कपूर और प्रिया कपूर के बीच फैमिली ट्रस्ट विवाद आपसी सहमति से सुलझ सकता है। शीर्ष अदालत ने कहा कि उनके बीच मध्यस्थता प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। कोर्ट ने मध्यस्थता प्रक्रिया को आगे बढ़ने देने और किसी लंबे कानूनी विवाद से बचने की सलाह दी है।

सौजन्य से:- Jagran
'लंबे कानूनी विवाद में न फंसे...', सुप्रीम कोर्ट को उम्मीद; आपसी सहमति से सुलझ जाएगा रानी-प्रिया कपूर विवाद
सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की मां रानी कपूर और प्रिया कपूर के बीच फैमिली ट्रस्ट विवाद के आपसी सहमति से सुलझाने की उम्मीद जताई है। दोन ...और पढ़ें
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली, प्रेट्र। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उम्मीद जताई कि दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की मां रानी कपूर और उनकी पत्नी प्रिया कपूर के बीच पारिवारिक ट्रस्ट को लेकर चल रहा विवाद आपसी सहमति से सुलझ सकता है। शीर्ष अदालत ने कहा कि मध्यस्थता प्रक्रिया काफी संतोषजनक ढंग से आगे बढ़ रही है।
किसी लंबे कानूनी विवाद से बचने की दी सलाह
जस्टिस जेबी पार्डीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने मध्यस्थ एवं पूर्व प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की ओर से दाखिल प्रारंभिक मध्यस्थता रिपोर्ट पर संज्ञान लिया और कहा, "अब तक मध्यस्थता की कार्यवाही छह सत्रों में हुई है। मध्यस्थ ने परिवार के सभी सदस्यों से बातचीत की है। हमें खुशी है कि मध्यस्थता काफी संतोषजनक ढंग से आगे बढ़ रही है और सभी पक्ष सहयोग कर रहे हैं।"
शीर्ष अदालत ने इस बात पर भी संज्ञान लिया कि मध्यस्थ ने मध्यस्थता के लिए दो नवंबर तक का समय देने का अनुरोध किया है। पीठ ने कहा, "सभी पक्ष खुले मन से मध्यस्थ के पास जाएं और सुनिश्चित करें कि वे किसी लंबे कानूनी विवाद में न फंसें।मध्यस्थता को आगे बढ़ने दें, हम एक और रिपोर्ट का इंतजार करेंगे। अगर मध्यस्थता विफल रहती है, तो आप सभी को कानून के अनुसार आगे बढ़ने की अनुमति होगी, लेकिन वह दिन न आने दें।"
फैमिली ट्रस्ट से किया जाएगा मध्यस्थ की फीस का भुगतान
साथ ही निर्देश दिया कि मध्यस्थ की फीस का भुगतान आरके फैमिली ट्रस्ट से किया जाएगा और इस संबंध में आगे कोई बहस नहीं होगी। गौरतलब है कि 27 अप्रैल को शीर्ष अदालत ने 80 वर्षीय रानी कपूर द्वारा दायर मुकदमे पर प्रिया कपूर और अन्य से जवाब मांगा था। इसमें पारिवारिक आरके ट्रस्ट को "अमान्य और शून्य" घोषित करने के निर्देश देने की मांग की गई थी।
खबरें और भी
संजय कपूर की मां रानी कपूर ने अपनी अर्जी में कोर्ट से यह मांग की थी कि कोर्ट द्वारा शुरू की गई मीडिएशन प्रोसीडिंग्स के पेंडिंग रहने तक प्रिया कपूर और दूसरे पक्षकारों को आरके फैमिली ट्रस्ट के काम में दखल देने की अनुमति न दी जाए।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोशल मीडिया पर अदालत की सुनवाई के वीडियो की साझा पर रोक

मामूली टैरिफ लाभ, बड़े उपभोक्ताओं को सीधी मुसीबत

सुप्रीम कोर्ट ने गवाहों को वापस बुलाने के मापदंड पर महत्वपूर्ण टिप्पणी की

सुप्रीम कोर्ट ने ज़ेरॉक्स के खिलाफ 17.86 करोड़ रुपये की राजस्व की मांग को खारिज किया

राज्यसभा ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाला विधेयक ध्वनि मत से पारित कर दिया

सुप्रीम कोर्ट ने जीवन भर के लिए विकलांग हुए शिशु को 83 लाख का मुआवजा दिया

सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने का कानून हुआ पारित, जल्द होगा लागू

सुप्रीम कोर्ट की उत्तर प्रदेश सरकार को चेतावनी, सीवर और सेप्टिक टैंक हादसों पर चार सप्ताह में देना होगा जवाब
ताज़ा ख़बरें
- बिना इंश्योरेंस के वाहनों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश, हाईवे कैमरे से कटेगा ऑटोमैटिक चालान
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा प्रस्ताव: पेट्रोल-डीजल देने से पहले इंश्योरेंस की जांच
- सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को पर्यावरणीय मुआवजे के लिए दिशानिर्देश तैयार करने का निर्देश दिया
- सुप्रीम कोर्ट ने पेट्रोल पंपों पर पायलट प्रोजेक्ट का प्रस्ताव, बिना बीमा वाले वाहनों का ईंधन देने से इनकार
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बिना बीमा गाड़ियों को पेट्रोल नहीं मिलेगा, सड़क पार्टी का नया नियम
- पर्यावरणीय मुआवजे पर स्पष्टता के लिए दिशानिर्देश
- राजस्थान की नदियों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का आदेश
- विधिक शिक्षा के प्रसार के लिए नए कानूनी ढांचे की आवश्यकता

