होमवकीलसुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली SIR में मतदाता सूची से हटाए गए 47 लाख नामों की याचिका की सुनवाई तय की
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली SIR में मतदाता सूची से हटाए गए 47 लाख नामों की याचिका की सुनवाई तय की

सुप्रीम कोर्ट ने 21 सितंबर को दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची से लगभग 47 लाख नाम हटाए जाने को चुनौती देती याचिका की सुनवाई करने का आदेश दिया। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि हटाए गए 4.7 लाख नामों में से केवल 3.3 लाख को ही नोटिस मिला है और हटाने के कारण एवं प्रक्रिया स्पष्ट नहीं की गई। चुनाव आयोग ने 31 अगस्त को प्रकाशित मसौदा सूची में 1.45 करोड़ मतदाताओं में से 47 लाख नाम हटाए, क्योंकि 43.32 लाख प्रवासियों या अनुपस्थित, 2.82 लाख मृत और 1.41 लाख दोहराव वाले पते दर्ज थे।

17 सितंबर 2026 को 08:05 am बजे
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली SIR में मतदाता सूची से हटाए गए 47 लाख नामों की याचिका की सुनवाई तय की

सौजन्य से:- ETV Bharat

दिल्ली SIR: सुप्रीम कोर्ट मतदाता सूची से नाम हटाने संबंधी याचिका पर सुनवाई करेगा

दिल्ली में एसआईआर के तहत मतदाता सूची से करीब 47 लाख नाम हटाए जाने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट 21 सितंबर को सुनवाई करेगा.

By Sumit Saxena

Published : September 17, 2026 at 1:13 PM IST

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची में नाम हटाए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर 21 सितंबर को सुनवाई करने को सहमत हो गया. यह मामला सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ के सामने आया.

पीठ ने कहा कि वह इस मामले की सुनवाई सोमवार को करेगी क्योंकि एसआईआर से जुड़े दूसरे मामले भी अगले हफ्ते सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हैं. याचिकाकर्ता की ओर से वकील प्रशांत भूषण ने तर्क दिया कि दिल्ली में जिन 4.7 लाख लोगों के नाम मतदाता से हटा दिए गए हैं, उनमें से चुनाव आयोग ने 3.3 लाख लोगों को नोटिस जारी किया है. भूषण ने तर्क दिया, “उन्होंने जो किया है वह यह है कि उन्होंने उन लोगों के नामों का खुलासा भी नहीं किया है जिन्हें नोटिस जारी किए गए थे या किस आधार पर उन्हें हटाया गया है.”

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह नहीं बताया है कि किन लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं और क्या तार्किक विसंगतियां हैं और उनका मिलान क्यों नहीं हो पा रहा है.

31 अगस्त को चुनाव आयोग ने एक मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की थी, जिसमें कुल 1.45 करोड़ मतदाताओं में से 47 लाख के नाम सूची से हटा दिए गए. दिल्ली में लगभग तीन में से एक मतदाता का नाम मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची में हटा दिया गया.

चुनाव आयोग ने कहा था कि एसआईआर के दौरान 43.32 लाख से अधिक मतदाता स्थानांतरित हो गए या अनुपस्थित थे, वहीं 2.82 लाख से ज्यादा मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी थी. जबकि 1.41 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम एक से अदिक स्थानों पर दर्ज पाए गए.

ये भी पढ़ें- UPI भुगतान पर शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट में चार्जिंग स्टेशनों के प्रस्ताव पर न्यायमूर्ति के विचार
वकील

सुप्रीम कोर्ट में चार्जिंग स्टेशनों के प्रस्ताव पर न्यायमूर्ति के विचार

सुप्रीम कोर्ट ने नियमित एलएलबी डिग्री वाले, परंतु पूर्व शिक्षा दूरस्थ मोड से हुई उम्मीदवारों को प्रोविज़नल बार एंट्री की अनुमति दी
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने नियमित एलएलबी डिग्री वाले, परंतु पूर्व शिक्षा दूरस्थ मोड से हुई उम्मीदवारों को प्रोविज़नल बार एंट्री की अनुमति दी

सबी ने वैध आधार के बिना विधवा की फिक्स्ड डिपॉज़िट से ₹19.90 लाख काटे, अल्लाहाबाद उच्च न्यायालय ने धनवापसी व ₹1 लाख मुआवजा आदेशित
वकील

सबी ने वैध आधार के बिना विधवा की फिक्स्ड डिपॉज़िट से ₹19.90 लाख काटे, अल्लाहाबाद उच्च न्यायालय ने धनवापसी व ₹1 लाख मुआवजा आदेशित

समान कार्य, अलग वेतन? सुप्रीम कोर्ट ने अनुभव को आधार बना कर कहा, समान वेतन अनिवार्य नहीं
वकील

समान कार्य, अलग वेतन? सुप्रीम कोर्ट ने अनुभव को आधार बना कर कहा, समान वेतन अनिवार्य नहीं

काशी मठ उत्तराधिकार संघर्ष: सुप्रीम कोर्ट ने स्वामी संयमींद्र तीर्थ को क़दम आगे बढ़ाया
वकील

काशी मठ उत्तराधिकार संघर्ष: सुप्रीम कोर्ट ने स्वामी संयमींद्र तीर्थ को क़दम आगे बढ़ाया

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: 2019 के वोट शेयर क्या शिंदे के पक्ष में हैं?
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: 2019 के वोट शेयर क्या शिंदे के पक्ष में हैं?

सुप्रीम कोर्ट: कार्यवाहक कर्मचारियों को पुराने नियमों पर पदोन्नति का कोई स्वचालित दावा नहीं
वकील

सुप्रीम कोर्ट: कार्यवाहक कर्मचारियों को पुराने नियमों पर पदोन्नति का कोई स्वचालित दावा नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने कहा ‘नारीत्व का अपमान’, इंडियन ऑयल को 12 लाख रुपये मुआवजा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने कहा ‘नारीत्व का अपमान’, इंडियन ऑयल को 12 लाख रुपये मुआवजा

ताज़ा ख़बरें