होमवकीललखनऊ में वकीलों के अवैध चैंबरों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तो होगी - sc rejects plea against lucknow lawyers chambers demolition
वकील

लखनऊ में वकीलों के अवैध चैंबरों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तो होगी - sc rejects plea against lucknow lawyers chambers demolition

लखनऊ में वकीलों के अवैध चैंबरों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तो होगी सुप्रीम कोर्ट ने लखनऊ जिला अदालत के पास सार्वजनिक जमीन पर बने वकीलों के चैंबरों को तोड़ने के खिलाफ याचिका खारिज कर दी। न…

25 अगस्त 2026 को 07:56 pm बजे
लखनऊ में वकीलों के अवैध चैंबरों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तो होगी
 - sc rejects plea against lucknow lawyers chambers demolition

सौजन्य से:- Jagran

लखनऊ में वकीलों के अवैध चैंबरों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तो होगी

सुप्रीम कोर्ट ने लखनऊ जिला अदालत के पास सार्वजनिक जमीन पर बने वकीलों के चैंबरों को तोड़ने के खिलाफ याचिका खारिज कर दी।

नई दिल्ली, एजेंसी। लखनऊ जिला अदालत परिसर के पास सार्वजनिक जमीन पर बनाए गए वकीलों के चैंबरों को तोड़े जाने के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर विचार करने से सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इन्कार कर दिया।जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने कहा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तो होगी।

पीठ ने याचिका पर सुनवाई करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, जिसके बाद याचिकाकर्ता के वकील ने याचिका वापस ले ली। जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा, मैंने खुद देखा है। मैं वहां दो साल तक जज रहा हूं। मुझे पता है कि वहां किस तरह का निर्माण हुआ है।

जस्टिस विक्रम नाथ इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज रह चुके हैं। याचिकाकर्ता के वकील ने सुझाव दिया कि मामले को मध्यस्थता के लिए भेजा जाए।

पीठ ने मामले को मध्यस्थता के लिए भेजने से भी इनकार कर दिया और वकील को याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी। इस याचिका में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच के चार अगस्त के आदेश को चुनौती दी गई थी।

हाई कोर्ट ने लखनऊ नगर निगम को निर्देश दिया था कि वह 72 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करे। इनमें से अधिकतर वकील हैं और यह मामला लखनऊ जिला अदालत परिसर के पास सार्वजनिक रास्तों या सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर बनाए गए चैंबर और अन्य ढांचों से संबंधित है।

हाई कोर्ट ने निर्देश दिया कि कब्जेदार या तो अतिक्रमण को खाली कर दें या फिर जमीन और निर्माण पर अपना कानूनी अधिकार साबित करें। अगर कब्जेदार ऐसा नहीं करते तो लखनऊ नगर निगम ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करे।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने ‘वंदे मातरम’ के 6 पदों के गायन पर दंड के प्रश्न को जांचने का आश्वासन दिया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने ‘वंदे मातरम’ के 6 पदों के गायन पर दंड के प्रश्न को जांचने का आश्वासन दिया

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के वेतन कटौती व अवमानना आदेश पर रोक लगाई, हिमाचल के बागवानी सचिव को मिली राहत
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के वेतन कटौती व अवमानना आदेश पर रोक लगाई, हिमाचल के बागवानी सचिव को मिली राहत

सुप्रीम कोर्ट ने वैध कारणों से ‘वन्दे मातरम्’ न गाने पर दंड की जाँच को स्वीकृत किया, पर गीत के पदों की संख्या का फैसला संसद के अधिकार में रखा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने वैध कारणों से ‘वन्दे मातरम्’ न गाने पर दंड की जाँच को स्वीकृत किया, पर गीत के पदों की संख्या का फैसला संसद के अधिकार में रखा

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की ऊँची कीमतों को ‘डकैती’ कहा, दवाओं पर मूल्य नियंत्रण की मांग
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की ऊँची कीमतों को ‘डकैती’ कहा, दवाओं पर मूल्य नियंत्रण की मांग

दिल्ली के 33 लाख मतदाताओं को SIR नोटिस: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण व फ़िल्टरिंग का निर्देश
वकील

दिल्ली के 33 लाख मतदाताओं को SIR नोटिस: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण व फ़िल्टरिंग का निर्देश

लोक अदालत ने फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना के मुआवजा क्लेम का निपटारा; बीमा कंपनी को 2.5 लाख रुपये देने का आदेश
वकील

लोक अदालत ने फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना के मुआवजा क्लेम का निपटारा; बीमा कंपनी को 2.5 लाख रुपये देने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली SIR नोटिसों को ‘मशीन‑जनित’ कहा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली SIR नोटिसों को ‘मशीन‑जनित’ कहा

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के वोटर लिस्ट रिव्यू में ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी’ नोटिस को यांत्रिक बताया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के वोटर लिस्ट रिव्यू में ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी’ नोटिस को यांत्रिक बताया

ताज़ा ख़बरें