औद्योगिक विवाद अधिनियम: सुप्रीम कोर्ट की नौ जजों की पीठ आज 'इंडस्ट्री' शब्द की परिभाषा पर सुनाएगी फैसला - sc bench to define industry under industrial disputes act
औद्योगिक विवाद अधिनियम: सुप्रीम कोर्ट की नौ जजों की पीठ आज 'इंडस्ट्री' शब्द की परिभाषा पर सुनाएगी फैसला सुप्रीम कोर्ट की नौ जजों की संविधान पीठ आज को औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के तहत 'इंडस्ट्री' शब्द को परिभाषित करने…

सौजन्य से:- Jagran
औद्योगिक विवाद अधिनियम: सुप्रीम कोर्ट की नौ जजों की पीठ आज 'इंडस्ट्री' शब्द की परिभाषा पर सुनाएगी फैसला
सुप्रीम कोर्ट की नौ जजों की संविधान पीठ आज को औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के तहत 'इंडस्ट्री' शब्द को परिभाषित करने पर फैसला सुनाएगी।
HighLights
- सुप्रीम कोर्ट की नौ जजों की पीठ सुनाएगी 'इंडस्ट्री' पर फैसला।
- औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के तहत परिभाषा होगी तय।
- 1978 के फैसले की कानूनी वैधता की होगी जांच।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की नौ जजों की संविधान पीठ आज औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के तहत 'इंडस्ट्री' (उद्योग) शब्द को परिभाषित करने के विवादास्पद मुद्दे पर अपना फैसला सुनाएगी। यह फैसला इस कानून के तहत लंबित व मौजूदा विवादों पर लागू होगा।
प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस बीवी नागरत्ना, जस्टिस पीएस नरसिम्हा, जस्टिस दीपांकर दत्ता, जस्टिस उज्जल भुइयां, जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा, जस्टिस जोयमाल्या बागची, जस्टिस आलोक अराधे और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की पीठ ने इस मामले में 19 मार्च को सुनवाई पूरी कर ली थी।
सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा था कि वह 21 फरवरी, 1978 को सात जजों की पीठ द्वारा सुनाए गए उस फैसले की कानूनी वैधता की जांच करेगी, जिसमें श्रमिकों के साथ संबंधों को नियंत्रित करने के लिए 'इंडस्ट्री' शब्द की व्यापक व्याख्या की गई थी।
1978 में 'बैंगलोर वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड' की याचिका पर सात सदस्यीय पीठ ने 'इंडस्ट्री' शब्द का दायरा बढ़ाया था। इससे अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों, क्लबों और सरकारी कल्याण विभागों में काम करने वाले लाखों कर्मचारी औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 (अब रद हो चुके) के दायरे में आ गए थे।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
राष्ट्रीय विधानसभा ने संशोधित पेट्रोलियम कानून को आधिकारिक तौर पर पारित कर दिया।

'धार्मिक स्वतंत्रता सार्वजनिक कानून व्यवस्था से ऊपर नहीं' पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर बड़ा फैसला

नए सीमा शुल्क कानून से कागजी कार्रवाई को बार-बार जमा करने और दोबारा जमा करने की अंतहीन प्रक्रिया का अंत हो जाएगा।

23 अगस्त को राष्ट्रीय सभा ने छह मसौदा कानूनों को पारित किया और संशोधित दंड संहिता पर चर्चा की।

प्रांतीय राष्ट्रीय सभा के प्रतिनिधियों ने अचल संपत्ति व्यवसाय संबंधी कानून में संशोधन के लिए सुझाव दिए।

उप प्रधानमंत्री ने अनुरोध किया कि 14 मसौदा कानूनों से संबंधित फाइलों को 24 अगस्त से पहले अंतिम रूप दे दिया जाए।

प्रांतीय राष्ट्रीय सभा के प्रतिनिधियों ने अचल संपत्ति व्यवसाय संबंधी कानून में संशोधन के लिए नीतिगत दिशा-निर्देशों पर चर्चा की।

पटना हाई कोर्ट ने 300 श्रद्धालुओं के जुलूस से इनकार किया, कहा- सार्वजनिक व्यवस्था धर्म से ऊपर है
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट: 22 अगस्त फुल वर्किंग डे, लोक अदालत
- सामाजिक कल्याण के लिए व्यावहारिक आवश्यकताओं को सुनिश्चित करने हेतु भूमि कानून और आवास कानून में संशोधन किया जाए।
- विवाहित बेटियों को अनुकंपा नौकरियों में शामिल करें
- 22 अगस्त को इतिहास में क्या हुआ
- अब 1 साल वकालत कर बन सकेंगे जज, सुप्रीम कोर्ट ने किया बड़ा बदलाव, इन लोगों को मिलेगा फायदा
- संपत्ति कर तय करने की पद्धति अदालत नहीं कर सकती निर्धारित, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की खान मार्केट एसोसिएशन की याचिका
- पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने 19 महिलाओं की नियुक्ति के साथ ऐतिहासिक ऊंचाई को छुआ - द ट्रिब्यून
- योजना में अनधिकृत बदलावों को रोकने के लिए भूमि कानून में संशोधन करें।

